मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? Mungfali Mein Kitni Calorie Hoti Hai जाने सभी पोषक तत्व, 10 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और कुछ नुकसान

Peanut Me Kitni Calories Hoti Hai: मूंगफली में कैलोरी के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं| ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|

Contents hide
Peanut Me Kitni Calories Hoti Hai
मूंगफली में कैलोरी के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं|

Mungfali Ke Labh: मूंगफली सेहत का खजाना है, जो कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है| हर मौसम में मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन इसे उचित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि इसके फायदे पूरी तरह से मिल सकें और किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके|

मूंगफली में विटामिन E, विटामिन B3, फोलेट, जिंक, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, पाचन को स्वस्थ बनाते हैं, वजन कम करने में मदद करते हैं, इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं|

इसे पढ़ें- कब्ज के लिए सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

इस लेख में जानेगे की मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है, इसके सभी पोषक तत्वों के बारे में और उनके स्वस्थ लाभ और नुकसान| तो चलिए सबसे पहले जानते हैं की मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है-

मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? Peanut Me Kitni Calories Hoti Hai

यहां पर मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है इसे दो तरह से देखेगें पहले-

50 ग्राम मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? (50g Peanuts Calories in Hindi)

50 ग्राम मूंगफली में लगभग 270 से 300 कैलोरी होती है और यह कैलोरी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जो शारीरिक गतिविधियों और विभिन्न शरीर के कार्यों को करने के लिए मदद करती है|

और दूसरा

100 ग्राम मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? (100 gram Peanuts Calories in Hindi)

100 ग्राम मूंगफली में लगभग 560 से 567 कैलोरी होती है जो शरीर को उर्जावान बनाती है| हालांकि मूंगफली में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, पर फिर भी यह वजन कम करने में सहायक होती है, बस इसे कितनी मात्रा में खाना है ये जानकारी होना बहुत जरुरी है|

इसे पढ़ें- गर्मियों में लू लगने से कैसे बचे? जाने 10 सरल उपाय

Peanut Mein Kitna Protein Hota Hai
50 ग्राम मूंगफली में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है और100 ग्राम मूंगफली में 25 से 30 ग्राम प्रोटीन होता है

मूंगफली में कितना प्रोटीन होता है? (Peanut Mein Kitna Protein Hota Hai)

मूंगफली में कितना प्रोटीन होता है इसे भी हम दो तरह से ही देखेगें पहले-

50 ग्राम मूंगफली में कितना प्रोटीन होता है? (50 gram Peanut Mein Kitna Protein Hota Hai)

50 ग्राम मूंगफली में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है और यह प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है|

और दूसरा

100 ग्राम मूंगफली में कितना प्रोटीन होता है? (100 gram Peanut Mein Kitna Protein Hota Hai)

100 ग्राम मूंगफली में 25 से 30 ग्राम प्रोटीन होता है| मूंगफली प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए मूंगफली एक बेहतर विकल्प है|

इसे पढ़ें- डायेजेशन में सुधार करने से लेकर यौन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है सौंफ, जाने सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

मूंगफली में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? (Peanut Nutrition Facts in Hindi)

मूंगफली में कैलोरी के अलवा कैल्सियम, जिंक, फाइबर, हेल्दी फैट्स, पोटैशियम, फोलेट, सोडियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं| इन सभी पोषक तत्वों की मात्रा कितनी होती है, नीचे दिये गये चार्ट में इसके बारे में जानेगें| इस चार्ट में 50 ग्राम और 100 ग्राम मूंगफली में पोषक तत्वों की मात्रा को बताया गया है-

पोषक तत्व 50gm Peanut Nutrition 100gm Peanut Nutrition
प्रोटीन 12-15 ग्राम 25-30 ग्राम
कैलोरी 270-300 ग्राम 560-567 कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 10-11 ग्राम 18-20 ग्राम
      डाइटरी फाइबर 5 ग्राम 10 ग्राम
          शुगर 2 ग्राम 4 ग्राम
कैल्शियम 30 मिलीग्राम 60 मिलीग्राम
वसा (फैट) 3-4 ग्राम 7-7.5 ग्राम
मोनोअनसैचुरेटेड फैट 12-13 ग्राम 23-25 ग्राम
पॉलीअनसैचुरेटेड 6-7 ग्राम 13 ग्राम
फॉस्फोरस 150-155 मिलीग्राम 310-315 मिलीग्राम
विटामिन E 3.5-4 मिलीग्राम 7-7.5 मिलीग्राम
फोलेट 65-67 माइक्रोग्राम 130-133 माइक्रोग्राम
आयरन 1.5-2.8 मिलीग्राम 2.5-3 मिलीग्राम
सोडियम 6-8 मिलीग्राम 15-18 मिलीग्राम
जिंक 1.5-2 मिलीग्राम 2-2.9 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 95 मिलीग्राम 190-197 मिलीग्राम
पोटैशियम 340-355 मिलीग्राम 680-690 मिलीग्राम
नियासिन (विटामिन B3) 4.5-5 मिलीग्राम 8-9.5 मिलीग्राम

 

इस चार्ट में बताई गई मूंगफली के पोषक तत्वों की मात्रा क्वालिटी पर भी निर्भर करती है, उसके अनुसार इसमें थोडा अंतर भी हो सकता है|

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान (Peanuts Khane Ke Fayde aur Nuksan)

मूंगफली खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और शरीर को भरपूर पोषण मिलता है तो आइए जानते हैं-

