भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका और 5 बड़े स्वास्थ्य लाभ

Bheege Hue Anjeer Ka Pani Pina Chahie Ya Nahin: भीगे हुए अंजीर खाना सेहत के लिए बेहत लाभदायक है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, पर कई लोगों के मन में ये सवाल तो जरुर ही होता है की आखिर भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? तो आज इस लेख में इसी सवाल के जवाब को विस्तार से जानेंगें और साथ ही अंजीर खाने का सही तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानेंगें|

Contents hide

Bheege Hue Anjeer Ka Pani Pina Chahie Ya Nahin

भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? (Bheege Hue Anjeer Ka Pani Pina Chahie Ya Nahin)

भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? तो इस सवाल का जवाब है जी हां, भीगे हुए अंजीर का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभदायक है जितना की भीगे हुए अंजीर खाना क्योंकि जिस पानी में अंजीर को भिगोकर रखते हैं उस पानी में भीगे हुए अंजीर के पोषक तत्व भी आ जाते हैं,

इसलिए अंजीर को भिगोने से पहले इसे अच्छे से पानी से साफ कर लें, फिर अंजीर को पूरी रात या फिर 7 से 8 घंटे तक 1 कटोरी पानी में भिगोकर रख लें और सुबह भीगे हुए अंजीर को खायें और इसके पानी को भी पी लें जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा|

इसे पढ़े- रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए?

भीगे हुए अंजीर का पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Soaked Fig Water in Hindi)

अंजीर पोषक तत्वों का पावरहाउस है जिसमें फाइबर, आयरन, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और फोलेट जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं| अंजीर को जब भिगोकर खाया जाता है तो शरीर को इसका जल्दी और दोगुना लाभ होता है, भीगे हुए अंजीर का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं तो आइए जानते हैं-

  • भीगे हुए अंजीर का पानी विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है|
  • भीगे हुए अंजीर के पानी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिसे पीने से पाचन अच्छा होता है और मेटाबोलिज्म तेज होता है|
  • अंजीर का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे शरीर को ऊर्जा, वजन कम करने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है|
  • भीगे हुए अंजीर के पानी में कैल्सियम और प्रोटीन हड्डियों और मसल्स को मजबूत, जोड़ों में दर्द और सुजन की समस्या को कम करता है|
  • इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है जो दिल को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है|
  • हाई ब्लड प्रसेर और शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी अंजीर और अंजीर का पानी पीना लाभदायक है लेकिन एक उचित मात्र में|
  • भीगे हुए अंजीर में कई तरह के विटामिन्स होते हैं जो स्किन से जुड़ी हर समस्या को दूर करता है और स्किन को स्वस्थ और नेचुरल तरीके से ग्लोइंग भी बनाता है|
  • पोषक तत्वों से भरपूर भीगे हुए अंजीर का पानी पीने से खून की कमी दूर होती है और इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है|
  • भीगे हुए अंजीर और इसके पानी को पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और प्रजन क्षमता अच्छी होती है|
  • अगर आप काफी समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात को दूध में 2 या 3 अंजीर उबालकर ठंडा होने पर खायें, ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करेगें तो पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा मिलेगा|

Benefits of Drinking Soaked Fig Water in Hindi

अपनी हेल्दी डाइट में रोज सुबह 2 या 3 भीगे हुए अंजीर जरुर खायें और इसके पानी को फेंकें नहीं बल्कि इसे भी पी लें और स्वस्थ रहें|

इसे पढ़े- वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का उपयोग कैसे करें?

अंजीर को पानी में कितनी देर तक भिगोना चाहिए? (How Long to Soak Figs in Water in Hindi)

अंजीर को पानी में 7 से 8 घंटे तक भिगोकर रखना ज्यादा अच्छा होता है या फिर यूं कहें की अंजीर को पूरी रातभर पानी में भिगोकर रखना चाहिए जिससे अंजीर अच्छे से फुल जाये और इसकी गर्म तासीर कम हो जाये, क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है,

इसलिए इसे पानी में भिगोना अच्छा होता है इसे पानी में भिगोकर खाने से शरीर को इसका पोषण जल्दी और ज्यादा मिलता है| ताजे अंजीर को 10 से 15 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रखने के बाद ही खायें|

इसे पढ़े- 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है? जाने स्वास्थ्य लाभ 

