मूंगफली का तेल कितने प्रकार का होता है? स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है मूंगफली का तेल, जाने स्वास्थ्य लाभ और उपयोग में कुछ सावधानियां

Types of Peanut Oil in Hindi: मूंगफली का तेल पोषण से भरपूर होता है और इसे अपने खानपान में सही तरीके से ओर उचित मात्रा में इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं| मूंगफली का तेल कई प्रकार का होता है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि पोषण भी प्रदान करता है|

Contents hide
Types of Peanut Oil in Hindi
मूंगफली का तेल कई प्रकार का होता है, जो स्वाद और पोषण से भरपूर है|

Mungfali Ka Tel in Hindi- मूंगफली का तेल आसानी से बाजारों में उपलब्ध होता है और यह बजट फ्रेंडली भी है| गांवों में लोग इसे अपने घरों में ही निकाल लेते हैं, जो शुद्ध और पोषण से भरपूर होता है| मूंगफली का तेल निकालने की प्रक्रिया में सबसे पहले मूंगफली के बीजों को अच्छी तरह सुखाया जाता है| इसके बाद, इन बीजों को पीसकर तेल निकाला जाता है|

इस घरेलू प्रक्रिया से निकाला गया मूंगफली का तेल अधिक शुद्ध होता है और इसमें सभी पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं| इसे अपने खानपान में शामिल करके आप हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और शरीर को आवश्यक विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स भी प्रदान कर सकते हैं| इस लेख में मूंगफली के तेल के प्रकार, उनके स्वास्थ्य लाभ और उपयोग में सावधानियों के बारे में जानेगें विस्तार से-

इसे भी पढ़ें- मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान, जाने अन्य तेलों के मुकाबले इसके विशेष लाभ

मूंगफली का तेल कितने प्रकार का होता है? Types of Peanut Oil in Hindi

मूंगफली का तेल, जिसे ग्राउंडनट ऑयल (Groundnut Oil) या पीनट ऑयल (Peanut Oil) भी कहा जाता है| मूंगफली का तेल कई प्रकारों में उपलब्ध होता है, जिनमें से हर एक का उपयोग और गुण थोड़े अलग होते हैं| नीचे मूंगफली के तेल के प्रमुख प्रकारों की जानकारी दी गई है, आइए जाने-

1. घानी मूंगफली का तेल (Ghani Peanut Oil in Hindi)

यह तेल पारंपरिक विधि से निकाला जाता है, जिसमें मूंगफली को एक लकड़ी की घानी से दबाया जाता है या कोहलु में पिसकर निकाला जाता है| यह तेल बहुत ही शुद्ध और प्राकृतिक होता है, जिससे इसे सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है|

2. रिफाइंड मूंगफली का तेल (Refined Peanut Oil in Hindi)

यह तेल रिफाइनिंग प्रक्रिया से बनाया जाता है और इसका स्वाद हल्का और न्यूट्रल होता है| यह तेल हाई-हीट कुकिंग, जैसे डीप फ्राइंग और स्टिर-फ्राइंग के लिए उपयुक्त होता है| यह हाइपोएलर्जेनिक होता है, मतलब इससे एलर्जी होने की संभावना कम होती है|

3. कोल्ड-प्रेस्ड मूंगफली का तेल (Cold-Pressed Peanut Oil in Hindi)

यह तेल बिना गर्म किए कम तापमान पर कच्ची मूंगफली से निकाला जाता है और इसको बनाने के लिए कोई भी ऊष्मा या रासायनिक प्रक्रिया शामिल नहीं होती, जिससे मूंगफली के सभी प्राकृतिक पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स सुरक्षित रहते हैं| यह तेल प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है|

4. भुनी हुई मूंगफली का तेल (Roasted Peanut Oil in Hindi)

इस तेल को भुनी हुई मूंगफली से निकाला जाता है, जिससे इसका स्वाद गहरा और नट्टी होता है| यह तेल विशेष रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों में उपयोग किया जाता है, जैसे कि स्टिर-फ्राइज़ और डिप्स में|

