खाली पेट गोंद कतीरा लेना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका, समय , स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Can We Take Gond Katira Empty Stomach in Hindi: गोंद कतीरा का इस्तेमाल सदियों से स्वास्थ्य लाभों के रूप में किया जाता है, जिसे खाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करता है|

Contents hide
Can We Take Gond Katira Empty Stomach in Hindi
     खाली पेट गोंद कतीरा खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और शरीर फिट और हेल्दी रहता है

लेकिन गोंद कतीरा क्या होता है, कैसा होता है, कितनी मात्रा में और कैसे खाना चाहिए, किस समय खाना चाहिए और सबसे बड़ा सवाल तो ये है की क्या हम खाली पेट गोंद कतीरा खा सकते हैं ये जानकारी होना जरुरी है क्योंकि बिना इसकी पूरी जानकरी के गोंद कतीरा लाभ की जगह नुकसान भी कर सकता है तो चलिए सबसे पहले जानते हैं की गोंद कतीरा होता क्या है-

गोंद कतीरा (Gond Katira in Hindi)

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जिसे पेड़ों से निकाला जाता है और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कम कीमत में आसानी से मिल जाता है | गोंद कतीरा को अंग्रेजी में ट्रैगाकैंथ (Tragacanth) कहा जाता है| गोंद कतीरा का रंग हल्का सफ़ेद, हल्का पीला और हल्का सा ब्राउन रंग का भी होता है, इसे खासकर गर्मियों में खाना बेहत लाभदायक होता है|

इसे भी पढ़ें- खाली पेट सत्तू पीने के फायदे जाने

गोंद कतीरा में आयरन, विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्सियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो पाचन में सुधार करने से लेकर हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है| गोंद कतीरा को ठंडे पानी में 7 से 8 घंटे तक भिगोने के बाद ही खाना चाहिए|

गोंद कतीरा का अपना कोई स्वाद नहीं होता इसलिए इसे किसी भी चीज में मिलाकर खाया जा सकता है| गोंद कतीरा को गर्म पानी में नहीं भिगोना चाहिए और इसे सुखा खाने से भी बचें|

खाली पेट गोंद कतीरा लेना चाहिए या नहीं? (Can We Take Gond Katira Empty Stomach in Hindi)

हां, खाली पेट गोंद कतीरा लेना चाहिए| खाली पेट गोंद कतीरा खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं लेकिन इसे खाने का सही तरीका और सही मात्रा की जानकारी होना बहुत ही जरुरी है| खाली पेट गोंद कतीरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी और अपज की समस्याओं से राहत मिलती है, शरीर को ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन को दूर करता है|

खाली पेट गोंद कतीरा खाने के लिए थोड़े से गोंद को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह जब यह पूरी तरह से एक जैली की हो जाये, तब उसमें से 1 चमच्च गोंद कतीरा को अपनी सुबह की ड्रिंक जो भी आप खाली पेट पीते हैं, जैसे नीबू पानी, जूस, शेक या फिर सादा पानी ही उसमें इसको मिलाकर पीयें|

रोजाना ऐसे ही गोंद कतीरा खाने से आप पूरा दिन एनेर्जिटिक भी रहेगें और फिट और हेल्दी भी| तो गोंद कतीरा को अपनी डाइट में शामिल करें और स्वस्थ रहें|

इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत, स्किन को हेल्दी, जवां और इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने अमरुद खाने के स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट गोंद कतीरा खाने के फायदे (Gond Katira Empty Stomach Benefits in Hindi)

खाली पेट गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है और कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है, तो आइए जानते हैं खाली पेट गोंद कतीरा खाने के फायदे क्या हैं-

  • पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनता है 

खाली पेट गोंद कतीरा खाने से पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिलती है| गोंद कतीरा में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है|

  • शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है जिसे खाली पेट खाने से शरीर की ठंडक और ताजगी के साथ-साथ पुरा दिनभर उर्जावान भी रखता है|

  • शरीर डिटॉक्स होता है

खाली पेट गोंद कतीरा खाने से शरीर डिटॉक्स  होता है और अनावशक विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं|

Gond Katira Empty Stomach Benefits in Hindi

  • डिहाइड्रेशन और लू लगने से बचाता है

खासकर गर्मियों में खाली पेट गोंद कतीरा पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और लू लगने, हीट स्ट्रोक और मौसमी बीमारियों से बचाता है|

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने से लेकर इनफर्टिलिटी तक जाने रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाने के हैरान कर देने वाले फायदे

  • इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है

गोंद कतीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स इम्युनिटी को स्ट्रोंग करते हैं और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है|

  • वजन कम करने में मदद करता है

खाली पेट गोंद कतीरा को नीबू पानी और चिया सीड्स के साथ लेने से वजन कम होने में मदद मिलती है और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है|