1 दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए? (Ek Din Me Kitne Anjeer Khane Chahiye)

1 दिन में 2 या 3 से ज्यादा अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है और इसके ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और चेहरे पर लाल दाने निकल आना, गैस, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती है, इसलिए अंजीर को हर मौसम में भिगोकर ही खाना चाहिए|

अंजीर कितने दिन तक खाना चाहिए? (Anjeer Kitne Din Tak Khana Chahiye)

अंजीर को हर दिन खाना सेहत के लिए बेहत लाभदायक है लेकिन एक उचित मात्रा में| अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए एक दिन में 2 या 3 भीगे हुए अंजीर खाना पर्याप्त है लेकिन अगर आपको लगातार इसे खाने से शरीर में कोई समस्या महसूस होती है

तो 10 या 15 दिन का ब्रेक लेने के बाद फिर से इसे खाना शुरू कर दें पर इस बार 1 या 2 अंजीर अपनी डाइट में शामिल करें लेकिन याद रखें इसे भिगोकर ही खायें|

इसे पढ़े- दूध में अखरोट खाने के फायदे

सूखा अंजीर शरीर के लिए गर्म या ठंडा होता है? (Dry Anjeer is Heat or Cold for Body in Hindi)

सुखे अंजीर की तासीर ज्यादा गर्म होती है इसलिए सुखा अंजीर खाने से शरीर में गर्मी हो सकती है जो आपको फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है जैसे पित्त में गर्मी बढ़ जाना, पुरे शरीर में जलन या गर्मी महसूस होना और दस्त लगना, इसलिए अंजीर को सुखा न खायें बल्कि भिगोकर ही इसका सेवन करें|

अंजीर की तासीर कैसी होती है? (Anjeer Ki Taseer Kaisi Hoti Hai)

अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए अंजीर को खाने का सबसे सही तरीका है इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना| पुरे दिन में 2 या 3 से ज्यादा अंजीर का सेवन न करें और अगर आप बच्चों को अंजीर देना चाहते हैं तो उनके लिए 1 ही पर्याप्त है|

इसे पढ़े- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे 

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे  (Subah Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde)

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है क्योंकि अंजीर फाइबर, प्रोटीन, कैल्सियम, जिंक, आयरन, फोलेट, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो वजन कम करने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है तो आइए जाने सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे-

Subah Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde
सुबह खाली पेट अंजीर खाने से डायेजेशन अच्छा होता है, इम्युनिटी बढ़ती है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं
  • खाली पेट फाइबर से भरपूर अंजीर खाने से पाचन स्वस्थ होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है|
  • अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑंखें को स्वस्थ और स्किन को हेल्दी और नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाता है|
  • खाली पेट अंजीर खाने से हार्मोन्स बैलेंस होते है और फर्टिलिटी से जुड़ी हर समस्या को दूर करने में मदद करता है|
  • मसल्स मजबूत और हड्डियों में होने वाले दर्द और सुजन की समस्या को कम करता है|
  • खाली पेट अंजीर खाने से वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है और इम्युनिटी को बढ़ता है|
  • खाली पेट पोषण से भरपूर अंजीर खाने से शरीर एनेर्गिटिक और हष्टपुष्ट रहता है और आप जल्दी बीमार भी नहीं होते|
  • खाली पेट अंजीर खाना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहत लाभदायक है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है|
  • खाली पेट अंजीर खाना अच्छा होता है जिससे शरीर को पोषण मिलता है और हर तरह की कमजोरी दूर होती है|

अपनी डाइट में रोज 2 या 3 भीगे अंजीर जरुर खायें और स्वस्थ रहें|

इसे पढ़े- अमरूद खाने के फायदे जो रखेगा पेट को साफ और दे कब्ज से छुटकारा 

निष्कर्ष

भीगे हुए अंजीर का पानी पीना सेहत के लिए उतना ही लाभदायक है जितना की भीगे अंजीर खाना होता है, भीगे अंजीर सेहत का खजाना है जिसे सदियों से स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, अंजीर न केवल स्वाद बल्कि इससे मिलने वाले अद्भुत लाभों के लिए भी प्रसिद्ध है

