1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पीयें? जाने 8 घरेलु नुस्खे

1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen: बदलते समय के साथ आजकल हर कोई स्लिम और फिट रहना चाहता है, पर ख़राब जीवनशैली, व्यायाम न कर पाना, अनहेल्दी खानपान और स्ट्रेस भरी लाइफ होने से बहुत से लोगों का वजन बढ़ जाता है और पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है|

Contents hide

1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें- 1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen

पेट की चर्बी बढ़ जाने से मोटापे की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है जो न केवल आपकी पर्सनैलेटी खराब करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों जैसे शुगर, बैड कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर और इनफर्टिलिटी से जुड़ी अनेकों बीमारियों का घर बन जाता है|

जब वजन बढ़ जाता है और पेट बाहर निकला हो, तो आप अपने पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाते और कई बार तो किसी जगह या अपने दोस्तों के बीच में शर्मिंदगी भी महसूस होती है|

इसे भी पढ़ें: गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

अगर डाइटिंग और एक्सरसाइज़ करने के बाद भी पेट की चर्बी और वजन कम ही नहीं हो रहा, तो 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें इस लेख में पूरी जानकारी पायें और 15 दिन तक सुबह खाली पेट इनमें से किसी एक को लगातार बिना भूले इस्तेमाल करें और फिर 15 दिन के बाद इसके जो रिजल्ट आपको खुद में दिखाई देने लगेंगें आप हैरान हो जायंगें तो चलिए जानते हैं,

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें- 1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen सही और पुर जानकारी के साथ-

  • Home Remedy for Belly Fat Loss in Hindi- पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय-

1. 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पियें

अगर घर में कोई और चीजें न हो तो पेट की चर्बी कम करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है की आप सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी 1-2 गिलास हर रोज पियें, इससे पेट के अनावश्क पदार्थ बाहर निकलेंगें और पेट के आसपास जमी चर्बी को पिघलाने में मदद करेगा|

2. नीबू और गुनगुना पानी पियें

पेट की चर्बी कम करने के लगातार 1 हफ्ते तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 नीबू का रस मिलाकर पियें क्योंकि नीबू में विटामिन सी भरपूर होता है जो मेटाबोलिज्म में सुधार करता है और फैट बर्न करने में सहायक है|

इसे भी पढ़ें: 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है?

3. जीरा, अजवाइन और सौंफ

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए हर दिन सुबह खाली पेट अगर आप जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी लगातार पीते हैं तो इससे भी पेट की चर्बी कम होने लगेगी| इस पानी को बनाने के लिए तीनों को बराबर मात्रा में लेकर एक गिलास पानी में रात को भिगोकर या सुबह पानी में अच्छे से उबालकर हल्का गुनगुना होने पर पियें|

4. मैथी का पानी पियें

रात भर 1 चमच्च मैथी दाना को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसको छानकर या हल्का गुनगुना करके पियें, यह वजन कम करता है| मैथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर पेट की चर्बी को कम करता हैं|

5. हल्दी, जीरा और दालचीनी

हल्दी, जीरा और दालचीनी को पानी में अच्छे से उबालकर सुबह खाली पेट पीने से भी वजन कम और पेट की चर्बी कम होती है और इम्युनिटी बढती है क्योंकि हल्दी में एंटीफंगल और  एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं|

6. अदरक और नीबूं पानी पियें

अदरक और नीबू शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने एक बहुत ही अच्छा ड्रिंक है जो शरीर के PH स्तर को बनाये रखता है, जल्दी वजन कम करने और पेट की चर्बी को बर्न करता है| रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास अदरक और नीबू का रस निकालकर पियें|

7. सौंफ का पानी

सौंफ में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और वसा को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है| 1 चमच्च सौंफ को रात भर 1 गिलास पानी में भिगोकर सुबह हल्का गुनगुना करके पीने से भी पेट की चर्बी कम होती है|

8. सेब, नीबू और तेज पत्ता का पानी

पेट की चर्बी कम करने के लिए 1 सेब, 2 नीबू और 3 तेज पत्ता को पानी में 5 मिनट तक अच्छे से उबालें और हल्का गुनगुना होने पर एक चमच्च शहद को इसमें मिलाकर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पियें इससे शरीर में  जमा चर्बी कम होगी और वजन भी कम होगा क्योंकि इनमें लो कैलोरी होती है|

इसे भी पढ़ें: अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

इसके अलावा और भी अन्य तरीकें हैं जो 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें-1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen में शामिल हैं आइए जाने-

तेजी से पेट की चर्बी घटाने के लिए क्या करें? (Teji Se Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare)

