स्वस्थ रहने के लिए रोज पीयें 1 गिलास छाछ जाने खट्टी छाछ पीने के स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Khatti Chach Peene Ke Fayde: छाछ चाहे ताजा, मीठी या फिर खट्टी हो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, रोज 1 गिलास छाछ पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है, पाचन स्वस्थ और शरीर से डिहाइड्रेशन को दूर करता है और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है|

Contents hide

Khatti Chach Peene Ke Fayde

पोषण से भरपूर छाछ एक पारंपरिक ठंडक देने वाली ड्रिंक है जो आसानी से सब जगह और कम कीमत पर मिल जाती है, ज्यादातर लोग इसे घर पर ही बनाते हैं| छाछ बनाने के लिए दूध से दही और दही को मथ कर उसमें से मक्खन निकालने के बाद जो पेय बचता है वो छाछ रह जाता है, इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है,

छाछ में फैट और कैलोरी कम मात्रा में होता है, रोज 1 गिलास छाछ पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है| खट्टी छाछ कैल्सियम, विटामिन C, विटामिन B12, आयरन और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है| कई लोग छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीना, नमक, मीठा और मसालेदार बनाकर पीना पसंद करते हैं,

इसे भी पढ़ें: रोज छाछ पीने से डिहाइड्रेशन, हाई कोलेस्ट्रॉल होगा दूर और करेगा पूरी बॉडी को डिटॉक्स जाने रोज छाछ पीने के 15 बड़े फायदे

छाछ को केवल पीने के लिए ही नहीं बल्कि खाना बनाने में जैसे- कड़ी, रायता और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है| छाछ पीने से शरीर दंदुरुस्त रहता है तो चलिए इस लेख में जानते हैं छाछ या खट्टी छाछ पीने के फायदे पूरी जानकारी के साथ-

खट्टी छाछ पीने के फायदे (Khatti Chach Peene Ke Fayde)

1. छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है

छाछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसे पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है, इसलिए रोज 1 गिलास छाछ जरुर पीना चाहिए|

इसे भी पढ़ें: रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए

2. छाछ पीने से शरीर से अनावश्क विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद होती है

छाछ में प्रोबियोटिक्स गुण होते हैं जो पेट में जाकर अच्छे बैक्टीरिया बनाता है जिससे डायजेशन अच्छा होता है और शरीर से अनावश्क विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है|

3.छाछ पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है

छाछ की तासीर ठंडी होती है जिसे पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है, साथ ही इसमें विटामिन B और पोटैशियम भी होता है जो शरीर को एनर्जी देता है|

इसे भी पढ़ें: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

4. छाछ पीने से पाचन अच्छा होता है

छाछ में प्रोबायोटिक्स और लैटिक एसिड होने से पाचन शक्ति अच्छी होती है जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या नहीं होती|    

5. शरीर में हिमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है

छाछ में फोलेट, विटामिन B 12, प्रोटीन और विटामिन C के साथ कुछ मात्रा आयरन की भी होती है जो हिमोग्लोबिन और रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है|

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें चिया सीड्स का उपयोग, 15 दिन में दिखने लगेगा रिजल्ट

6. छाछ बढ़े हुए (हाई) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

छाछ पीने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है क्योंकि छाछ में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है|

Khatti Chach Peene Ke Fayde

7. छाछ पीने से शरीर में बढ़ी हुई गर्मी दूर होती है

मसालेदार खाना या ज्यादा गर्मी होने के कारण शरीर में गर्मी हो जाती है जिससे पेट में जलन, उल्टी, चक्कर, भूख न लगना, दस्त और पेशाब करते समय जलन की समस्या हो जाती है इसलिए ऐसा होने पर छाछ पीने से राहत मिलती है|

8. छाछ पीने से हड्डियाँ और मासपेशियां मजबूत बनती हैं

छाछ पीने से हड्डियाँ और मासपेशियों स्वस्थ और मजबूत बनती हैं क्योंकि छाछ में कैल्सियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जिससे हड्डियों के रोग का खतरा कम हो जाता है| 1 गिलास (240 मिलीलीटर) छाछ में 300 मिलीग्राम से 400 मिलीग्राम तक कैल्सियम होता है|

