क्या भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं? जाने 1 कप भुने चने में पोषक तत्वों को मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां

Is Roasted Chana Good Source of Protein in Hindi: भुने हुए चने प्रोटीन के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये सेहत का खजाना हैं, और अपनी डाइट में इन्हें शामिल करने से कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है|

Contents hide
10 FAQ
Is Roasted Chana Good Source of Protein in Hindi
भुने हुए चने कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं यह एक प्रमुख कारण है कि भुने हुए चने को एक स्वस्थ स्नैक रूप में पसंद किया जाता है|

Bhune Hue Chane: आजकल हर कोई अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट हो और शरीर को भरपूर पोषण भी प्रदान करें| अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों को ये सलाह देते हुए सुना ही होगा की रोज भुने चने खाया करो इन सुखी हड्डियों में जान आ जाएगी और ये बात सच भी है| भुने हुए चने कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं यह एक प्रमुख कारण है कि भुने हुए चने को एक स्वस्थ स्नैक रूप में पसंद किया जाता है|

भुने हुए चने में उच्च मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और कैल्सियम होता है, जो शरीर की हर तरह की कमजोरी दूर करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, हार्मोन्स संतुलित करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है|

इस लेख में जानेंगे की क्या भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं, इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं और उनकी मात्रा कितनी होती है, इसके क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इनको खाते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए और भी कई सवालों का जवाब जानेंगे यहां पर|

क्या भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं? Is Roasted Chana Good Source of Protein in Hindi

हां, भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं, क्योंकि 100 ग्राम भुने हुए चने में 19 से 21 ग्राम प्रोटीन होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और उनमें होने वाली दर्द और सुजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| भुने हुए चने ग्लूटेन और कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं| इसलिए, इसे अपने आहार में भुने हुए चने को शामिल करके आप एक स्वस्थ और मजबूत शरीर बनाए रख सकते हैं|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? जानें सभी पोषक तत्व, खाने की सही मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

1 कप भुने हुए चने में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? What Nutrients are There in 1 Cup of Roasted Chickpeas in Hindi

जब आप रोजाना 1 कप भुने हुए चने (जिसमें लगभग 120 ग्राम हो) को संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ लेते हैं, तो आपका शरीर स्वस्थ रहता है| भुने हुए चने पोषक तत्वों का भंडार हैं| आइए जानें कि 1 कप भुने हुए चने में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं-

  1. प्रोटीन (Protein)- भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं, जो हड्डियों और मांशपेशियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है|
  2. फाइबर (Fiber)- भुने हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है|
  3. कैलोरी (Calories)- भुने हुए चने में कैलोरी की मात्रा न तो बहुत कम होती है और न ही अत्यधिक अधिक| यह कैलोरी शरीर के शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप दिनभर एनेर्गिटिक रहते हैं|
  4. आयरन (Iron)- भुने हुए चने में मौजूद आयरन हिमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता है और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है|
  5. हेल्दी फैट्स (Healthy Fats)- भुने हुए चने में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं| ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं|
  6. फोलेट और जिंक (Folate and Zinc)- भुने हुए चने में मौजूद फोलेट और जिंक फर्टिलिटी को बूस्ट करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं|
  7. विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स (Vitamins and Antioxidants)- भुने हुए चने में कई प्रकार के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं|
is roasted chana good source of protein in hindi
भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है? एक कप भुने हुए चने में 19 से 25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है|

इसके अलावा, भुने हुए चने में और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जिनके बारे में नीचे दिये गये चार्ट में देखेगें|

इसे भी पढ़ें- जामुन फल के फायदे और नुकसान: शुगर मरीजों के लिए है वरदान, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जानें पूरी जानकारी

1 कप भुने हुए चने में पोषक तत्वों की मात्रा 1 Cup Roasted Chickpeas Nutrition in Hindi

नीचे दिये गये चार्ट में 1 कप (जिसमें लगभग 120 ग्राम हो)के सभी पोषक तत्व, पोषक तत्वों की मात्रा और उसके लाभों के बारे में बताया गया है-

