जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे-Khali Pet Sattu Pine Ke Fayde

Khali Pet Sattu Pine Ke Fayde: सत्तू को ज्यादातर लोग गर्मियों में ही लेना पसंद करते हैं लेकिन इसको हर मौसम में लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है पर क्या आप खाली पेट सत्तू पीने के फायदे जानते हैं जी हां सत्तू यह एक डिटॉक्स ड्रिंक है जो शरीर के लिए एक मैजिक की तरह काम करता है और आपके शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है|

Contents hide

सर्दियों में भुने चने का सत्तू सबसे अच्छा होता है जो आपको सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाता है, शरीर को ऊर्जा देता है और आपको फिट और हेल्दी बनाता है|

Khali Pet Sattu Pine Ke Fayde
Image Credit Freepik

खाली पेट सत्तू पीने के फायदे-Khali Pet Sattu Pine Ke Fayde

सत्तू एक ट्रेडिसनल ड्रिंक है जो की काफी पुराने समय से एक Healthy और डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है और अगर आप गर्मियों में सुबह खाली पेट सत्तू का पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर को ठंडा और पूरी तरह से Healthy रखता है| पर सत्तू का सेवन हर मौसम में करना अच्छा होता है |

खाली पेट सत्तू पीने के फायदे जबरदस्त हैं जो पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करने में मदद करता है| हार्मोन्स इम्बलांस और महिलायों में PCOS और PCOD की प्रोब्लेम्स को भी दूर करता है| डायबिटीज वाले लोगों के लिए तो सत्तू बहुत ही अच्छा है जो डायबिटीज कंट्रोल में रखने में मदद करता है| सत्तू में फाइबर होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है|

इसे भी पढ़ें: 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है?

अगर आप चिलचिलाती गर्मियों में एक Healthy ड्रिंक लेना चाहतें हैं तो सुबह उठकर खाली पेट सत्तू का पानी या फिर सत्तू का शरबत बना कर लेना एक बेहतर ऑप्शन है| आप हफ्ते में दो या तीन बार इसको जरुर लें|

सत्तू में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन्स, फोलिक एसिड, जिंक और मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं उन्हीं में से Top 6 Benefits के बारें में जानेगें तो चलिए जानते हैं खाली पेट सत्तू पीने के फायदे –

Khali Pet Sattu Pine Ke Fayde

  1. शरीर को ठंडा रखता है

खासकर गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू का सेवन करना बहुत ही अच्छा है क्योंकि सत्तू में इतने सारे पोषक तत्व होते है जैसे की प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और खनिज जो आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता हैं और शरीर को उर्जा और ठंडक प्रदान करता है|

  1. हार्मोन्स इम्बलांस और महिलायों में PCOS और PCOD की प्रॉब्लम को दूर करता है

सत्तू में उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड होता है जो की हार्मोन्स इम्बलांस, PCOS और PCOD जैसी प्रॉब्लम को भी दूर करता है जिन महिलायों को अक्सर ये समस्या रहती है वे अपनी डाइट में सत्तू को जरुर शामिल करें और जिन पुरुषों को हार्मोन इम्बलांस की समस्या रहती है वो भी सत्तू को जरुर इतेमाल करें|

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का उपयोग कैसे करें?

  1. कॉन्स्टिपेशन होने नहीं देता

सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पाचन को हेल्थी बनाकर रखता है और खाने को अच्छे से पचने में मदद करता है और अगर आपका खाना अच्छे से पचेगा तो इन पेट की समस्याओं जैसे की एसिडिटी, गैस, कब्ज और कॉन्स्टिपेशन होने ही नहीं देगा और अगर आपका पेट ठीक तो सबकुछ ठीक|

  1. डायबिटीज कंट्रोल में रखता है

डायबिटीज लोगों के लिए तो सत्तू बहुत ही अच्छा होता क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो की इंसुलिन को संतुलित करता है| अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप जरुर से सत्तू पीना शुरु करे ये आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है|

  1. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है 

सत्तू में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है जो की आपके शरीर में बढ़े हुए जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं को कम करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बनने में मदद करता है जिससे आपका ह्र्दय और लीवर भी स्वस्थ रहते हैं|

इसे भी पढ़ें: 12 बड़े फायदे: दूध में अखरोट मिलाकर पीने से मिलते हैं

  1. मोटापा दूर करने में भी मदद करता है

सत्तू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो की आपके शरीर को उर्जा देने के साथ साथ एक लंबे समय तक आपके पेट को भरा भरा रखता है जिस वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और ओवरइटिंग भी नहीं होती| अगर आप जल्दी से अपना वेट कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट सत्तू का पानी पियें जो आपका मोटापा कम करने में मदद करेगा|

सत्तू कैसे बनाते हैं

सत्तू बनाने के लिए भुने हुए चने, रोस्टेड जौ, गेहूं, मक्का और भी कई तरह के अनाजों को पिस कर जो पाउडर तैयार होता है वो बन जाता है सत्तू| लोग अपनी अपनी पसंद के अनुसार इसे लेते हैं कोई चने का सत्तू पसंद करते हैं तो कोई अन्य अनाजों का| खाली पेट सत्तू पीने के फायदे जबरदस्त होते हैं जो आपको हर मौसम में स्वस्थ बनाये रखता है|

