सर्दी-जुकाम के समय अमरुद खाना चाहिए या नहीं? जाने डॉक्टर्स की क्या है राय, खाने का सही तरीका, पोषक तत्वों की मात्रा, 10 अद्भुत फायदे और नुकसान

Can We Eat Guava During Cough and Cold in Hindi: अमरुद पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| हालांकि, सर्दी-जुकाम के दौरान अमरुद खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है| क्या अमरुद सर्दी-जुकाम के समय खाना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं|

Contents hide
11 FAQ
Can We Eat Guava During Cough and Cold in Hindi
खांसी और जुकाम में अमरुद खाना फायदेमंद होता है, लेकिन खांसी-जुकाम में ठंडा अमरुद खाने से बचें|

Is Guava Good for Cough and Cold: बदलते मौसम के कारण फैलने वाली वायरल बीमारियों से बचने के लिए मजबूत इम्युनिटी का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है| हालांकि, सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं कभी-कभी हो ही जाती हैं| ऐसे में, कुछ विशेष फल होते हैं जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और वायरल बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं|

इनमें से एक प्रमुख फल है अमरुद| अमरुद, भरपूर विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होने के कारण इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|

यह भी पढ़ें- क्या होगा अगर हम रोजाना अमरूद खाएं? जाने हैरान कर देने वाले 10 अद्भुत फायदे और रखें कुछ सावधानियां

लेकिन फिर भी सर्दी-खांसी और जुकाम के दौरान अमरुद खाने को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये शंका रहती है कि क्या सर्दी-जुकाम के समय अमरुद खाना चाहिए या नहीं| इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानेंगे और डॉक्टर्स की राय क्या है, सर्दी-खांसी के दौरान इसे कैसे और कब खाना सही रहेगा और अमरुद खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं, बल्कि इससे जुड़े और भी कई सवालों का जवाब जानेंगें|

खांसी-जुकाम होने पर अमरुद खाना चाहिए या नहीं? Can We Eat Guava During Cough and Cold in Hindi

हां, खांसी और जुकाम में अमरुद खाना फायदेमंद होता है, लेकिन खांसी-जुकाम में ठंडा अमरुद खाने से बचें| अमरुद विटामिन C से भरपूर होता है, 100 ग्राम अमरुद में लगभग 200 से 250 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है, जो इसे विटामिन C का बेहतरीन स्रोत बनाता है| खांसी और जुकाम के दौरान अमरुद को भुनकर खाना विशेष रूप से लाभकारी होता है|

भुना हुआ अमरुद कफ वाली खांसी को कम करने में मदद करता है और इसके स्वाद और गुण भी स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी होते हैं| अमरुद को आग के नीचे दबाकर या तवे पर भुनकर खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर फिट और हेल्दी रहता है|

डॉक्टर्स की राय: खांसी-जुकाम होने पर अमरुद खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर्स की क्या राय है आइए जाने-

अमरुद विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है| विटामिन C संक्रमण से लड़ने और शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में सहायक होता है| खांसी और जुकाम के दौरान डॉक्टर अक्सर यह सलाह देते हैं कि अमरुद को भुनकर (Roasted Guava for Cough) खाना बेहतर होता है, क्योंकि भुनने से अमरुद के गुण और स्वाद दोनों ही बढ़ जाता हैं, जो कफ को कम करने में मदद करता है|

यह भी पढ़ें- क्या भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं? जाने 1 कप भुने चने में पोषक तत्वों को मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां

अमरूद खाने का सही तरीका Amrud Khane Ka Sahi Tarika

खांसी-जुकाम के समय अमरुद खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे भुनकर खाना| नीचे दिये गये पॉइंट्स में जाने अमरुद खाने का सही तरीका या अमरूद को कैसे भुनकर खाना है-

  • सबसे पहले, अमरूद को अच्छे से धो लें, ताकि इसके ऊपर की धुल-मिट्टी और कीटनाशक स्प्रे साफ हो जाएं|
  • अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, इससे अमरुद को भुनने में आसानी होगी और यह जल्दी भी पक जाएगा|
  • अमरूद के टुकड़े तवे पर डालें और उन्हें अच्छे से भूनें, जब तक की यह हल्के भूरे न हो जाए या फिर चुल्हे की आग में 15 से 20 मिनट तक दबा कर रखें, जब तक खुशबू न आने लगे|
  • अमरुद जब हल्का गुनगुना हो तब इसे खाएं, ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करने से खांसी-जुकाम और कफ़ से राहत मिलेगी|

अमरूद खाने का सही समय Amrud Khane Ka Sahi Samay

अमरूद खाने का कोई निश्चित समय नहीं होता, लेकिन इसे सुबह नाश्ते के बाद, दिन के समय या शाम को खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है| सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है, क्योंकि अमरूद के बीज सख्त होते हैं और खाली पेट जल्दी नहीं पचते|

