मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान, जाने अन्य तेलों के मुकाबले इसके विशेष लाभ

Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde aur Nuksan: मूंगफली का तेल अद्भुत पोषक तत्वों से भरपूर तेल है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है, इसमें मौजूद विटामिन E, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं|

Contents hide
1 मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde aur Nuksan
Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde aur Nuksan
मूंगफली का तेल अद्भुत पोषक तत्वों से भरपूर तेल है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है|

Mungfali Ka Tel in Hindi: मूंगफली का तेल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी हैं| इसमें मुख्य रूप से मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, पॉलि अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं|

मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स हृदय के स्वास्थ्य को सुधारते हैं और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करते हैं, जबकि विटामिन E त्वचा को निखारने और उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर आने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करता है|

इसके अलावा, मूंगफली के तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है| नियमित रूप से एक उचित मात्रा में इसका उपयोग करने से आप फीट और हेल्दी रह सकते हैं|

अन्य तेलों के मुकाबले मूंगफली का तेल ज्यादा पोषण से भरपूर होता है, तो आइए इस लेख में जानते हैं मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान-

ये भी पढ़ें- मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? जाने सभी पोषक तत्व, 10 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और कुछ नुकसान

मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde aur Nuksan

मूंगफली का तेल खाने के फायदे (Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde)

1. विटामिन E का अच्छा स्त्रोत है

मूंगफली का तेल विटामिन E का अच्छा स्त्रोत है| इसके तेल में खाना बनाने से इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है, आंखों को स्वस्थ रखता है, दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है|

2. त्वचा को निखारता है

मूंगफली का तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं| यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी सहायक होता है|

3. कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करता है

मूंगफली में मौजूद पॉलि अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं और ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है|

4. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है

मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से शरीर को बचाते हैं, जो कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं|

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

मूंगफली का तेल में विटामिन E, सेलेनियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है और आप स्वस्थ रहते हैं|

6. वजन नियंत्रण में सहायक है

मूंगफली के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं और मेटाबोलिज्म में सुधार करता है जिससे वजन नियंत्रण में मिलती है|

Mungfali Ka Tel Khane Ke Fayde aur Nuksan
मूंगफली का तेल विटामिन E का अच्छा स्त्रोत है| इसके तेल में खाना बनाने से इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है, आंखों को स्वस्थ रखता है|

7. पाचन तंत्र में सुधार करता है

मूंगफली में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है|

8. ऊर्जा का स्रोत है

मूंगफली का तेल ऊर्जा के लिए एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को दिनभर की गतिविधियों को करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है| इसके तेल से जोड़ों में होने वाली दर्द और सुजन पर मालिश करने से राहत मिलती है|

9. हड्डियों को मजबूत बनाता है

मूंगफली के तेल में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं और उनमें होने वाली दर्द, सुजन और गठिया के रोगों को कम करने में सहायक हैं|

10. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

मूंगफली के तेल में ओमेगा-6 और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स उचित मात्रा होते है, जो मस्तिष्क के विकास और कार्यशीलता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य को समर्थन देते हैं| यह स्ट्रेस और चिंता को कम करने में भी मदद करता है|

11. ब्लड शुगर नियंत्रित करने में सहायक है

मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलि अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में सहायक होते हैं और ब्लड शुगर के जोखिम को कम करते हैं| शुगर मरीजों के लिए मूंगफली का तेल खाना सुरक्षित विकल्प है|

12. ब्लड प्रेसर को कंट्रोल में रखता है

मूंगफली का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन E, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलि अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स से भरपूर होता है जो ब्लड प्रेसर को नियंत्रित रखने में मदद करता है|

13. बालों के लिए फायदेमंद है

मूंगफली के तेल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| मूंगफली के तेल को नियमित रूप से बालों में लगाने से सिर की त्वचा में नमी बनी रहती है और बालों के झड़ने की समस्या कम होती है|

ये भी पढ़ें- 50 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है? जानें सभी पोषक तत्वों की मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

मूंगफली का तेल खाने के नुकसान (Mungfali Ka Tel Khane Ke Nuksan)

मूंगफली का तेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है जैसे-

1. वजन बढ़ सकता है

मूँगफली का तेल हाई कैलोरी वाला होता है, जिसके अत्यधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और मोटापे की समस्या हो सकती है|

2. अत्यधिक वसा का सेवन

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा होती हैं, जिसकी अत्यधिक मात्रा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, विशेषकर अगर आप इसके साथ संतुलित आहार न लें तो|