5. वर्जिन मूंगफली का तेल (Virgin Peanut Oil in Hindi)

यह तेल बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के कोल्ड-प्रेस्ड (Cold Pressing) से निकाला जाता है, इसमें मूंगफली का प्राकृतिक स्वाद और खुशबू होती है| यह सलाद ड्रेसिंग, सॉस और कम-हीट कुकिंग के लिए उपयुक्त होता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है|

हर प्रकार का मूंगफली का तेल अपने अलग-अलग गुणों और उपयोग के तरीकों के साथ आता है| आप अपने खाना पकाने की जरूरतों के अनुसार सही प्रकार का और अपने बजट के अनुसार मूंगफली का तेल चुन करें और फीट और हेल्दी रहें|

इसे भी पढ़ें- मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है? जाने सभी पोषक तत्व, 10 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और कुछ नुकसान

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है मूंगफली का तेल (Peanut Oil Health Benefits in Hindi)

मूंगफली का तेल विटामिन E, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, आइए जाने-

  1. मूंगफली का तेल विटामिन E से भरपुर होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज और पोषण देता है|
  2. मूंगफली के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों में सुजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं|
  3. मूंगफली का तेल अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है|
  4. मूंगफली का तेल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर शरीर को सुरक्षित रखता है|
  5. मूंगफली के तेल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं|
  6. मूंगफली का तेल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है|
  7. मूंगफली का तेल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए शुगर मरीजों के लिए यह तेल खाना सुरक्षित है|
  8. मूंगफली का तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है|
Peanut Oil Health Benefits in Hindi
मूंगफली का तेल अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है|

मूंगफली का तेल उपयोग करने में कुछ सावधानियां (Some Precautions in Using Peanut Oil in Hindi)

  1. मूंगफली के तेल को ठंडी और सूखी जगह पर रखें और एयर कंटेनर जार में डालें, ताकि इसे लबें समय तक सुरक्षित रखा जा सके|
  2. अगर आपको मूंगफली या मूंगफली के तेल से एलर्जी होती है, तो इस तेल का उपयोग बिल्कुल भी न करें|
  3. मूंगफली के तेल का अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि मूंगफली के तेल की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है|
  4. केवल रिफाइंड मूंगफली का तेल उच्च तापमान पर उपयोग करें और कोल्ड-प्रेस्ड तेल को कम तापमान वाले व्यंजनों को पकाने में ही इस्तेमाल करें|
  5. मूंगफली का तेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, जब आप इसे सही तरीके से और उचित मात्रा में सेवन करते हैं|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है? जानें सभी पोषक तत्वों की मात्रा, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

मूंगफली के तेल की तासीर कैसी होती है? (Is Peanut Oil Hot or Cold in Hindi)

मूंगफली के तेल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्माहट देता है| ज्यादातर लोग मूंगफली के तेल को सर्दियों में खाना पसंद करते हैं, पर आप इसे गर्मिंयों में भी खा सकते हैं| गर्मियों में 1 चमच्च मूंगफली के तेल को अन्य तेलों के साथ मिलाकर खाना बनाने में इस्तेमाल करें, जिससे गर्मियों में इसे खाने से नुकसान भी नहीं होगा और शरीर को पोषण भी मिलेगा|

1 चम्मच मूंगफली के तेल में कितनी कैलोरी होती है? (1 Tablespoon Peanut Oil Calories in Hindi)

1 चम्मच (जिसमें लगभग 14 ग्राम तेल हो) मूंगफली के तेल में लगभग 119 कैलोरी होती हैं| यह कैलोरी शरीर को ऊर्जा देती है और यह कैलोरी मुख्य रूप से वसा यानि फैटस से आती हैं, जो हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है|

इसके अलावा, मूंगफली के तेल में मौजूद कैलोरी शरीर के लिए आवश्यक कई कार्यों में मदद करती हैं, जैसे- हार्मोन्स के निर्माण में मदद करती है, शरीर में विटामिन के अवशोषण में मदद करती है और मस्तिष्क को उचित कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है|