इसलिए, अमरूद को नाश्ते के बाद, दोपहर या शाम के समय खाना सबसे अच्छा होता है| इससे आप इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठा सकते हैं और पाचन संबंधित समस्याओं से भी बच सकते हैं|

अमरूद में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? Guava Fruit Nutritional Value in Hindi

अमरुद स्वाद और पोषण से भरपूर फल है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है| अमरुद इम्युनिटी मजबूत करने के साथ-साथ आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है, बल्कि और भी कई महत्वपूर्ण लाभ देता है, अमरूद में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, आइए जाने-

  • विटामिन C (Vitamin C): अमरूद विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, त्वचा को स्वस्थ बनाता है और वायरल बीमारियों के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है| एक कप अमरुद (जिसमें लगभग 250 ग्राम हो) में लगभग 500 से 635 मिलीग्राम विटामिन C होता है|
  • फाइबर (Fiber): अमरूद में ज्यादा मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है| एक अमरुद (जो लगभग 100 ग्राम का हो) में 5 से 6 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है|
  • विटामिन A (Vitamin A): अमरूद में विटामिन A भी अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने सहायक है| एक अमरुद (जो लगभग 100 ग्राम का हो) में 55 से 60 IU विटामिन A की मात्रा होती है, लेकिन अमरुद में अन्य फलों की अपेक्षा कम विटामिन A होता है पर फिर भी यह आंखों के स्वाथ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|
  • फोलिक एसिड (Folic Acid): अमरूद में फोलिक एसिड (विटामिन B9) होता है, जो फर्टिलिटी चाहे पुरुष हो या महिला सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है और फर्टिलिटी को बुस्ट करता है|

यह भी पढ़ें- 50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? जानें सभी पोषक तत्व, खाने की सही मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

अमरुद में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिनके बारे में नीचे दिये गये चार्ट में विस्तार से जानेगें-

पोषक तत्व (Nutrient) एक अमरुद (लगभग 100 ग्राम) स्वास्थ्य लाभ
विटामिन C (Vitamin C) 200-250 मिलीग्राम मजबूत इम्यून सिस्टम और स्वस्थ त्वचा
फाइबर (Fiber) 5-6 ग्राम पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है
विटामिन A (Vitamin A) 60-70 IU आंखों को स्वस्थ रखता है
पोटेशियम (Potassium) 400-500 मिलीग्राम ह्र्दय स्वास्थ्य बनाए रखता है
फोलिक एसिड

(Folic Acid)

15-20 माइक्रोग्राम हार्मोन्स बैलेंस और फर्टिलिटी बुस्ट करता है
आयरन (Iron) 0.5-1 मिलीग्राम खून की कमी दूर करता है
कैल्शियम (Calcium) 20-30 मिलीग्राम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है
मैग्नीशियम (Magnesium) 30-40 मिलीग्राम मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए
एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से शरीर को बचाते हैं
खनिज (Minerals) आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम हड्डियों और हिमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक
विटामिन K 0.5 माइक्रोग्राम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए
जिंक (Zinc) 0.2 से 0.3 मिलीग्राम त्वचा को स्वस्थ बनाता है
सोडियम (Sodium) 2-4 मिलीग्राम ब्लड प्र्सेर नियंत्रित करता है
शुगर (Sugar) 9-14 ग्राम कम होती है

 

अमरूद एक संपूर्ण और पौष्टिक फल है जो आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है| इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें और स्वस्थ रहें|

अमरूद के 10 फायदे क्या हैं? What Are the 10 Benefits of Guava in Hindi

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आज से ही रोजना 1 या 2 अमरुद खाना शुरू कर दें, क्योंकि अमरुद पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कई स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों से राहत दिलाता है| अमरुद खाने से क्या फायदे होते हैं चलिए जानते हैं-

Can We Eat Guava During Cough and Cold in Hindi
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आज से ही रोजना 1 या 2 अमरुद खाना शुरू कर दें, क्योंकि अमरुद पोषक तत्वों से भरपूर होता है|
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है (Strengthens the Immune System)

अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर में बढ़ी गर्मीं शांत और डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है|

  • पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है (Improves Digestive Health)

अमरुद में 5 से 6 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है|

  • वजन कम करने में सहायक है (Helps in Reducing Weight)

अमरूद कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण यह वजन घटाने और वजन कंट्रोल में रखने में सहायक है क्योंकि यह पेट को काफी डेट तक भरा रखता है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है|

  • खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है (Reduces Bad Cholesterol)

अमरुद में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL – Low-Density Lipoprotein) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL – High-Density Lipoprotein) को बढ़ता है जिसे ह्र्दय स्वास्थ्य बना रहता है|