जिसे खाने से पाचन अच्छा होता है, कब्ज की समस्या दूर होती है, वजन कम करने में मदद करता है, दिल को स्वस्थ और हार्मोन्स बैलेंस करने में भी मदद करता है, इसलिए भीगे अंजीर और भीगे अंजीर का पानी ये दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहत लाभदायक हैं|

इसे पढ़े- शकरकंद खाने के 12 फायदे 

जरुरी सुझाव

अंजीर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं लेकिन कई लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो जाती है ऐसा होने पर अंजीर का सेवन न करें और शुगर के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अंजीर खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर पूछना चाहिए|

FAQ

Ques.1 अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए? (Anjeer Kise Nahi Khana Chahiye)

Ans: जिन लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी होती है उन्हें अंजीर नहीं खाना चाहिए और पेट ख़राब या दस्त जैसी समस्या होने पर भी अंजीर नहीं खाना चाहिए| शुगर मरीजों का जब शुगर लेवल बढ़ा हो तो भी अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से अंजीर खाने के बारे में जरुर सलाह लेनी चाहिए|

Ques.2 अंजीर खाने का सही तरीका क्या है? (Anjeer Khane Ka Sahi Tarika Kya Hai)

Ans: अंजीर खाने का सही तरीका है अंजीर को पानी में रातभर भिगोकर रखने के बाद सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते में खाना, इससे शरीर को जल्दी और ज्यादा पोषण मिलता है और आप फिट और हेल्दी रहते हैं|

Ques.3 अंजीर खाने का सही समय क्या है? (Anjeer Khane Ka Kahi Samay Kya Hai)

Ans: अंजीर खाने का सही समय है इसे सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते में खाना| अंजीर में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जिन्हें खाने से पाचन अच्छा होता है, मेटाबोलिज्म तेज होता है, इम्युनिटी बढ़ती है, वजन कम करने में मदद होती और शरीर को एनेर्गिटिक बनाता है|    

Ques.4 अंजीर स्वास्थ्य के लिए कैसे अच्छा है? (How is Anjeer Good for Health in Hindi)

Ans: अंजीर खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं जैसे डायजेशन अच्छा होता है, हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, खून की कमी दूर करता है, हड्डियां और मसल्स मजबूत बनाता है, इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है, फर्टिलिटी बुस्ट करता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है|

Ques.5 क्या अंजीर त्वचा के लिए अच्छा है? (Is Fig Good for Skin in Hindi)

Ans: जी हां, अंजीर त्वचा के लिए अच्छा होता है क्योंकि अंजीर में कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा में नमी बनाये रखता है और त्वचा की हर तरह की समस्या को दूर करने में मदद करता है|

Ques.6 क्या गर्भावस्था में अंजीर खाना अच्छा है? (Is Eating Figs Good in Pregnancy in Hindi)

Ans: गर्भावस्था में अंजीर खाना अच्छा होता है लेकिन एक उचित मात्रा और सही तरीके से| गर्भावस्था में 1 या 2 भीगे अंजीर को सुबह अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ या फिर ओट्स मील, स्मूदी, सलाद के साथ खाना अच्छा होता है| अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के बारे में अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लेनी चाहिए|

Ques.7 गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं? (Garmiyon Mein Anjeer Kaise Khayen)

Ans: गर्मियों में अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसे ओट्स मील के साथ, स्मूदी, सलाद, शेक बनाकर, अंजीर की चटनी बनाकर और दूध के साथ खाना| ताजे अंजीर को तो 10 या 15 मिनट ठंडे पानी में रखने के बाद भी खा सकते हैं|

Ques.8 सर्दियों में अंजीर कैसे खाएं? (Sardiyon Mein Anjeer Kaise Khayen)

Ans: सर्दियों में अंजीर खाना बेहत लाभदायक होता है क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है जिससे शरीर को गर्माहट और ऊर्जा मिलती है, सर्दियों में अंजीर को अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ स्नेक्स के रूप में, शेक बनाकर, स्मूदी या सर्दियों में बनने वाले ड्राई फ्रूट्स के लड्डू में मिक्स करके भी खा सकते हैं|

इस विडियो में डॉक्टर से जाने अंजीर खाने के अद्भुत फायदे क्या हैं

अंजीर खाने के फायदे-

Read Next: खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

Read Next:भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है जाने कमजोरी दूर करने से लेकर मसल्स बनाने तक 

Read Next: अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

Read Next: 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है?

Leave a Comment