1 कप (120 ग्राम) भुने हुए चने में पोषक तत्वों की मात्रा-

पोषक तत्व (Nutrient) मात्रा (120 ग्राम) लाभ (Benefits)
प्रोटीन (Protein) 19 से 25 ग्राम हड्डियों और मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में सहायक
कैलोरी (Calories) 400 से 450 कैलोरी ऊर्जा का अच्छा स्रोत और शरीर को एनेर्गिटिक बनाए रखता है
फाइबर (Fiber) 10 से 15 ग्राम पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत देता है
आयरन (Iron) 5 से 6 मिलीग्राम खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है
जिंक (Zinc) 2.5 से 3 प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है
मैग्नीशियम (Magnesium) 90 से 100 मसल्स और हड्डियों को मजबूत करता है
विटामिन्स (Vitamins) B6 मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है
हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) 7 से 8 ग्राम दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं
फोलेट (Folate) 95 से 115 माइक्रोग्राम फर्टिलिटी बुस्ट करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है
कैल्शियम (Calcium) 60 से 70 मिलीग्राम हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा है
पोटेशियम (Potassium) 650 से 700 मिलीग्राम रक्तचाप को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है
सोडियम (Sodium) 10 से 15 मिलीग्राम कम मात्रा में होता है
सेलेनियम (Selenium) ०.5 से 1 माइक्रोग्राम कोशिकाओं की रक्षा करता है
ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) 0.1 से 0.2 ग्राम हृदय की सेहत के लिए अच्छा है और सूजन को कम करता है

 

यह चार्ट भुने हुए चने के प्रमुख पोषक तत्वों और उनके स्वास्थ्य लाभों को दिखाता है की भुने हुए चने स्वास्थ्य के लिए कितने लाभकारी हैं, इसलिए इन्हें बिना किसी चिंता के अपने आहार में शामिल करना चाहिए|

इसे भी पढ़ें- मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान, जाने अन्य तेलों के मुकाबले इसके विशेष लाभ

भुने हुए चने खाने के क्या फायदे होते हैं? Bhune Hue Chane Khane Se Kya Fayda Hota Hai

भुने हुए चने खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जो आपकी पूरी हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं| तो चलिए जानते हैं भुने हुए चने खाने के क्या फायदे हैं-

Bhune Hue Chane Khane Se Kya Fayda Hota Hai aur Kya Nuksan
भुने हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है
  1. प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं (Good Source of Protein)- भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद करता है| एक कप भुने हुए चने में 19 से 25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है|
  2. फाइबर से भरपूर होता है (High in Fiber)- भुने हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है|
  3. वजन नियंत्रण में मददगार (Helps with Weight Management)- अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो भुने चने एक बेहतर विकल्प है| भुने हुए चने भूख को कंट्रोल करते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं, जिससे ओवर इटिंग से भी छुटकारा मिलता है|
  4. कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं (Cholesterol Free)- भुने हुए चने में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, यही कारण है कि भुने हुए चने को स्वस्थ स्नैकस के रूप में पसंद किया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में करता है और ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है|
  5. मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक है (Good for Diabetic Patients)- भुने हुए चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं|
  6. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है (Improves Heart Health)- भुने हुए चने में अच्छे फैट्स और पोटेशियम की मात्रा होती है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं|
  7. हड्डियों को मजबूत बनाता है (Strengthens Bones)- भुने हुए चने में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करता है|
  8. त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाता है (Makes Skin Healthy and Glowing)- भुने हुए चने में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा की सेहत को सुधारने और उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करके तवचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाते हैं|
  9. एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सुजन कम करते हैं (Anti-Inflammatory Properties)- भुने हुए चने में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द और सुजन को कम करते हैं|
  10. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है (Boosts Immune System)- इसमें मौजूद विटामिन B6, जिंक, सेलेनियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों के संक्रमण से बचाव करता है|
  11. हॉर्मोनल संतुलन में सहायक (Helps in Hormonal Balance)- भुने हुए चने में मौजूद फोलेट, जिंक और अन्य पोषक तत्व हॉर्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जो फर्टिलिटी को स्वस्थ बनाते हैं|
  12. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है (Improves Mental Health): भुने चने में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन और मिनरल्स मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं जिससे मुड़ अच्छा रहता है|
  13. एनीमिया से राहत दिलाता है (Relief from Anemia)- भूने चने में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करती है और ऊर्जा स्तर को बनाए रखती है|
  14. मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देते हैं (Boosts Metabolism)- भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम और आयरन होते हैं, जो मेटाबोलिज्म में सुधार करते हैं|