  • फर्टिलिटी में सुधार करता है (Improves Fertility)

अमरुद में विटामिन C, जिंक, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पुरुष और महिला दोनों के हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करते हैं और प्रजजन क्षमता में सुधार करते हैं|

  • हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूत बनाता है (Makes Bones and Muscles Stronger)

अमरूद हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है| इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन और अमीनो एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं और मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं| अमरूद के नियमित सेवन से आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं|

  • यूरिनरी ट्रैक्ट स्वास्थ्य के लिए (Good for Urinary Tract Health)

अमरुद और अमरुद का जूस पीने से यूरिनरी ट्रैक्ट के संक्रमण (UTIs) को कम करने में मदद मिलती है| अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व यूरिन इन्फेक्शन के संक्रमण को कम करते हैं|

  • त्वचा के लिए फायदेमंद है (Beneficial for Skin)

अमरुद में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं| ये तत्व त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे कि चेहरे पर झुरियां, ढीलापन और रुखपन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं|

  • सर्वाइकल समस्याओं के लिए लाभकारी है (Beneficial for Cervical Issues)

अमरूद का सेवन गर्भाशय के दौरान होने वाली जोड़ों में दर्द, सुजन और सर्वाइकल समस्याओं को कम करने में सहायक होता है| इसमें विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं और साथ ही फोलेट और पोटेशियम हार्मोन्स बैलेंस बनाए रखने में सहायक होते हैं|

  • ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित करे (Control Blood Pressure and Sugar)

अमरुद में ज्यादा फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं| इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है, इसलिए ब्लड प्रेसर और शुगर मरीजों के लिए अमरुद खाना सुरक्षित और लाभदायक है|

यह भी पढ़ें-  जामुन फल के फायदे और नुकसान: शुगर मरीजों के लिए है वरदान, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जानें पूरी जानकारी

अमरूद खाने के नुकसान Disadvantages of Eating Guava Fruit in Hindi

ऐसे तो अमरुद खाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कर लेते हैं, तो अमरुद सेहत के लिए नुकसान करता है और कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी अमरुद नुकसान कर सकता है, कैसे, आइए जाने-

  • अधिक खाने से नुकसान (Harmful Effects of Overeating)

अगर आप अमरुद को ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कुछ समस्याएँ हो सकती हैं जैसे पेट दर्द, दस्त और हैजा|  

  • पाचन सम्बंधी समस्या होने पर (In Case of Digestive Problems)

जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है उन्हें अमरुद का सेवन कम और खाली पेट तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि  अमरुद के बीज सख्त होते हैं जिन्हें पचने में समय लगता है|

  • एलर्जी  की समस्या (Allergy Problems)

जिन लोगों को अमरुद खाने से एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें अमरुद का सेवन नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से इस बारे में जरुर सलाह लेनी चाहिए|

अमरूद की तासीर कैसी होती है? Amrud Ki Taseer Kaise Hoti Hai

अमरुद की तासीर ठंडी होती है, जो वाद और पित्त दोष की समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है| खासकर, गर्मियों में अमरुद और अमरुद का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और इम्युनिटी को बढ़ाता है|

1 दिन में कितने अमरूद खा सकते हैं? How Many Guavas Can I Eat in A Day in Hindi

एक दिन में 2 या 3 छोटे आकर के अमरुद खाना पर्याप्त है| अगर आप इसे ज्यादा अमरुद खाते हैं तो वो पेट में दर्द, गैस और दस्त की समस्या दे सकते हैं क्योंकि अमरुद के बीज सख्त होते हैं|

यह भी पढ़ें-कब्ज में सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

क्या होता है अगर आप रोज अमरूद खाते हैं? What Happens if You Eat Guava Every Day in Hindi

रोजाना अमरुद खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, जो शरीर को पूरी तरह से फिट और हेल्दी रखने में सहायक होता है| आइए जाने कि रोज अमरुद खाने से आपकी सेहत पर क्या असर होता है:

What Happens if You Eat Guava Every Day in Hindi
रोजाना अमरुद खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, जो शरीर को पूरी तरह से फिट और हेल्दी रखने में सहायक होता है|
  • स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits): अगर आप रोज 1 या 2 अमरुद खाते हैं, तो इससे शरीर को विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा मिलता है, जो आपकी इम्युनिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, त्वचा को चमकदार बनाता है, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है|
  • पाचन तंत्र को सुधारता है (Improves Digestive System): अमरूद में ज्यादा फाइबर होता है, जो पाचन  स्वास्थ्य में सुधार करता है और अगर आप रोजाना अमरुद खाते हैं, तो यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है|
  • ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है (Control Blood Sugar and Blood Pressure): रोजाना अमरुद खाने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है क्योंकि अमरुद में कई सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेसर और शुगर में लाभदायक होते हैं|
  • वजन कम करने में मदद करता है (Helps in Losing Weight): अमरूद आपके वजन कम करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की अधिक होता है| अमरुद पेट को ज्यादा लंबे समय तक भरा रखता है|
  • उचित मात्रा में खाना (Eating in Appropriate Quantities): रोज अमरुद खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन एक उचित मात्रा में खाने पर ही| इसलिए एक दिन में 2 या 3 से ज्यादा अमरुद न खाएं और अगर आप अपने बच्चों को अमरुद खिला रहें हैं तो पक्के हुए और आधा या एक अमरुद से ज्यादा न दें|

