पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही आपको रिजल्ट देगा 100%

Home Remedy for Stomach Heat and Acidity: पेट की गर्मीं, गैस और एसिडिटी को दूर करने के लिए एक ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में जाने जो पहले दिन से ही आपको पेट में गर्मी, जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्यों से रहात दिलाता है|

Home Remedy for Stomach Heat and Acidity

पेट की गर्मी और एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedy for Stomach Heat and Acidity)

इससे पहले की पेट की गर्मी और एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में जाने, पर पहले यह जानना जरूरी है की आखिर पेट में गर्मी (मानो जैसे पेट में आग जल रही हो) गैस और एसिडिटी क्यों होती है?

इसे पढ़ें: गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

इसे पढ़ें: 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

पेट में गर्मीं और एसिडिटी होने का सबसे बड़ा कारण है ख़राब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और कई बार तेज दवाओं को लेने से भी होती है| आइए जाने

पेट की गर्मी के लक्षण क्या है? (Pet Ki Garmi Ke Lakshan) 

  1. बार बार मुंह सुख जाता है 
  2. पेट में तेज जलन, गैस, अपच और एसिडिटी होती है 
  3. ऐसा लगना जैसे मानो उल्टी आ रही हो
  4. खाना खाने और पानी पीने का भी मन नही करता  
  5. चकर, पुरे शरीर में कम्पन और कमजोरी महसूस होती है
  6. पेट दर्द और दस्त होने लगते हैं 

पेट की गर्मी और एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedy for Stomach Heat and Acidity):

  1. सौंफ, जीरा, धनिया, पुदीना और मिश्री का पानी पीने से राहत मिलती है

आइए जाने इस पानी को कैसे बनाना है

1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच धनिये के बीजों को 2 गिलास पानी में 5 मिनट तक उबालें, अब इसमें कुछ पुदीने की पत्तियों को डालकर फिर से 2 या 3 मिनट तक उबालने के बाद हल्का गुनगुना होने पर इसमें   1 चम्मच मिश्री को अच्छे से मिलाकर पीयें इस तैयार पानी को दिन में दो बार पीने से पहले दिन से ही पेट की गर्मीं से राहत मिलेगी|

  1. नीबू, गोंद कतीरा और पुदीने का पानी पीने से भी पेट की गर्मीं दूर होती है

पेट में गर्मीं होने पर दिन में 4 से 5 बार इस तैयार पानी को पीयें|

  1. चने या जौ के सत्तू का शरबत पीने से राहत मिलती है

पेट में जलन, गैस, और एसिडिटी होने पर सत्तू का शरबत बनाकर पीने से भी पेट की गर्मी शांत होती है|

  1. पेठे का जूस पीने से भी पेट की गर्मीं से राहत मिलती है

पेठे की तासीर ठंडी होती है जो पेट में जलन को दूर करता है इस जूस को आप नाश्ते के बाद या दिन के समय पीयें|

इसे पढ़ें: भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

  1. नारियल पानी पीने से पेट की गर्मीं और एसिडिटी से राहत मिलती है

पेट की गर्मीं दिर करने के लिए नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद है अगर आपके आसपास ताजा नारियल न हो तो सूखे नारियल के गोले को मिक्सर में डाल कर उसका पानी निकालकर दिन में तीन या चार बार पीयें|

  1. मौसमी फलों का जूस बनाकर या फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें इससे पेट को ठंडक मिलेगी|
  2. घड़े का पानी पीयें और दिन में 7 से 8 गिलास पानी के पीयें|

इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और पेट के विषैले पदार्थ बाहर निकलेंगें|

  1. नीबू, अदरक और पुदीने का पानी बनाकर पीयें

नीबू, अदरक और पुदीने को काटकर एक बड़े बतर्न में पानी में डालकर 2 घंटे तक रखें और फिर इस पानी को पुरे दिन में पीने से भी पेट की गर्मीं, जलन और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा|

  1. तुलसी के पत्तों को रात भर पानी में डालकर रखें और सुबह इस पानी को पीयें

इस पानी को पीने से पाचन ठीक होगा और पेट की गर्मी शांत होगी|

  1. पेट की गर्मी दूर करने के लिए बेलगिरी (बेल/बिल का जूस बनाकर पीयें

या फिर पके हुए बेल को भी खा सकते हैं क्योंकि बेल/बिल की तासीर ठंडी होती है|

  1. धागे वाली मिश्री और सौंफ का आधा चम्मच रोज खाना खाने के बाद जरुर खायें

और इसके साथ साथ 30 मिनट तक रोज पैदल चलें|

इसे पढ़ें: जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

  1. चीनी, चाय, कॉफ़ी, स्मोकिंग, तली भुनी चीजें, नॉनवेज और बाहर की चीजों का बिलकुल भी सेवन न करें|