3. एलर्जी

कुछ लोगों को मूँगफली से एलर्जी होती है| ऐसे लोगों को मूँगफली के तेल का सेवन करने से बचना चाहिए|

4. ब्लड प्रेसर हाई हो सकता है

अगर पहले से ही आपका बीपी हाई रहता है, तो मूंगफली का तेल हफ्ते में 2 या 3 बार ही इस्तेमाल करें|

5. हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा

यदि मूँगफली का तेल अत्यधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है और बुरा कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ा सकता है|

6. एक स्पून से ज्यादा तेल का इतेमाल न करें

मूंगफली के तेल में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए खाना बनाने के लिए एक स्पून मूंगफली का तेल पर्याप्त है|

ये भी पढ़ें- जामुन फल के फायदे और नुकसान: शुगर मरीजों के लिए है वरदान, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जानें पूरी जानकारी

मूंगफली का तेल अन्य तेलों के मुकाबले क्यों लाभदायक है? (Why Is Peanut Oil More Beneficial Than Other Oils in Hindi)

बाजार में कई तरह के खाना बनाने वाले तेल आते हैं और हम सभी के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है की आखिर कौन सा तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है| उन्हीं तेलों में से एक मूंगफली का तेल है, जो ज्यादा कैलोरी और वसा होने के बाद भी खाने में लाभदायक है, पर कैसे आइए जानते हैं-

Why Is Peanut Oil More Beneficial Than Other Oils in Hindi
यह तेल खाना पकाने, तलने और सलाद ड्रेसिंग के लिए उपयुक्त है, विटामिन E से भरपूर है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है|

1. मल्टी-यूज ऑयल 

यह तेल खाना पकाने, तलने और सलाद ड्रेसिंग के लिए उपयुक्त है|

2. विटामिन E का अच्छा स्रोत

मूँगफली का तेल विटामिन E से भरपूर है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है|

3. पोटेशियम से भरपूर

मूंगफली के तेल में पोटेशियम, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है|

4. उच्च तापमान पर पकाने के लिए उपयुक्त

मूँगफली का तेल 232°C तक गर्म हो सकता है, जिससे यह उच्च तापमान पर पकाने के लिए उपयुक्त है और धुआं रहित होता है|

5. संतुलित स्वाद

मूँगफली का तेल का स्वाद हल्का और नट्स जैसा होता है, जो कई तरह के व्यंजनों को बनाने में अच्छा है|

मूंगफली का तेल कैसे बनता है? (How is Peanut Oil Made in Hindi)

मूँगफली का तेल बनाने के लिए सबसे पहले मूँगफली को अच्छे से धोकर सुखाया जाता है| इसके बाद, सूखी मूँगफली को भूनकर या फिर कच्चा उपयोग करके प्रेसिंग की जाती है| इस प्रक्रिया से मूँगफली का तेल निकालकर छान लिया जाता है और फिर विभिन्न उपयोगों के लिए पैक किया जाता है|

यह तेल स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के लिए बहुत फायदेमंद होता है| मूंगफली का तेल आसानी से बाजारों में मिल जाता है और बजट फ्रेंडली भी होता है|

ये भी पढ़ें- खाली पेट गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका, समय , स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

क्या हम रोज मूंगफली का तेल खा सकते हैं (Can We Eat Peanut Oil Every day in Hindi)  

हां, मूँगफली का तेल रोजाना खा सकते हैं, लेकिन इसे उचित मात्रा में और अन्य तेलों के साथ मिलाकर उपयोग करना ज्यादा बेहतर होता है| मूँगफली के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से कैलोरी और वसा की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए एक स्पून से ज्यादा मूंगफली के तेल का इतेमाल न करें|

मूंगफली का तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नहीं (Is Peanut Oil Healthy or Unhealthy in Hindi)

मूंगफली का तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, पर इसका एक उचित मात्रा में सेवन करने पर| मूँगफली का तेल कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ रखता है|

ये भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन कैसे करें, जाने 5 तरीके

मूंगफली के तेल की तासीर कैसी होती है (Mungfali Ke Tel Ki Taseer Kaisi Hoti Hai)

मूंगफली के तेल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्मी प्रदान करता है और खासकर सर्दी के मौसम में यह लाभदायक है| यह तेल शरीर को अंदर से गर्म करता है और खून का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे त्वचा और बालों को भी अतिरिक्त पोषण मिलता है| लेकिन एक उचित मात्रा में आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं|