अमरुद को पोषण से भरपूर डाइट के साथ शामिल करें और एक बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लें|

निष्कर्ष Conclusion

खांसी-जुकाम में अमरुद खाना फायदेमंद होता है| खासकर, खांसी और जुकाम के दौरान भुना हुआ अमरूद खाना अधिक लाभकारी होता है, क्योंकि यह कफ को कम करने में मदद करता है| भुने हुए अमरूद को शहद के साथ मिलाकर खाना भी अच्छा होता है, जिससे अतिरिक्त लाभ मिलता है| अमरूद में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं|

उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी में आपके सवालों का जवाब और उनको लेकर कनफूजन दूर हुए होंगें| यदि अमरूद खाने के बाद आपको कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो कृपया तुरंत डॉक्टर से सलाह लें| स्वस्थ रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें|

FAQ

Ques.1 क्या खांसी के दौरान अमरूद खा सकते हैं? (Can We Eat Guava During Cough in Hindi)

Ans: हां, खांसी के दौरान अमरुद खा सकते हैं| खासकर, भुना हुआ अमरुद खांसी और कफ़ को कम करने में मदद करता है| भुने हुए अमरुद को शहद के साथ खाना भी फायदेमंद होता है|

Ques. 2 क्या मैं वजन घटाने के लिए अमरूद खा सकता हूँ? (Can I Eat Guava for Weight Loss in Hindi)

Ans: हां, वजन घटाने के लिए अमरुद खा सकते हैं, क्योंकि अमरुद में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है|

Ques. 3 क्या अमरूद में चीनी की मात्रा अधिक होती है? (Is Guava High in Sugar in Hindi)

Ans: नहीं, अमरुद में चीनी की मात्रा कम होती है, इसमें एक नेचुरल मिठास होती है| एक पके हुए अमरुद में 9 से 14 ग्राम शुगर की मात्रा होती है|

Ques.4 अमरूद खाने से क्या फायदे होते हैं? (Advantages of Eating Guava Fruit in Hindi)

Ans: अमरुद खाने से पाचन अच्छा रहता है, इम्युनिटी मजबूत होती है, त्वचा को स्वस्थ बनाता है, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और हार्मोन्स बैलेंस करता है|

Ques. 5 अमरूद शरीर के लिए गर्म है या ठंडा? (Is Guava Heat or Cold for Body in Hindi)

Ans: अमरुद की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर के लिए ठंडा है|

Ques. 6 अमरुद को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? (Amrud ko English Mein Kya Bolate Hain)

Ans: अमरूद को इंग्लिश में “Guava” गावा कहते हैं|

Ques. 7 क्या अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है? (Is Guava Good for Pregnant Women in Hindi)

Ans: हां, अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है क्योंकि अमरूद में विटामिन C, फोलिक एसिड, फाइबर, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान माँ और बच्चे दोनों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं|

Ques. 8 क्या अमरूद कब्ज के लिए अच्छा है? (Is Guava Good for Constipation in Hindi)

Ans: हां, अमरूद कब्ज के लिए अच्छा है, क्योंकि अमरुद में ज्यादा फाइबर है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है| फाइबर से भरपूर होने के कारण, रोजाना अमरूद खाने से मल नरम और आसानी से पास करने में मदद मिलती है, जिससे पेट की समस्याएँ कम होती हैं|

Ques. 9 क्या अमरूद खाना त्वचा के लिए अच्छा है? (Is Eating Guava Good for Skin in Hindi)

Ans: हां, अमरूद खाना त्वचा के लिए अच्छा है, क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं|

Ques. 10 क्या भुना हुआ अमरूद खांसी के लिए अच्छा है? (Is Roasted Guava Good for Cough in Hindi)

Ans: हां, भुना हुआ अमरूद खांसी के लिए अच्छा है, जो कफ़ को कम करता है| भुने हुए अमरुद को शहद के साथ खाने से भी खांसी से राहत मिलती है|

Read Next- भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका और 5 बड़े स्वास्थ्य लाभ

Read Next- जलजीरा पानी पीने के 14 बेहतरीन फायदे: ताजगी और सेहत के लिए क्यों है खास

Leave a Comment