पेट की गर्मी और एसिडिटी दूर करने के इन घरेलू उपायों (Home Remedy for Stomach Heat and Acidity) को लेने से पेट को ठंडक और ताजगी मिलेगी| जब पेट में गर्मीं हो जाती है तो पाचन तंत्र अच्छे से खाना नहीं पचा पाता और इस वजह से पेट में एसिडिटी, गैस और भयंकर जलन होने लगती है और ये अपने साथ और कई बीमारियों को साथ लेकर आता है|

इसलिए जब भी पेट की गर्मीं और एसिडिटी से आप परेशान हो तो इन घरेलु नुस्खों में से किसी एक को लगातार 2 या 3 तीन तक जरुर बनाकर पीयें तो इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और अपने खाना खाने का एक समय सेट कर लें| अगर इन नुस्खों को अपनाने के बाद भी आपको राहत नहीं मिले तो डॉक्टर के पास जरुर जायें, स्वस्थ रहें और अपना ख़याल रखें|

पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? (Pet Ki Garmi Dur Karne Ke Liye Kya Khana Chahie)

पेट की गर्मी और एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedy for Stomach Heat and Acidity) की जानकारी लेने के बाद अब पेट की गर्मीं दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए ये जानना भी जरुर है तो चलिए जानते हैं-

पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

  1. केले, तरबूज, खीरा, मोसमी और भी कई तरह के फलों को ज्यादा खाने से पेट की गर्मीं दूर होगी
  2. दही और छाछ को जितना हो सके लें इससे पेट के अंदर की गर्मीं शांत होगी  
  3. हरी पत्तेदार सब्जियों का घर पर कम तेल में बना खाना ही खायें
  4. दलिया, मुंग दाल की खिचड़ी को दही के साथ खायें और हल्का भोजन ही करें 
  5. ओट्स, चावल और स्मूदी को लगातार कुछ दिनों तक खाने से पेट की गर्मीं और एसिडिटी से राहत मिलेगी 

निष्कर्ष

पेट की गर्मीं और एसिडिटी दूर करने के ये घरेलु नुस्खे जबरदस्त हैं ये पेट की गर्मी और एसिडिटी को दूर करने के साथ ही शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं और मौसमी बीमारियों से भी बचाव करते हैं|

Home Remedy for Stomach Heat and Acidity: ये नुस्खे पेट की गर्मी और एसिडिटी को दूर करने के अलावा स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाता हैं और बालों को मजबूत और हड्डियों को स्वस्थ बनाता है|

जीरा

जीरा पाचन को बेहतर और खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और पेट में गैस बनने नहीं देता|

सौंफ

सौंफ की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडक और ब्लोटिंग को दूर करती है|

धनिया

धनिया में भी कुलिंग प्रॉपर्टी होती हैं जो पेट की जलन और एसिडिटी को कम करता है|

पुदीना और मिश्री

इन दोनों में प्राकृतिक रूप से ही ठंडक वाली तासीर होती है जो पेट की गर्मी और एसिडिटी को से राहत दिलाते हैं|

इसे पढ़ें: गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

इसे पढ़ें: सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

FAQ

Ques.1 पेट की गर्मी को तुरंत कैसे ठंडा करें?

Ans: अगर आप पेट की गर्मी को तुरंत ठंडा करना चाहते हैं तो नीबू पानी में गोंद कतीरा मिलाकर दिन में 3-4 गिलास पीयें या दही, छाछ, सत्तू का शरबत, पुदीने का पानी, पेठे का जूस और नारियल पानी पीने से पेट को ठंडक मिलेगी|

Ques.2 पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें?

Ans: पेट में गर्मी हो जाए तो तुरंत ऐसी चीजों को खायें जो पेट को ठंड दें जैसे सौंफ और मिश्री, पुदीने का पानी, खीरा, दही, छाछ और घड़े के पानी के 7 से 8 गिलास पानी, नारियल पानी और तली भुनी चीजें न खायें|

Ques.3 आंतों की गर्मी कैसे दूर करें?

Ans: आँतों की गर्मीं दूर करने के लिए सबसे पहले तो रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें, दही, छाछ, फलों का अधिक सेवन करें, सौंफ और मिश्री का पानी पीयें, पुदीने का पानी, नीबू पानी जरुर पीयें और बाहर की चीजों, जंक फ़ूड, चाय और कॉफ़ी से परहेज करें|

Ques.4 गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए?

Ans: गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेट रखने वाले फलों को खाना चाहिए जैसे तबुज, खरबूजा, आम, लीची, अनार और संतरा क्योंकि इन सब में पानी भरपूर मात्रा में होता है और खीरा भी जरुर खाना चाहिए इसमें 95% पानी की मात्रा होती है|

Ques.5 पेट की गर्मी के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

Ans: पेट की गर्मीं दूर करने के लिए सबसे ज्यादा ठंडक देने वाला फल बेलगिरी है जिसे बेल या बिल भी कहा जाता है इसकी तासीर सब फलों में से सबसे अधिक ठंडी होती है जो पेट की गर्मी को दूर करता है और शेर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है|

पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय-

Read Next- कच्चा शकरकंद खाने के फायदे

Read Next- 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है

Read Next- अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है

 

Leave a Comment