  • त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाता है

खाली पेट गोंद कतीरा पीने से त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे, झुरियां, पिंपल्स और धुप से होने वाली जलन, खुजली और रेडनेस को कम करता है|

  • हड्डियों स्वस्थ और मजबूत बनती हैं

खाली पेट गोंद कतीरा खाने से हड्डियाँ स्वस्थ और मजबूत बनती हैं क्योंकि इसमें कैल्सियम और मैग्नीशियम होता है|

  • शरीर की बढ़ी हुई गर्मी को दूर करता है  

खाली पेट गोंद कतीरा खाने से शरीर में बढ़ी हुई गर्मी दूर होती है क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है| गर्मियों में भयंकर लू और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए गोंद कतीरा का सेवन जरुर करें|

  • एनर्जी बूस्टर का काम करता है

गोंद कतीरा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं इसलिए खाली पेट गोंद कतीरा खाने से शरीर में पूरा दिन एनर्जी रहती है|

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका (Best Way to Eat Gond Katira in Hindi)

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका है इसे पानी में 7 से 8 घंटे या फिर यूं कहें की पूरी रात पानी में भिगोने के बाद ही खाना| गोंद कतीरा पानी में पुरी तरह भीगने के बाद एक जैली की तरह बन जाता है, अब इसमें से 1 चमच्च गोंद कतीरा निकालकर अपनी पसंदीदा स्मूदी, शरबत, जूस, दही, लस्सी या नीबू पानी में डालकर खा सकते हैं|

गोंद कतीरा खाने का सही समय (Right Time to Eat Gond Katira in Hindi)

गोंद कतीरा खाने का सही समय है इसे सुबह खाली पेट खाना, जिससे शरीर को ज्यादा और जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं| पर कई बार सुबह खाली पेट गोंद कतीरा खाना भूल जाते हैं या फिर खाली पेट इसे खाने से कोई समस्या होती है, इसलिए इसे खाना खाने के बाद भी खाया जा सकता है|

गोंद कतीरा को आप दिन के किसी भी समय पर खा सकते हैं ये आपकी सेहत के लिए अच्छा ही होता है, पर ध्यान रखें पुरे दिन में 2 या 3 चमच्च से ज्यादा गोंद कतीरा का सेवन न करें|

इसे भी पढ़ें- दूध और अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे जो रखेगा आपको एकदम फिट और हेल्दी 

गोंद कतीरा को भिगोकर खाने के फायदे (Soaked Gond Katira Benefits in Hindi)

गोंद कतीरा का इस्तेमाल सदियों से स्वास्थ्य लाभों के लिए कई चीजों में डालकर और आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल होता आ रहा है| गोंद कतीरा को पानी में भिगोने के बाद इसके पोषक तत्व पूरी तरह से शरीर को मिलते हैं, तो आइए जानते हैं गोंद कतीरा को भिगोकर खाने के फायदे-

Soaked Gond Katira Benefits in Hindi

गोंद कतीरा को भिगोकर खाने से-

  • शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है विशेषकर गर्मियों में गोंद कतीरा बहुत लाभदायक है|
  • पाचन तंत्र मजबूत और स्वस्थ होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है|
  • इम्युनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है और आप जल्दी बीमार नहीं होते|
  • शरीर को ऊर्जा देता है और आप पूरा दिन एनेर्गिटिक रहते हैं या फिर यूं कह सकते हैं की गोंद कतीरा एनर्जी बूस्टर का काम करता है|
  • भूख को कम करता है और मेटाबोलिज्म में सुधार करके वजन कम करने में मदद करता है|
  • शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और लू लगने से बचाता है|
  • हड्डियों को मजबूत, स्किन को स्वस्थ और चमकदार, बालों को मजबूत बनाता है|
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से शुगर और ब्लड प्र्सेर नियंत्रित रहता है|
  • शरीर में या पित में बढ़ी हुई गर्मी को शांत करता है|
  • गर्मी से होने वाले दस्त, उल्टी, ब्लोटिंग और जी मचलना जैसी समस्या में गोंद कतीरा खाना लाभदायक है|

गोंद कतीरा की तासीर कैसी होती है? (Gond Katira is Hot or Cold in Hindi)

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है| गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए लाभदायक है इसलिए गोंद कतीरा को हमेशा पानी में भिगोने के बाद ही खायें, इसे आप अपने पसंद की किसी भी चीज में डालकर खा सकते हैं|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है? जाने खाने का सही तरीका, समय, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान 

गोंद कतीरा खाने के नुकसान क्या हैं? (What are The Side Effects of Gond Katira in Hindi)

गोंद कतीरा खाने के नुकसान और सावधानियां-

  • गोंद कतीरा का अधिक सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है|
  • जिन लोगों को गोंद कतीरा खाने से एलर्जी होती है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए|
  • जिन लोगों को खाली पेट गोंद कतीरा खाने से गैस और ब्लोटिंग होती है उन्हें खाली पेट इसे नहीं खाना चाहिए|
  • गोंद कतीरा को सुखा न खायें बल्कि इसे पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए|
  • पुरे दिन में 2 या 3 चमच्च से ज्यादा गोंद कतीरा का सेवन न करें|
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं गोंद कतीरा खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर पूछना चाहिए|

