12 बड़े फायदे: स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने से लेकर खून की कमी को दूर करने में बेहत फायदेमंद है दूध और अखरोट

Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde: दूध और अखरोट दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं पर जब इन दोंनो को एक साथ मिलाकर पीते है, तो शरीर को इसके कई आश्चर्यजनक फायदे मिलते हैं|

Contents hide
1 दूध में अखरोट खाने के फायदे-Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde

Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde

दूध में अखरोट खाने के फायदे-Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध और अखरोट दोनों का ही सेवन करना जरूरी है दूध में कैल्सियम, प्रोटीन, विटामिन्स और पोटैशियम होता है और अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट होते हैं इन दोनों को जब एक साथ मिलाकर या उबालकर खाया जाता है तो शरीर को दोगुना पोषण मिलता है

यह भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

यह भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, स्किन में स्वस्थ और जवां होने लगती है और इसके साथ ही मानसिक स्वस्थ के लिए भी दूध और अखरोट मिलाकर पीना किसी वरदान से कम नहीं, तो चलिए जानते हैं दूध में अखरोट खाने के फायदे क्या हैं-Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde

1.दूध और अखरोट पोषण से भरपूर होता है

शरीर को स्वस्थ रखने और शरीर की हर तरह की कमज़ोरी दूर करने के लिए दूध में अखरोट को मिलाकर या दूध में अखरोट उबालकर पीना बेहत लाभकारी है जिससे शरीर को दोनों का भरपूर पोषण मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है|

2. दिमाग को स्वस्थ और यादाशास्त को बढ़ाता है

रोजाना दूध में अखरोट मिलाकर पीने से दिमाग की कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और यादाशास्त तेज होती है क्योंकि इन दोनों में ही विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज होता है|

3. दिल को स्वस्थ और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

दूध और अखरोट का मिश्रण दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है, खासकर अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है, यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है|

4. दूध और अखरोट हड्डियों को मजबूत और सुजन को कम करता है

दूध और अखरोट दोनों में ही कैल्सियम, विटामिन डी और मैग्नीशियम भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत, जोड़ों के दर्द और सुजन को कम करने में मदद करता है|

5. स्किन को स्वस्थ, जवां और चमकदार बनाता है

दूध और अखरोट में एंटी एजिंग गुणों के साथ साथ विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होने से स्किन स्वस्थ, जवां और चमकदार बनती है और स्किन पर होने वाले दाग धबों, झुरियों और रिंकल्स को दूर करके ढीली स्किन में कसाव लाता है|

यह भी पढ़ें- गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

6. वजन को नियंत्रित करके रखता है

दूध और अखरोट में विटामिन्स, फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है जो भूख को कम करके वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है| अगर आप वजन घटाने के लिए दूध का सेवन नहीं करते तो हर दिन 2 भीगे अखरोट खाना फायदेमंद है, पर अगर आप जरूरत से ज्यादा अखरोट को दूध के साथ खाते हैं तो वजन बढ़ भी सकता है इस बात का ध्यान रखें|

7. दूध और अखरोट को मिलाकर पीने से पाचन ठीक रखता है

दूध में कैल्सियम और प्रोटीन होता है और अखरोट में फाइबर, इन दोनों को मिलाकर पीने से पाचन ठीक होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है और अगर आप इसे रात को सोने से पहले पीते हैं तो नींद अच्छी आती है|

8. गर्भवती महिलाओं के लिए बेहत फायदेमंद है

दूध और अखरोट को मिलाकर या एक साथ उबालकर पीना गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, पर ध्यान रखें की दूध में 2 अखरोट से ज्यादा न डालें और अगर आप दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो 7-8 घंटे तक पानी में भिगोकर ही खायें| इस मिश्रण में वो सारे पोषक हैं जो गर्भावस्था के समय माँ और स्वस्थ बच्चे के विकास के लिए जरूरी हैं|

यह भी पढ़ें- अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है

9. ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है

दूध और अखरोट को मिलाकर पीने से डाइबिटीज लेवल कंट्रोल में रखा जा सकता है पर इसे लेने से पहले एक बात का ध्यान रखें की इसमें चीनी, शहद या और किसी मीठे का इस्तेमाल न करें|

10. शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है

दूध और अखरोट पोषक तत्वों का भंडार है जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है, शरीर को ताकत और उर्जा देता है और मौसमी बीमारियों के प्रभाव को कम करता है, हर दिन दूध और अखरोट लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और जल्दी बीमार भी नहीं होते|

11. आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है

हर दिन दूध और अखरोट को मिलाकर पीने से आंखे स्वस्थ और आखों की रोशनी तेज होती है, दूध में विटामिन ए अधिक होता है और अखरोट में जीक्सांथिन और लूटीन जो एक तरह के कारोटेनॉयड हैं जो आखों को स्वस्थ रखते हैं|

12. खून की कमी को दूर करता है और हिमोगोलबिन का निर्माण करता है

दूध और अखरोट को मिलाकर पीने से शरीर को आयरन, कैल्सियम, विटामिन्स और अन्य कर तरह का पोषण मिलता है जो खून की कमी दूर करने और हिमोगोलबिन के निर्माण में मदद करता है|

यह भी पढ़ें- 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?

दूध और अखरोट कब पिएं?