सत्तू लेने का तरीका

सत्तू को आप कई तरह से ले सकते हैं सत्तू का शरबत जिसमें नमक, कालीमिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर और थोडा सा नीबू डालकर भी ले सकते हैं| सत्तू का शेक बनाकर, आटे के साथ मिक्स करके रोटी के रूप में ले सकते हैं सर्दियों में आप इसे पंजीरी में मिक्स करके लडू बनाकर ले सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है|

वजन घटाने के लिए सत्तू का सेवन कैसे करें?

अगर आप भी जल्दी से अपना वजन घटाना चाहते हैं रोज सुबह खाली पेट सत्तू पीना शुरू कर दें ऐसे में काले भुने चने के सत्तू का सेवन करना आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है| सत्तू को आप शेक बनाकर जिसमें 1 गिलास दूध, एक केला, 4-5 खजूर, 3-4 अंजीर और थोड़ा सा गुड़ को मिक्स करके एक शेक बनाकर भी पी सकते हैं|

वजन घटाने के लिए खाली पेट सत्तू पीने के फायदे आपको जल्दी मिलते हैं जिसमें आप सत्तू का शरबत, आटे में मिलाकर रोटी बनाकर, चावल या दाल के साथ खिचड़ी बनाकर ले सकते हैं|

क्योंकि इसमें हाई प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और भी कई तरह के पोषक मौजूद होते हैं जो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ, एनेर्गेटिक, मजबूत मसल्स और पाचन को ठीक रखता है|

किन लोगों को सत्तू नहीं लेना चाहिए

अगर सत्तू को आप जरूरत से ज्यादा लेते हैं तो यह आपके लिए थोड़ी दिक्कत भी ले कर आ सकता है जैसे पेट दर्द, गैस और एसिडिटी अब जिन लोगों को ठंडी चीजे खाना मना किया हो वो इसका इस्तेमाल न करे

क्योंकि सत्तू ठंडा होता है और जिन लोगों को चने खाने से एलर्जी होती है और पचाने में भी दिक्कत होती है तो वो ही इसका इस्तेमाल न ही करे और जिन लोगो को पथरी की समस्या है उनको भी सत्तू नहीं लेना चाहिए

निष्कर्ष

तो देखा आपने खाली पेट सत्तू पीने के फायदे कितने जबरदस्त हैं जो न केवल आपका मोटापा कम करने में, शरीर को ठंडा रखने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, गैस, कब्ज दूर करने के साथ साथ आपके बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा है|

क्योंकि इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है जो की बालों के विकास और उनको मजबूत बनाने में मदद करता है सत्तू में विटामिन E और C, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं जो की आपकी स्किन को ग्लो देने और त्वचा में होने वाले रोगों से भी बचाता है तो अगर अब तक आपने सत्तू को लेना शुरु नहीं किया तो आज से ही इसको लेना शुरु करें और स्वस्थ रहें|

अगर फिर भी खाली पेट सत्तू पीने से आपको कोई शारीरिक समस्या होती है तो अपने डॉक्टर को जरुर दिखाए|

FAQs

  1. खाली पेट सत्तू पीने से क्या होता है?

Ans. खाली पेट सत्तू पीने से न केवल वजन कम होता है बल्कि शरीर में लंबे समय तक एनेर्जी बना कर रखता है, शरीर को ठंडा रखता है, पेट को साफ और शुगर कंट्रोल में रखता है| स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाता है| यह एक डिटॉक्स ड्रिंक है जो आपको हर मौसम में पूरी तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है|

  1. सत्तू की तासीर कैसी होती है?

Ans. सत्तू की तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में सत्तू आपको लू से होने वाली बिमारियों से भी बचाता है और शरीर में होने वाली गर्मी को कम करके शरीर को ठंडक देता है|

  1. सत्तू लेने का सही समय कौन सा है?

Ans. सत्तू लेने का कोई निश्चित समय नहीं है आप दिन में कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकतें है पर अगर आप सुबह खाली पेट इसको लेते हैं तो इसके रिजल्ट आपको जल्दी दिखाई देने लगते हैं|

  1. 1 दिन में कितना सत्तू पीना चाहिए?

Ans. एक दिन में 1 से 2 चम्मच सत्तू पीना अच्छा होता है क्योंकि इसमें हाई प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और भी अन्य पोषक होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और स्वस्थ रखने में मदद करता है|

  1. सत्तू पीने से क्या नुकसान है?

Ans. अगर आप जरूरत से ज्यादा सत्तू को पी लेते हैं तो इससे आपको पेट दर्द, गैस , ब्लोटिंग या फिर लूस मोसन भी लग सकते हैं| कई लोगों को सत्तू पीने से एलर्जी भी हो जाती है ऐसे में सत्तू का सेवन न करें|

 

Leave a Comment