50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? जानें सभी पोषक तत्व, खाने की सही मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

How Many Calories in 50 gm Roasted Chana in Hindi: भुने चने न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें कैलोरी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं| 50 ग्राम भुने चने में कैलोरी की मात्रा आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है और दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहने में मदद करती है|

Contents hide
11 FAQ
how many calories in 50 gm roasted chana in hindi
भुने चने न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं|

Calories in Bhuna Chana in Hindi: अक्सर आपने देखा होगा कि घर या ऑफिस में लोग काम करते समय अपनी टेबल पर एक कटोरी भुने चने रखते हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहते हैं| भुने चने न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं|

यह एक हेल्दी स्नैक माना जाता है जो भूख को नियंत्रित करता है, पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करता है, मसल्स बनाने में मदद करता है, और इम्युनिटी को बढ़ाता है| इस लेख में जानें कि 50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है, इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं, इसके सेवन की सही मात्रा क्या होनी चाहिए और इसके स्वास्थ्य लाभ और नुकसान क्या हैं|

50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? How Many Calories in 50 gm Roasted Chana in Hindi

50 ग्राम भुने चने में 175 से 200 कैलोरी होती है| 50 ग्राम भुने चने में कैलोरी के अलावा प्रोटीन, फाइबर, कैल्सियम, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स, जिंक और फोलेट जैसे और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| भुने चने में मौजूद कैलोरी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जो दिनभर की गतिविधियों, शारीरिक और मानसिक कार्यों को करने के लिए आवश्यक होती है|

इसे भी पढ़ें- भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

भुने चने में कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं? What Are the Nutrients in Roasted Chana in Hindi

भुने चने में कई तह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| तो आइए जानते हैं भुने चने में कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं-

  1. प्रोटीन- भुने चने में प्रोटीन भरपूर होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है| 50 ग्राम भुने चने में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है|
  2. फाइबर- भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है| 50 ग्राम भुने चने में 6 से 7 ग्राम फाइबर होता है|
  3. विटामिन्स- भुने चने में कई तरह के विटामिन्स होते हैं जैसे- फोलिक एसिड (विटामिन B9), नियासिन (विटामिन B3), पैंटोथेनिक एसिड (विटामिन B5), रिबोफ्लेविन (विटामिन B2) और विटामिन B6 ये सभी विटामिन्स पुरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं|
  4. खनिज- भुने चने में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती, हिमोग्लोबिन के निर्माण और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं|
  5. कार्बोहाइड्रेट्स- भुने चने में कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को एनेर्गिटिक रखने में मदद करता है| 50 ग्राम भुने चने में 30 से 35 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं|
  6. वसा (फैट्)- भुने चने में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा (फैट्) होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं| 50 ग्राम भुने चने में 10 से 12 ग्राम वसा (फैट्) होता है, जिसमें से अधिकांश स्वस्थ वसा (फैट्) होते हैं|

इसलिए, भुने चने में मौजूद सभी विटामिन्स इसे एक पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक बनाते हैं, जिसे आप बिना किसी चिंता के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं|

नीचे दिये गये चार्ट में भुने चने के सभी पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में बताया गया है,

भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा Roasted Chana Nutrition Value in Hindi

जिसे

1. 50 ग्राम भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा (50g Roasted Chana Nutrition Value in Hindi)

और

2. 100 ग्राम भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा (100 gm Roasted Chana Nutrition Value in Hindi)

को दर्शया गया है-

पोषक तत्व (Nutrient) 50 ग्राम भुने चने (50g Roasted Chana) 100 ग्राम भुने चने (100g Roasted Chana)
कैलोरी (Calories) 175-200 कैलोरी 355-375 कैलोरी
प्रोटीन (Protein) 12-15 ग्राम 19-24 ग्राम
फाइबर (Fiber) 6-7  ग्राम 10-12 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) 30-35 ग्राम 60-75 ग्राम
वसा (Fat) 10-12 ग्राम 20-25 ग्राम
आयरन (Iron) 1.5-2.5 मिलीग्राम 3.5-4 मिलीग्राम
कैल्शियम (Calcium) 30-40 मिलीग्राम 70-80 मिलीग्राम
मैग्नीशियम (Magnesium) 55-60 मिलीग्राम 100-125 मिलीग्राम
जिंक (Zinc) 1 -1.5 मिलीग्राम 2-3 मिलीग्राम
विटामिन B1 (Thiamine) 0.15-0.20 मिलीग्राम 0.30-0.40 मिलीग्राम
विटामिन B2 (Riboflavin) 0.15-0.20 मिलीग्राम 0.30-0.40 मिलीग्राम
विटामिन B3 (Niacin) 1-1.5 मिलीग्राम 2-3 मिलीग्राम
विटामिन B5 (Pantothenic Acid) 0.2-0.3 मिलीग्राम 0.4-0.6 मिलीग्राम
विटामिन B6 (Pyridoxine) 0.2-0.3 मिलीग्राम 0.4-0.6 मिलीग्राम
पोटैशियम (Potassium) 250-300 मिलीग्राम 550-600 मिलीग्राम
सोडियम (Sodium) 6-10 मिलीग्राम 15-20 मिलीग्राम