9. छाछ पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है

छाछ में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है जिससे शरीर को मौसमी बीमारियों के संक्रमण का खतरा कम होता है|

इसे भी पढ़ें: 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है

10. छाछ पीने से स्किन अच्छी होती है

छाछ पीने से स्किन अच्छी होती है क्योंकि इसमें कैल्सियम, विटामिन्स, प्रोबायोटिक्स और लैटिक एसिड स्किन के लिए अच्छा होता हैं, जो स्किन में नमी को बनाये रखता है और पाचन स्वस्थ रखता है और साथ ही बालों और दांतों, गम्स को भी स्वस्थ रखता है|

11. शुगर और ब्लड प्रेसर को कंट्रोल में रखता है

शुगर और ब्लड प्रेसर में छाछ पीना सुरक्षित है क्योंकि इसमें शुगर नहीं होती और ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम और पोटैशियम होता है जो शुगर और ब्लड प्रेसर को कंट्रोल में रखता है|

छाछ और मट्ठा में क्या अंतर है? (Mattha Aur Chach Mein Antar)

छाछ और मट्ठा दोनों एक हैं कई जगह पर छाछ को मट्ठा कहते है, ये दोनों ही दूध से दही और दही को मथने के बाद मखन निकालने के बाद जो पेय बचता है उसे छाछ या मट्ठा कहते हैं| लोग इसमें अपनी पसंद के अनुसार नमक, पुदीना, भुना जीरा पाउडर और छाछ का मसाला डालकर पीते हैं| रोज खाना खाने से के बाद 1 गिलास छाछ या मट्ठा पीना सेहत के बहुत अच्छा है|

इसे भी पढ़ें: दूध में अखरोट खाने के फायदे

खाना खाने के बाद छाछ पीने के फायदे (Khana Khane Ke Bad Chach Pine Ke Fayde)

रोज एक गिलास छाछ पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं लेकिन अगर आप खाना खाने बाद छाछ पीते हैं तो यह ज्यादा लाभदायक होता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है तो आइए जाने खाना खाने के बाद छाछ पीने के फायदे-

  1. खाना खाने के थोड़ी देर बाद छाछ पीने से खाना अच्छे से पचता है क्योंकि छाछ में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं जो पेट में जाकर अच्छे बैक्टीरिया को बनाता है जिससे पाचन ठीक रहता है
  2. खाना खाने के बाद छाछ पीने से पेट फूलने, गैस, ब्लोटिंग और अपच समस्या से छुटकारा मिलता है
  3. जिन लोगों को अक्सर कब्ज रहती है उन्हें खाना खाने के बाद छाछ जरुर पीनी चाहिए क्योंकि छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आँतों की अच्छे से सफाई करता है|
  4. छाछ पीने से शरीर स्वस्थ और एनेर्गिटिक रहता है क्योंकि छाछ में विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज होते हैं|
  5. छाछ में कैल्सियम और प्रोटीन अधिक होता है इसलिए जो लोग वेजीटेरियन हैं उन्हें अपनी डाइट में रोज छाछ को लेना चाहिए|

Khana Khane Ke Bad Chach Pine Ke Fayde

खाली पेट छाछ पीने के फायदे (Khali Pet Chach Peene Ke Fayde)

खाली पेट छाछ पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं-

  1. खाली पेट छाछ पीने से डिहाइड्रेशन दूर होता है|
  2. शरीर को ऊर्जावान और तंदुरुस्त बनाता है|
  3. शरीर को भरपूर पोषण मिलने के साथ साथ इम्युनिटी को बढ़ाता है|
  4. शरीर को गर्मीं और लू लगाने से होने वाली बीमारियों से बचाता है|
  5. हड्डियों और मासपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है|
  6. खाली पेट छाछ पीने से स्किन से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर होती है|
  7. बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाली पेट छाछ पीने से फायदा  मिलता है|
  8. शरीर में ज्यादा गर्मी होने से पेशाब करते समय जलन को समस्या होने पर खाली पेट छाछ पीना फायदेमंद है|