इसे भी पढ़ें- जामुन फल के फायदे और नुकसान: शुगर मरीजों के लिए है वरदान, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जानें पूरी जानकारी

निष्कर्ष

मूंगफली का तेल कई प्रकार का होता है जैसे- घानी मूंगफली का तेल, कोल्ड-प्रेस्ड मूंगफली का तेल, रिफाइंड मूंगफली का तेल, भुनी हुई मूंगफली और वर्जिन मूंगफली का तेल| मूंगफली के तेल का एक उचित मात्रा में और सही तरीके से सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ देता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए, त्वचा और बालों के लिए और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है|

आप अपनी सुविधा के अनुसार मूंगफली के तेल का चुनाव करे और स्वस्थ रहें|

FAQ

Ques. 1 क्या मूंगफली का तेल जैतून के तेल से ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक है? (Is Peanut Oil Healthier Than Olive Oil in Hindi)

Ans: मूंगफली का तेल और जैतून का तेल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं| मूंगफली के तेल में विटामिन E और हेल्दी फैट्स होते हैं, जबकि जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होता है| ये दोनों ही तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, पर एक उचित मात्रा में सेवन करने पर|

Ques. 2 क्या मूंगफली का तेल सूरजमुखी के तेल से बेहतर है? (Is Peanut Oil Better Than Sunflower in Hindi)

Ans: मूंगफली के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की अधिक मात्रा होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, जबकि सूरजमुखी के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स (खासकर ओमेगा-6 फैटी एसिड) और विटामिन E की मात्रा अधिक होती है| दोनों तेलों के अपने-अपने फायदे हैं, इसलिए कौन सा बेहतर है, यह आपके उपयोग और स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है|

Ques.3 क्या पीनट ऑयल और ग्राउंडनट ऑयल एक ही हैं? (Is Peanut Oil and Groundnut Oil the Same in Hindi)

Ans: हां, पीनट ऑयल (Peanut Oil) और ग्राउंडनट ऑयल (Groundnut Oil) एक ही हैं और मूंगफली के बीजों से निकाला जाता है| पीनट ऑयल (Peanut Oil) अंग्रेज़ी नाम है, जबकि ग्राउंडनट ऑयल (Groundnut Oil) उसका एक और नाम है, जो मुख्य रूप से ब्रिटिश अंग्रेज़ी में उपयोग होता है|

Ques.4 क्या मूंगफली का तेल वनस्पति तेल है? (Is Peanut Oil a Vegetable Oil in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली का तेल वनस्पति तेल है| वनस्पति तेल वह तेल होता है, जो पौधों के बीजों, फलों या उसके अन्य भागों से निकाला जाता है|

Ques.5 क्या मूंगफली का तेल कीटो फ्रेंडली है? (Is Peanut Oil Keto Friendly in Hindi)

Ans: हां, मूंगफली का तेल कीटो फ्रेंडली है| कीटो फ्रेंडली वो डाइट होती है जिसमें वसा (फैट्स) का उच्च सेवन और कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन होता है| मूंगफली के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड की अच्छी मात्रा होती है जो इसे कीटो फ्रेंडली बनाती है|

Ques. 6 क्या मूंगफली का तेल सूजन पैदा करता है? (Is Peanut Oil Inflammatory in Hindi)

Ans: नहीं, मूंगफली का तेल सूजन पैदा नहीं करता है, बल्कि हड्डियों में सीजन और दर्द को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें ओमेगा-9 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं| लेकिन जब आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह सुजन पैदा कर सकता है|

Read Next- कब्ज से राहत दिलाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, जाने अमरुद खाने के स्वास्थ्य लाभ

Read Next- जाने सुपरफ़ूड शकरकंद खाने के 12 बड़े फायदे

Read Next- भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है? जाने रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाने से ही सेहत को मिलेगें हैरान कर देने वाले फायदे-

Leave a Comment