 

  • 50 ग्राम भुने चने में पोषण मूल्य (Nutrition Value in 50g Roasted Chana): 50 ग्राम भुने चने में लगभग 175-200 कैलोरी, 12-15 ग्राम प्रोटीन, 6-7 ग्राम फाइबर, 30-35 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 10-12 ग्राम वसा होते हैं और इसमें महत्वपूर्ण विटामिन B1, B2, B3, B5, और B6 के साथ-साथ जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे खनिज भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं|
  • 100 ग्राम भुने चने में पोषण मूल्य (Nutrition Value in 100g Roasted Chana): 100 ग्राम भुने चने में लगभग 355-375 कैलोरी, 19-24 ग्राम प्रोटीन, 10-12 ग्राम फाइबर, 60-75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 20-25 ग्राम वसा होती है और इसमें विटामिन B1, B2, B3, B5, और B6 की उच्च मात्रा होती है और साथ ही आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी उपलब्ध होते हैं|

इसे भी पढ़ें- अमरुद खाने के स्वास्थ्य लाभ, जाने कब्ज से राहत दिलाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक 

रोजाना कितना भुना चना खाना चाहिए? How Much Roasted Chana to Eat Daily in Hindi

रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाना पर्याप्त होता है, जो शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करने के साथ-साथ हष्ट-पुष्ट बनाता है| भुने चने का सेवन पाचन तंत्र को सुधारता है, इम्युनिटी को मजबूत करता है, हड्डियों को स्वस्थ रखता है और वजन कम करने में सहायक होता है|

Roasted Chana Advantages and Disadvantages in Hindi
भुने चने दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, पाचन को स्वस्थ बनाते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं|

भुने चने खाने के लाभ (Roasted Chana Advantages in Hindi)

  1. पाचन में सुधार करता (Improves Digestion): भुने चने में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज को कम करता है|
  2. वजन कंट्रोल करे (Weight Control): भुने चने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है|
  3. इम्युनिटी को बढ़ाता है (Boosts Immunity): भुने चने में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं|
  4. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है (Strengthens Bones): भुने चने में प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं|
  5. शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है (Provides Energy): भुने चने में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और थकावट को दूर करते हैं, जिससे आप पूरा दिन एनेर्गिटिक रहते हैं|
  6. दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है (Beneficial for Heart Health): भुने चने में कम वसा (फैट) और ज्यादा फाइबर होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है|
  7. ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करता है (Regulates Blood Pressure): भुने चने में पोटेशियम की उच्च मात्रा होने से यह रक्तचाप (ब्लड प्रेसर) को नियंत्रित करने में सहायक होता है|
  8. त्वचा के लिए अच्छा है (Good for Skin): भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं और उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे चेहरे पर झुरियां और एजिंग साइन को कम करते हैं|
  9. ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है (Helps Regulate Blood Sugar): भुने चने का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर स्तर को स्थिर रखता है, इसलिए भुने चने खाना शुगर मरीजों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है|
  10. हार्मोन को संतुलित करता है (Maintains Hormonal Balance): भुने चने में जिंक और अन्य खनिज हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करते हैं|
  11. एनीमिया के खतरे को कम करता है (Helps in Anemia): भुने चने में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हिमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करता है और एनीमिया के खतरे को कम करता है|
  12. थकावट और तनाव को कम करता है (Reduces Fatigue and Stress): भुने चने में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स थकावट को कम करने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं| भुने चने शरीर को ताकत देते हैं|

इसे भी पढ़ें- जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

भुने चने खाने के नुकसान (Roasted Chana Disadvantages in Hindi)