मूंगफली खाने के फायदे (Mungfali Khane Ke Fayde)

  1. मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो शाकहारी लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है|
  2. मूंगफली में विटामिन E ज्यादा मात्रा में होता है जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है|
  3. मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट्स मौजूद हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं|
  4. मूंगफली में नियासिन (विटामिन B3) और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाये रखते हैं|
  5. मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन कम करने में मदद करता है|
  6. मूंगफली में कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं
  7. मूंगफली में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और आप ऐनेर्गिटिक रहते हैं|
  8. मूंगफली में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है|
  9. मूंगफली में मैग्नीशियम और विटामिन E होते हैं, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और अस्थमा के लक्षणों को कम करते हैं, इसलिए अस्थमा रोगियों के लिए मूंगफली खाना सुरक्षित और लाभदायक है|
  10. मूंगफली में आयरन होता है, जो रक्त निर्माण (हिमोग्लोबिन) में मदद करता है और एनीमिया (खून की कमी) के खतरे को कम करता है|
  11. मूंगफली में फोलेट और नियासिन होते हैं, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य (फर्टिलिटी) को बेहतर बनाने में मदद करते हैं|
Peanuts Khane Ke Fayde aur Nuksan
मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो शाकहारी लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है|

इसे पढ़ें- जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

मूंगफली खाने के नुकसान (Mungfali Khane Ke Nuksan)

मूंगफली खाने के कई सारे फायदे होते हैं, पर कई बार इसके ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है, आइए जाने-

  1. हैजा-मूंगफली का ज्यादा सेवन करने से हैजा होने का खतरा बढ़ जाता है|
  2. एलर्जी- जिन लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
  3. वजन बढ़ने का खतरा- मूंगफली के ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ भी सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है|
  4. ज्यादा सोडियम- नमकीन मूंगफली में ज्यादा सोडियम की मात्रा होती है जिससे बीपी हाई होने का ख़तरा बढ़ जाता है|

निष्कर्ष

मूंगफली को ‘छोटा बादाम’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें पोषण भरपूर होता है| मूंगफली में कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, जिंक और विटामिन E जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं| इसे खाने से पाचन स्वस्थ रहता है, हड्डियाँ मजबूत होती हैं, हिमोग्लोबिन का निर्माण बेहतर होता है और यह वजन कम करने में भी सहायक है|

FAQ

Ques. 1 मूंगफली की तासीर कैसी होती है? (Mungfali Ki Taseer Kaisi Hoti Hai)

Ans: मूंगफली की तासीर गर्म होती है, जिसके ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इसलिए एक उचित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए|

Ques. 2 1 दिन में कितनी मूंगफली खा सकते हैं? (Ek Din Me Kitna Peanut Khana Chahiye)

Ans: 1 दिन में 50 ग्राम या फिर यूं कहें की एक मुट्ठी या दो मुट्ठी मूंगफली खाना पर्याप्त है, इसके ज्यादा सेवन करने से हैजा भी हो सकता है|

Ques. 3 क्या मैं एक दिन में 100 ग्राम मूंगफली खा सकता हूं? (Can I Eat 100 grams of Peanuts a Day in Hindi)

Ans: अगर आप एक दिन 100 ग्राम मूंगफली खाना चाहते हैं, तो इसे एक साथ मत खाएं, बल्कि पुरे दिन में थोडा-थोडा करके खाएं, ताकि यह आसानी से पच भी सके|

Ques. 4 मूंगफली खाने का सही समय क्या है? (Mungfali Khane Ka Sahi Samay)

Ans: मूंगफली पोषण से भरपूर होती है, इसे आप कभी भी और किसी भी समय पर खा सकते हैं|

Ques. 5 क्या हम रोज मूंगफली खा सकते हैं? (Can We Eat Peanuts Daily in Hindi)

Ans: हां, रोज एक या दो मुट्ठी मलतब 50 ग्राम मूंगफली खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, जो पाचन को स्वस्थ रखेगा और इम्युनिटी को भी मजबूत बनायेगा|

Ques. 6 क्या हम वजन घटाने के लिए रोजाना मूंगफली खा सकते हैं? (Can We Eat Peanuts Daily for Weight Loss in Hindi)

Ans: हां, वजन घटाने के लिए मूंगफली को सालाद, स्प्राउट्स, शेक या फिर किसी भी स्मूदी में डालकर खा सकते हैं, इसके लिए मूंगफली को भिगोकर या भुनकर खाना ज्यादा फायदेमंद है|

Ques. 7 मूंगफली को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? (Mungfali Ko English Mein Kya Kahate Hain)

Ans: मूंगफली की अंग्रेजी में Peanut (पीनट) कहते हैं|

Ques. 8 क्या मूंगफली याददाश्त के लिए अच्छी है? (Are Peanuts Good for Memory in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली याददाश्त के लिए अच्छी है, क्योंकि इसमें विटामिन E, विटामिन B3 और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं|

Read Next- पेट को साफ़, कब्ज से राहत, स्किन को हेल्दी, जवां और इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने अमरुद खाने के स्वास्थ्य लाभ

Read Next- रोज खायें उबले हुए 2 शकरकंद, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कम फर्टिलिटी होगी बुस्ट, जाने सुपरफ़ूड शकरकंद खाने के 12 बड़े फायदे

Read Next- रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाने से ही सेहत को मिलेगें हैरान कर देने वाले फायदे, जाने वजन कम करने से लेकर इनफर्टिलिटी में कैसे करता है मदद

Leave a Comment