क्या मूंगफली का तेल रोज़ाना खाना पकाने के लिए अच्छा है (Is Peanut Oil Good for Everyday Cooking in Hindi)

हां, मूँगफली का तेल रोज़ाना खाना पकाने के लिए अच्छा है| यह यह उच्च तापमान पर भी सुरक्षित रहता है और खाना पकाने के दौरान अपने गुणों को बनाए रखता है| इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं| आप चाहें तो इसे अन्य तेलों के साथ मिक्स करके भी खाना बनाने में प्रयोग कर सकते हैं|

ये भी पढ़ें- कब्ज के लिए सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

मूंगफली के तेल में पोषक तत्वों की मात्रा (Peanut Oil Nutrition in Hindi)

नीचे दिए गए चार्ट में 1 टेबलस्पून (लगभग 14 ग्राम) मूंगफली के तेल में पोषक तत्वों की जानकारी प्रस्तुत की गई है|

पोषक तत्व (Nutrients) मात्रा (14 ग्राम) फायदा
कैलोरी (Calories) 119 कैलोरी ऊर्जा प्रदान करता है
विटामिन ई (Vitamin E) 2.1 मिलीग्राम एंटीऑक्सिडेंट, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
कुल वसा (total fat) 13.5 ग्राम ऊर्जा का प्रमुख स्रोत
संतृप्त वसा (Saturated Fats) 2.3 ग्राम उचित मात्रा में लेने से हृदय स्वास्थ्य में मदद
मोनोअनसैचुरेटेड वसा (Monounsaturated fats) 6.2 ग्राम हृदय के लिए फायदेमंद होता है
पॉलीअनसैचुरेटेड वसा (Polyunsaturated fats) 4.3 ग्राम आवश्यक फैटी एसिड, जो शरीर के लिए जरूरी हैं
कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) 0 मिलीग्राम हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा
सोडियम (Sodium) 0 मिलीग्राम रक्तचाप नियंत्रण में मदद
प्रोटीन (Protein) 0 ग्राम न के बराबर प्रोटीन
ओमेगा-6 फैटी एसिड (Omega-6 fatty acids) 4.3 ग्राम शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन संतुलित मात्रा में लेना चाहिए

यह जानकारी आपको मूंगफली के तेल के पोषण तत्वों को मात्रा और इसके फायदे को समझने में मदद करेगी|

निष्कर्ष

मूंगफली का तेल विटामिन E का अच्छा स्त्रोत है और कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है, इसलिए यह तेल अन्य तेलों के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होता है| मूंगफली का तेल त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनता है और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखता है|

मूंगफली के तेल को आप अन्य तेलों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करे और एक चम्मच से ज्यादा मूंगफली के तेल का इस्तेमाल न करें| अगर आपको मूंगफली के तेल से पहले ही एलर्जी  की समस्या होती ह तो आप इसे खाने से परहेज करें और स्वस्थ रहें|

FAQ

Ques. 1 क्या मूंगफली का तेल मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है? (Is Peanut Oil Good for Diabetics in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली का तेल मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है, क्योंकि मूंगफली के तेल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नहीं होती है, जिससे इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स न के बराबर होता है| यह रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता नहीं है, जो मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी बात है|

Ques. 2 क्या मूंगफली का तेल बीज का तेल है? (Is Peanut Oil Seed Oil in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली का तेल बीज का तेल है| मूंगफली वास्तव में एक बीज है और इसका तेल मूंगफली के बीजों से ही निकाला जाता है, जैसे सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल, तिल का तेल और सोयाबीन का तेल|

Ques. 3 क्या मूंगफली का तेल बालों के विकास के लिए अच्छा है? (Is Peanut Oil Good for Hair Growth in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली का तेल बालों के विकास के लिए अच्छा है, क्योंकि मूंगफली का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है| इस तेल से बालों में मालिश करने से स्कैल्प पर नमी बनी रहती है और बालों का झड़ना और रूखापन दूर होता है|

Read Next- पेट को साफ़, कब्ज से राहत, स्किन को हेल्दी, जवां और इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने अमरुद खाने के स्वास्थ्य लाभ

Read Next- रोज खायें उबले हुए 2 शकरकंद, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कम फर्टिलिटी होगी बुस्ट, जाने सुपरफ़ूड शकरकंद खाने के 12 बड़े फायदे

Read Next- जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

Leave a Comment