इन सभी लाभों के कारण, भुने हुए चने अत्यधिक पोषक और स्वास्थ्यवर्धक हैं, जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं और हष्ट-पुष्ट रह सकते हैं|

इसे भी पढ़ें- खाली पेट गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका, समय, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

भुने हुए चने खाने के नुकसान Bhune Hue Chane Khane Ke Nuksan

भुने हुए चने सेहत को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं, लेकिन जब आप एक साथ ज्यादा मात्रा में भुने चने खा लेते हैं, तो यह लाभ की जगह शरीर को नुकसान करता है, ऐसे में भुने हुए चने खाने के क्या नुकसान होते हैं, आइए जाने-

  1. पाचन संबधी समस्याएं (Digestive Issues)- एक साथ ज्यादा मात्रा में भुने हुए चने खाने से पेट दर्द, हैजा और उल्टी की समस्या हो सकती है|
  2. अधिक खाने से वजन बढ़ सकता है (Overeating Can Lead to Weight Gain)- भुने हुए चने में कैलोरी की मात्रा न तो बहुत ज्यादा होती है और ही कम, पर जब आप ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो कैलोरी का सेवन भी बढ़ जाता है जिससे वजन बढ़ सकता है|
  3. एलर्जी प्रतिक्रिया (Allergic Reactions)- कई लोगों को चने खाने से एलर्जी होती है उन्हें चने खाने से परहेज करना चाहिए|
  4. ज्यादा सोडियम नुकसान कर सकता है (Excess Sodium Can Be Harmful)- अगर भुने हुए चने को अधिक नमक या सोडियम के साथ पकाया गया है, तो यह ब्लड प्र्सेर को बढ़ा सकता है|

इसे भी पढ़ें- कब्ज के लिए सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

क्या होगा अगर हम रोजाना भुने चने खाते हैं? (What Happens If We Eat Roasted Chana Daily in Hindi)

रोजाना भुने चने खाना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि भुने चने में कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| भुने चने प्रोटीन की कमी को दूर करते हैं, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं|

What Happens If We Eat Roasted Chana Daily in Hindi
भुने चने प्रोटीन की कमी को दूर करते हैं, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं|

इसके अलावा, शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, मेटाबोलिज्म को सुधारते हैं, और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं| इसलिए रोजाना 50 ग्राम भुने हुए चने खाना पर्याप्त और लाभदायक है|

1 मुट्ठी भुने हुए चने में कितनी कैलोरी होती है? 1 Handful Roasted Chana Calories in Hindi

1 मुट्ठी (जिसमें लगभग 30 ग्राम हो) भुने हुए चने में लगभग 120 से 135 कैलोरी होती है, लेकिन यह कैलोरी की मात्रा उनके भुनने की विधि और उसमें किन चीजों को मिलाया गया है पर भी निर्भर करती है|

इसे भी पढ़ें- भीगे हुए अंजीर का पानी पीना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका और 5 बड़े स्वास्थ्य लाभ

भुने चने की तासीर Bhune Hue Chane Ki Taseer

भुने चने की तासीर गर्म होती है, इसलिए खासकर गर्मियों में 1 मुट्ठी या 50 ग्राम तक भुने हुए चने खाने की सलाह दी जाती है| भुने हुए चने को हर मौसम में खाना लाभदायक है, लेकिन हमेशा एक उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए| भुने चने को उसके छिलके के साथ खाना अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके छिलके में भी भरपूर पोषण होता है, जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है|

निष्कर्ष

भुने हुए चने प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है प्रोटीन की कमी दूर करने का| 100 ग्राम भुने हुए चने में 19 से 21 ग्राम प्रोटीन होता है और इसमें प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्सियम और फाइबर जैसे और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं,

जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर की कमजोरी दूर करते हैं| रोजाना 50 ग्राम भुने हुए चने को उसके छिलके के साथ खायें और अपनी सेहत में सुधार करें|

अगर भुने हुए चने खाने से आपको कोई भी शारीरिक समस्या होती है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में जरुर बात करे, उसके बाद ही भुने हुए चने का सेवन करें|

FAQ

Ques. 1 क्या भुने हुए चने कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं? (Does Roasted Chana Increase Cholesterol in Hindi)

Ans: नहीं, भुने हुए चने कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं| वे खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं|

Ques. 2 क्या भुने हुए चने ब्लड शुगर बढ़ाते हैं? (Does Roasted Chana Increase Blood Sugar in Hindi)

Ans: नहीं, भुने हुए चने ब्लड शुगर नहीं बढ़ाते हैं| भुने चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और ज्यादा फाइबर और प्रोटीन होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर देते हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं|

Ques. 3 क्या भुने हुए चने वजन बढ़ाते हैं? (Does Roasted Chana Increase Weight in Hindi)

Ans: भुने हुए चने वजन कंट्रोल में रखते हैं, लेकिन जब आप अधिक मात्रा में भुने हुए चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है|

Ques. 4 क्या भुने हुए चने से गैस बनती है? (Does Roasted Chana Cause Gas in Hindi)

Ans: हाँ, भुने हुए चने में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो कुछ लोगों को गैस और पेट में दर्द की समस्या पैदा कर सकता है|

Ques. 5 क्या भुने हुए चने में प्रोटीन होता है? (Does Roasted Chana Have Protein in Hindi)

Ans: हाँ, भुने हुए चने में प्रोटीन होता है| भुने हुए चने प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों के विकास और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है| 100 ग्राम भुने चने में 19 से 21 ग्राम प्रोटीन होता है, जो उन्हें एक स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक बनाता है|

Ques. 6 क्या भुने हुए चने से कब्ज होती है? (Does Roasted Chana Cause Constipation in Hindi)

Ans: नहीं, लेकिन जब आप अधिक मात्रा में भुने हुए चने खाते हैं तो यह कब्ज, गैस और पेट दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है और अधिक फाइबर होने से पेट दर्द और कब्ज हो सकती है|  

Ques. 7 भुने हुए चने में कितना प्रोटीन होता है? (How Much Protein Does Roasted Chana Have in Hindi)

Ans: भुने हुए चने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, 50 ग्राम भुने चने में 9 से 10 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम भुने चने में 19 से 21 ग्राम प्रोटीन और 1 कप (जिसमें लगभग 120 ग्राम हो) 19 से 25 ग्राम प्रोटीन होता है|

Ques. 8 क्या भुने हुए चने वजन बढ़ाने में मदद करते हैं? (Does Roasted Chana Help in Weight Gain in Hindi)

Ans: हां, भुने हुए चने वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, खासकर जब उन्हें अन्य हाई कैलोरी की चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए, जैसे कि ड्राई फ्रूट्स, लड्डू, शेक या स्मूदी में|

Ques. 9 क्या मैं रात में चने खा सकता हूँ? (Can I Eat Chickpeas at Night in Hindi)

Ans: हां, आप रात में चने खा सकते हैं| चने चाहे भुने हुए हों या उबले हुए, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन रात में भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है|

Ques. 10 क्या मैं वजन घटाने के लिए रात में चने खा सकता हूँ? (Can I Eat Chickpeas at Night for Weight Loss in Hindi)

Ans: हां, आप वजन घटाने के लिए रात में चने खा सकते हैं क्योंकि चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखते हैं और बार-बार खाने की आदत को कम करते हैं|

Read Next- गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं? जानें सही तरीका और 10 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

Read Next- गर्मियों में लू लगने से कैसे बचे? जाने 10 सरल उपाय

Read Next- जलजीरा पानी पीने के 14 बेहतरीन फायदे: ताजगी और सेहत के लिए क्यों है खास

Leave a Comment