Dudh Me Akhrot Khane Ke Fayde की पूरी जानकारी लेने के बाद ये जानना भी जरूरी है की आखिर दूध और अखरोट को मिलाकर कब पीना चाहिए? ऐसे तो दूध और अखरोट को पीने का कोई फिक्स समय निर्धारित नहीं है आप इसे जब चाहें पी सकते है अपनी सुविधा के अनुसार|

पर अगर आप इसे रात को सोने से पहले पीते हैं तो इससे नींद अच्छी आती है और स्ट्रेस कम होता है और अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 4-5 अखरोट दूध में उबालकर ठंडा होने पर इसमें 2 केले मिक्स करके सुबह खाली पेट पीयें जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगेगा|

दूध और अखरोट कब पिएं?

दूध में अखरोट कैसे खाएं?

दूध में अखरोट खाने के कई तरीके हैं जैसे की ओट्स में दूध और अखरोट को मिलाकर, स्मूदी या शेक बनाकर, पर अगर आप दूध में अखरोट को रातभर भिगोने के बाद सुबह नाश्ते में खाते हैं तो इससे सेहत को कई गुना फायदा मिलता है जो दिल को स्वस्थ, दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ता है,

यादाशास्त को बढ़ाता है, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, स्किन हेल्दी, हड्डियाँ मजबूत और इम्युनिटी को बुस्ट करता है इसलिए दूध और अखरोट को मिलाकर जरुर पियें और स्वस्थ रहें|

निष्कर्ष

दूध और अखरोट ये दोनों हो पोषक तत्वों से भरपूर है ऊपर दी गई जानकारी Milk and Walnut Benefits में शरीर को इसके कितने जबरदस्त फायदे होते हैं जो शेर की इम्युनिटी को बढ़ाकर हर तरह की बीमारियों के सक्रंमण से बचाता है तो दूध और अखरोट के स्वाद और पोषण से भरपूर बने इस दूध को जरुर पीना शुरू करें और स्वस्थ रहें|

कई लोगों को दूध और अखरोट खाने से एलर्जी भी होती है तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए और जब भी अखरोट लें तो ये ध्यान रखें की 2 से ज्यादा न डालें क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है अगर जरूरत से ज्यादा सेवन करेंगें तो पेट खराब और पेट में गर्मी भी बढ़ सकती है|

यह भी पढ़ें- शकरकंद खाने के 12 फायदे

अगर दूध और अखरोट को मिलाकर पीने से आपको किसी भी तरह की कोई शारीरिक समस्या होती है तो इसे न लें और डॉक्टर से जरुर परामर्श लें|

जो लोग दूध के साथ अखरोट लेना पसंद नहीं करते वे पानी में अखरोट को भिगोकर खायें और इसके पोषक तत्वों का आनंद लें|

FAQ

Ques.1 दूध और अखरोट खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती है?

Ans: दूध और अखरोट खाने से एक नहीं बल्कि कई बीमारियाँ दूर होती है जैसे शरीर की कमजोरी दूर होती है, पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या को दूर करता है, दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाता है, हड्डियों में दर्द और सुजन को कम करके हड्डियाँ मजबूत बनाता है, स्किन को जवां रखने और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है|

Ques.2 क्या हम दूध के साथ अखरोट का सेवन कर सकते हैं?

Ans: जी हां, दूध के साथ अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है जो शरीर को ताकत देता है, खून की कमी होने नहीं देता, स्किन को हेल्दी बनाता है, कब्ज दूर करता है, दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते|

Ques.4 क्या अखरोट की तासीर गर्म होती है?

Ans: जी हां, अखरोट की तासीर गर्म होती है जो शरीर को ताकत और उर्जा देता है और कई तरह की बीमारियों से बचाता है| पर जिन लोगों को सूखे अखरोट खाने से शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है उन्हें इसे भिगोकर ही खाना चाहिए|

Ques.5 क्या भीगे हुए अखरोट का पानी पी सकते हैं?

Ans: जी हां, भीगे हुए अखरोट का पानी पी सकते हैं पर ध्यान रखें अखरोट की गिरी को भिगोने से पहले इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें उसके बाद इसे 7-8 घंटे तक भिगोने के बाद ही खायें और तब आप इसका पानी भी पी सकते हैं क्योंकि इस पानी में अखरोट का आधा पोषण आ जाता है|

Ques.6 गर्मियों में अखरोट कैसे खाना चाहिए?

Ans: गर्मियों में अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे भिगोकर खाना| ऐसा करने से इसकी तासीर कम हो जाती है क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है जिसे खाने से कई बार पेट में गर्मी हो जाती है और मुंह में छाले भी हो जाते हैं|

Ques.7 गर्मी में कितने अखरोट खाने चाहिए?

Ans: गर्मी के मौसम में एक दिन में 2 अखरोट खाना फायदेमंद है अगर आप ज्यादा मात्रा में अखरोट खा लेते हैं तो इससे पेट में गर्मीं हो सकती है जिस वजह से मुंह में छाले और पेट खराब भी हो सकता है|

इस विडियो में डॉक्टर से जाने-

अखरोट खाने के फायदे, सही तरीका और सही समय क्या है?

आगे भी पढ़ें- भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

आगे भी पढ़ें- खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

Leave a Comment