भुने चने एक पौष्टिक स्नैक हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भुने चने का अधिक सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है? आइए जाने-

  1. पाचन संबंधी समस्याएँ (Digestive Issues): भुने चने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है, लेकिन भुने चने का अत्यधिक सेवन करने से पेट में गैस, सूजन और कब्ज की समस्याएँ हो सकती हैं|
  2. वजन बढ़ने का खतरा (Risk of Weight Gain): यदि भुने चने को अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है क्योंकि भुने चने में ज्यादा कैलोरी की मात्रा होती है, जो शरीर में कैलोरी की वृद्धि कर सकती है| इसलिए इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना आवश्यक है ताकि वजन नियंत्रण में रहे|
  3. अत्यधिक नमक की समस्या (Issue of Excessive Salt): कई बार भुने चने को नमक या मसाले डालकर भुना जाता है और अत्यधिक नमक का सेवन करने से रक्तचाप (ब्लड प्रेसर) प्रभावित होता है और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है| इसलिए भुने चने का सेवन उचित मात्रा में ही करें|
  4. एलर्जी की समस्या (Allergy Issues): कुछ लोगों को चने खाने से एलर्जी की समस्या होती है, जिससे त्वचा पर लाल दाने, खुजली या अन्य एलर्जी के लक्षण होने लगते हैं| यदि आप चने का सेवन करने के बाद किसी प्रकार की एलर्जी का अनुभव करते हैं, तो इसका बिलकुल भी सेवन न करें और अपने डॉक्टर से इस बारे में जरुर बात करें|
  5. विटामिन और मिनरल का असंतुलन (Vitamin and Mineral Imbalance): भुने चने में कुछ ऐसे आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनको अगर अत्यधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए भुने चने का सही मात्रा में सेवन करें|

भुने हुए चने खाने का सबसे अच्छा समय और सही तरीका क्या है? What is the Best Time and Right Way to Eat Roasted Chana in Hindi

What is the Best Time and Right Way to Eat Roasted Chana in Hindi
सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के दौरान या शाम के समय एक हल्के स्नैक के रूप में होता है|

भुने चने खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के दौरान या शाम के समय एक हल्के स्नैक के रूप में होता है, लेकिन दिन में जब भी आपको हल्की भूख लगे तो आप इस पौष्टिक स्नैक को खाएँ, इससे भूख भी नियंत्रित होगी और पोषण भी भरपूर मिलेगा|

भुने चने को इसके छिलके के साथ खाना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसके छिलके में फाइबर, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं| इसलिए भुने चने को छिलके के साथ ही खाएं|

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे 

क्या भुना हुआ चना सम्पूर्ण प्रोटीन है? Is Roasted Chana Complete Protein in Hindi

भुना हुआ चना सम्पूर्ण प्रोटीन नहीं है| भुने चने फाइबर, प्रोटीन और कई मिनरल्स जैसे आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, लेकिन इसे सम्पूर्ण प्रोटीन का स्रोत नहीं माना जा सकता| इसलिए अगर आप अपने आहार में सम्पूर्ण प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो भुने चने को अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि दालें, दूध, पनीर, अंडे या मांस के साथ मिलाकर खाना लाभदायक हो सकता है|

क्या भुने चने स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं? Is Roasted Chana Good for Health in Hindi

भुने चने स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन सही मात्रा में खाने पर| भुने चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारने और लंबे समय तक भूख कम रखने में मदद करता है| इनमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हिमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|

इसके अलावा, भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं| हालांकि, भुने चने का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से मिल सकें और कैलोरी या नमक की अधिकता से होने वाले नुकसान से बचा जा सके|

निष्कर्ष (Conclusion)

भुने चने एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक हैं, जो प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और आवश्यक विटामिन्स एवं मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं। 50 ग्राम भुने चने में लगभग 175-200 कैलोरी होती हैं और इनमें 12-15 ग्राम प्रोटीन, 6-7 ग्राम फाइबर, और महत्वपूर्ण मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं। भुने चने पाचन को सुधारने, भूख को नियंत्रित करने, और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं|

हालांकि, भुने चने का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए ताकि अधिक कैलोरी, नमक और पाचन समस्याओं से बचा जा सके| भुने चने का सही मात्रा में और सही समय पर सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुँचा सकते हैं, इसलिए भुने चने को अपने आहार में शामिल करें और स्वस्थ रहें|