निष्कर्ष

गोंद कतीरा का खाली पेट सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जैसे पाचन में सुधार, इम्युनिटी स्ट्रोंग, हड्डियाँ मजबूत, शरीर को ठंडक, हाइड्रेट और गर्मी में लू लगने से बचाता है, लेकिन खाली पेट गोंद कतीरा खाने का सही तरीका और सही मात्रा की जानकारी होना जरुरी है|

उम्मीद है की खाली पेट गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं, सही तरीका और सही मात्रा की ऊपर दी गई जानकारी को आपने अच्छे से समझ लिया है|

FAQ

Ques.1 गोंद कतीरा कैसे खाना चाहिए? (How to Eat Gond Katira in Hindi)

Ans: गोंद कतीरा खाने का सही तरीका है इसे पानी में 7 से 8 घंटे भिगोने के बाद खाना| गोंद कतीरा को आप शरबत, दूध, दही, जूस, स्मूदी और अपनी पसंद की खानपान की चीजों में डालकर खा सकते हैं|

Ques.2 वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? (How to Eat Gond Katira for Weight Loss in Hindi)

Ans: वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा को सुबह खाली पेट नीबू पानी और चिया सीड्स में मिलाकर या अदरक के पानी में और वजन कम करने के डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं| एक हेल्दी और कम कैलोरी वाली डाइट के साथ गोंद कतीरा लेने से वजन कम होने में मदद मिलती है|

Ques.3 कब्ज के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? (How to Eat Gond Katira for Constipation in Hindi)

Ans: कब्ज के लिए गोंद कतीरा को दूध और अंजीर वाले मिश्रण में मिलाकर रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट खा सकते हैं और गोंद कतीरा को इसबगोल के साथ रात को सोने से पहले खाने से पाचन में सुधार होगा और कब्ज की समस्या दूर होगी| नियमित रूप से ऐसे ही इसे खाने से पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होती है|

Ques.4 गर्मियों में गोंद कतीरा कैसे खाएं? (How to Eat Gond Katira in Summer in Hindi)

Ans: गर्मियों में गोंद कतीरा को पानी में भिगोने के बाद 1 चमच्च गोंद कतीरा को जलजीरा, नीबू पानी, लस्सी, दही, शिकंजी, शरबत और किसी भी चीज में डालकर खा सकते हैं, इससे गर्मियों में लू लगने और डिहाइड्रेशन का डर नहीं रहता और शरीर को ठंडक, एनर्जी और स्वस्थ रखता है|

Ques.5 सर्दियों में गोंद कतीरा कैसे खाएं? (How to Eat Gond Katira in Winter in Hindi)

Ans: सर्दियों में गोंद कतीरा को दूध के साथ खाया जा सकता है लेकिन सर्दियों में गोंद कतीरा का बिल्कुल कम और गोंद का ज्यादा इस्तेमाल होता है और इसकी तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

Ques.6 क्या हम गोंद कतीरा कच्चा खा सकते हैं? (Can We Eat Gond Katira Raw in Hindi)

Ans: नहीं, गोंद कतीरा को कच्चा या सुखा नहीं खाना चाहिए ऐसा करने से यह गले और पेट दर्द का कारण बन सकता है, इसलिए गोंद कतीरा को पानी में भिगोने के बाद ही खायें|

Ques.7 क्या हम गोंद कतीरा रोज खा सकते हैं? (Can We Eat Gond Katira Daily in Hindi)

Ans: जी हां, गोंद कतीरा को रोज खाया जा सकता है, यह एक प्राकृतिक गोंद है, तासीर में ठंडा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है|

Ques.8 गोंद कतीरा का अंग्रेजी नाम क्या है? (What is the English name of Gond Katira in Hindi)

Ans: गोंद कतीरा का अंग्रेजी नाम ट्रैगाकैंथ (Tragacanth) है| यह एक प्राकृतिक गोंद है जो Astragalus पेड़ों से लिया जाता है|

Ques.9 गोंद कतीरा शरीर के लिए गर्म या ठंडा होता है? (Gond Katira is Hot or Cold for Body in Hindi)

Ans: गोंद कतीरा शरीर के लिए ठंडा होता है क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को ऊर्जा, ठंडक ताजगी, डिहाइड्रेशन और वायरल बीमारियों से बचाता है|

Read Next- वजन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन कैसे करें, जाने 5 तरीके

Read Next- जलजीरा पानी पीने के 14 बेहतरीन फायदे: ताजगी और सेहत के लिए क्यों है खास

Read Next- गर्मियों में लू लगने से कैसे बचे? जाने 10 सरल उपाय

Leave a Comment