इसे भी पढ़ें: पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

खाली पेट छाछ पीने के नुकसान (Khali Pet Chach Pine Ke Nuksan)

खाली पेट छाछ पीना से फायदा तो होता है पर कई बार खाली पेट छाछ पीने से कुछ लोगों को जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उन्हें नुकसान भी होता है जैसे-

  1. पेट दर्द, गैस और बोल्टिंग की समस्या हो सकती है|
  2. पाचन शक्ति कमजोर होने की वजह से सर्दी-जुकाम और लगातर छींके आना|
  3. बुखार, हाथ पैरों और चेहरे पर फुलावट आ जाना|

क्या छाछ फैटी लिवर के लिए अच्छा है? (Is Buttermilk Good for Fatty Liver in Hindi)

जी हां, छाछ फैटी लीवर के लिए अच्छा होता है रोज सुबह छाछ पीने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है, क्योंकि छाछ में कम कैलोरी और ज्यादा प्रोटीन, कैल्सियम, पोटैशियम होता है जो लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक है|

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

क्या छाछ कब्ज का कारण बनती है? (Does Buttermilk Cause Constipation in Hindi)

नहीं, छाछ पीने से कब्ज दूर होती है क्योंकि छाछ में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर पाचन को स्वस्थ और मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे खाना अच्छे से पचता है और कब्ज दूर होता है|

FAQ

Ques. 1 1 दिन में कितनी छाछ पीनी चाहिए?

Ans: 1 दिन में 2 से 3 गिलास छाछ के पीना पर्याप्त है, एक समय पर 1 या 2 गिलास छाछ के ही पीयें, अगर आप एक साथ ज्यादा छाछ पीते हैं तो इससे पेट दर्द, गैस, दस्त और हैजा भी सकता है|

Ques. 2 एक गिलास छाछ में कितनी कैलोरी होती है?

Ans: 1 गिलास छाछ (जिसमें 200 ml हो) 30 से 40 कैलोरी होती है, छाछ में कम कैलोरी और ज्यादा कैल्सियम, प्रोटीन के साथ और भी कई तरह के पोषक हैं जो सेहतमंद रखने में मदद करता है|

Ques. 3 एक गिलास छाछ में कितना प्रोटीन होता है?

Ans: एक गिलास छाछ (जिसमें 200 ml हो) 3 से 6 ग्राम के बीच प्रोटीन की मात्रा होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है इसलिए रोज एक गिलास छाछ जरुर पीयें|

Ques.5 छाछ में क्या मिलाकर पीना चाहिए?

Ans:  छाछ में काला नमक, कालीमिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीना, छाछ मसाला मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है, शरीर को हाइड्रेट रखता है|

Ques.6 बवासीर में छाछ कब पीना चाहिए?  

Ans: बवासीर में छाछ खाना खाने के बाद पीना फायदेमंद होता है क्योंकि छाछ में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं जो खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है, पाचन को स्वस्थ बनाता है जिससे कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है|  

Ques.7 छाछ पीने से क्या मोटापा बढ़ता है?

Ans:  नहीं, छाछ पीने से मोटापा नहीं बढ़ता बल्कि यह मोटापे को कम करने में मदद करता है क्योंकि छाछ में कम कैलोरी, कम वसा और कम फैट होता है|

Ques.8 छाछ पीने से वजन कम होता है?

Ans: जी हां, छाछ पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है, जब आप एक हेल्दी और कम कैलोरी वाली डाइट के साथ एक गिलास छाछ पीते हैं तब छाछ वजन कम करने में सहायक है|

Ques.9 छाछ से वजन कैसे कम करें?

Ans: वजन कम करने के लिए रात को छाछ में चिया सीड्स को भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से वजन कम करने में मदद हो सकती है क्योंकि छाछ और चिया सीड्स इन दोनों में ही कम कैलोरी और ज्यादा प्रोटीन होता है|

आगे पढ़ें: 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

आगे पढ़ें: गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

आगे पढ़ें: सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

Leave a Comment