FAQ

Ques. 1 क्या प्रेगनेंसी में भुने चने खाना सुरक्षित है? (Is Roasted Chana Good for Pregnancy in Hindi)

Ans: हां, प्रेगनेंसी के दौरान भुने चने खाना सुरक्षित है क्योंकि भुने चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं| लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान सही मात्रा में भुने चने का सेवन करना चाहिए ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े|

Ques. 2 क्या भुने चने कब्ज के लिए अच्छे हैं? (Is Roasted Chana Good for Constipation in Hindi)  

Ans: हां, भुने चने कब्ज के लिए अच्छे हैं| भुने चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाते हैं और आंतों की गतिशीलता को बढ़ाते हैं और मल को नरम करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है| लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भुने चने का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए और साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीया जाए, क्योंकि फाइबर का पूरा लाभ तभी मिलता है जब साथ में अच्छी हाइड्रेशन भी हो|

Ques. 3 क्या भुने चने वजन बढ़ाने के लिए अच्छे है? (Is Roasted Chana Good for Weight Gain in Hindi)

Ans: भुने चने वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें किस मात्रा में और किस तरह से खाते हैं| भुने चने में प्रोटीन, फाइबर और कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है| बजन बढ़ाने के लिए भुने चने को ड्राई फ्रूट्स के साथ लड्डू बनाकर, स्मूदी और बनानाशेक में मिलाकर ले सकते हैं|

Ques. 4 क्या भुने चने वजन घटाने के लिए अच्छे है? (Is Roasted Chana Good for Weight Loss in Hindi)

Ans: हां, भुने चने वजन घटाने के लिए अच्छे हो सकते हैं। भुने चने में अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो भूख को कम करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है| संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ भुने चने को शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है|

Ques. 5 क्या भुने चने मधुमेह रोगियों के लिए अच्छे हैं? (Is Roasted Chana Good for Diabetes in Hindi)

Ans: हां, भुने चने मधुमेह रोगियों के लिए अच्छे हैं क्योंकि भुने चने में फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है|

Ques. 6 क्या भुने चने किडनी के मरीजों के लिए अच्छे हैं? (Is Roasted Chana Good for Kidney Patients in Hindi)

Ans: भुने चने का सेवन किडनी के मरीजों को सावधानीपूर्वक करना चाहिए क्योंकि भुने चने में प्रोटीन और पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है, जिसके अधिक सेवन से समस्या हो सकती है| इसलिए, किडनी के मरीजों को भुने चने का सेवन अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए|

Ques. 7 क्या भुने चने स्वास्थ्यवर्धक है? (Is Roasted Chana Healthy in Hindi)

Ans: हां, भुने चने स्वास्थ्यवर्धक हैं| भुने चने प्रोटीन, फाइबर और कई महत्वपूर्ण विटामिन्स, मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं|

Ques. 8 क्या भुने चने यूरिक एसिड के लिए अच्छा है? (Is Roasted Chana Good for Uric Acid in Hindi)

Ans: भुने चने में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हैं| यह हाई-यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है| लेकिन फिर भी इस समस्या में अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है|

Ques. 9 भुने चने कैसे बनाये जाते हैं? (How is Roasted Chana Made in Hindi)

Ans: भुने चने बनाने के लिए सबसे पहले काले या सफ़ेद चनों को धोकर सूखा लिया जाता है, फिर एक कढ़ाई या तवा को गर्म करके उसमें चने डालें जाते हैं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए इन्हें भुना जाता|

जब चने कुरकुरे और हल्के भूरे रंग के हो जाते हैं तब निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है| ठंडा होने के बाद भुने चने को पेकेट में बंद करके बाजारों में बचेने के लिए भेजा जाता है, जिन्हें हम सभी स्नैक या सलाद में इस्तेमाल करते हैं|

Ques. 10 क्या भुने चने फैटी लिवर के लिए अच्छे हैं? (Is Roasted Chana Good for Fatty Liver in Hindi)

Ans: हां, भुने चने फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हैं क्योंकि भुने चने में ज्यादा फाइबर, प्रोटीन, कम वसा और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की सेहत के लिए अच्छे हैं|

Read Next-यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है सौंफ, जाने सौंफ खाने के फायदे

Read Next- जाने कच्चा शकरकंद खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Read Next- 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है? जाने स्वास्थ्य लाभ, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

Leave a Comment