  1. अगर आप तेजी से शरीर में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले टेंशन लेना बंद करें और पूरी नीद लें|
  2. सुबह खाली पेट 2-3 गिलास गुनगुने पानी में एक नीबू का रस मिलाकर रोज पियें|
  3. रोज सुबह खाली पेट एक कटोरी दहीं में 1/2 चमच्च भुनी हुई दालचीनी पाउडर को अच्छे से मिलाकर खायें, यह शरीर में जमा चर्बी को कम करेगा|
  4. तेजी से पेट की चर्बी घटाने के लिए 2-3 लहुसन की कलियों का पेस्ट बनाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बहुत अच्छा है|
  5. तेजी से पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो हर दिन 20 मिनट की वॉक जरुर करें|
  6. खानपान में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और मसल्स भी मजबूत होंगीं|
  7. तेजी से पेट की चर्बी घटाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर, हल्का और संतुलित भोजन करें|
  8. मौसमी फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें, हो सके तो सलाद में हरी सब्जियों को उबालकर खायें|
  9. रोज सुबह खाली पेट आंबला का जूस पियें क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती हैं जो वजन नियंत्रित करने में मदद करती हैं|

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? (What to Eat to Lose Belly Fat in 1 Week Without Exercise in Hindi)

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले तो आपको स्वस्थ और संतुलित भोजन लेना जरुरी है जिसमें ज्यादा पोषक तत्व, कम कैलोरी, कम तेल में घर का बना भोजन और सफ़ेद चीनी का इस्तेमाल न हो| कुछ और जरुरी बातें जो आपको ध्यान में रखनी चाहिये जो आपके 1 हफ्ते में पेट की चर्बी को कम करने में बहुत मदद करेंगी –

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

  1. सबसे पहले सुबह खाली पेट 2-3 गिलास गुनगुने पानी या इसमें एक नीबू का रस मिलाकर पियें ये आपके शरीर के पार्ट में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने का सबसे अच्छा और आसन तरीका है जो शरीर के अनावश्क पदार्थों को बाहर निकलेगा|
  2. मौसमी फलों और सब्जियों को अपने भोजन में जरुर शामिल करें क्योंकि इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और ओवरइटिंग से दूर करेगा|
  3. अजवाइन, जीरा, दालचीनी और सौंफ का पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट की चर्बी कम होने लगती है|
  4. प्रोटीन से भरपूर जैसे सोया बींस, राजमा, मुंग दाल, दही, पनीर, दालें, मटर, चिकन, मछली जो आपको स्वस्थ भी रखेगा और शरीर में जमा चर्बी को कम भी करेगा|
  5. पेट की चर्बी कम करने के लिए ब्राउन चावल, ओट्समील, ज्वार, रागी को गेहूं में मिक्स करके रोटी बनाकर खायें|
  6. कोशिश करें के पुर दिन में 2-3 लीटर पानी जरुर पियें जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा|

निष्कर्ष

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें- 1 Hafte Mein Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Piyen इस लेख में आपने सारी जानकारी को समझ लिया अब आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें और स्वस्थ रहें| अगर इनमें से किसी भी चीज को इतेमाल करने से आपको कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होती है तो इसका इस्तेमाल न करें|

जरूरी सुझाव

अपने खानपान में इन सब चीजों में से किसी एक को नियमित रूप से इस्तेमाल करें और हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन ही करें| बाहर ही तली भुनी चीजों से परहेज करें| लोग आपकी निकली हुई तोंद या मोटापे के बारे में आपको क्या कमेंट करते हैं

इसके बारे में न सोचें और उनकी बातों को इग्नोर करके केवल अपनी इस वेट लोस या यूं कहें 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए जो मेहनत कर रहें है बस उस पर ध्यान दें और कुछ ही महीनों में आप अपने शरीर को फिट और स्लिम देखेंगें|

FAQ

Ques.1 लटके हुए पेट को अंदर कैसे करें?

Ans: लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए सबसे पहले तो अपने खानपान में हल्का, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर घर का बना खाना खायें, व्यायाम करें और जीरा, अजवाइन, सौंफ, दालचीनी को अच्छे से उबालकर हल्का गुनगुना होने पर एक नीबू का रस मिलकर सुबह खाली पेट रोज पियें कुछ ही दिनों में पेट अंदर होने लगेगा|

Ques.2 क्या नींबू सच में पेट की चर्बी कम करता है?

Ans: जी हां, क्योंकि नीबू में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मेटाबोलिज्म को तेज करता है और चर्बी को पिघलाने में मदद करता है| पर इसके साथ साथ नियमित रूप से व्यायाम जरुर करें|

Ques.3 महिलाएं निकला हुआ पेट अंदर करने के लिए क्या करें?

Ans: नियमित रूप से व्यायाम करें अगर आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही 30-40 मिनट की वाक जरुर करें, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नीबू मिलाकर पियें, 2-3 लीटर पानी पुरे दिन जरुर पियें और फाइबर, प्रोटीन और हल्का भोजन करने के साथ फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें| सौंफ, जीरा, दालचीनी की चाय और ग्रीन टी, कैमोमाइल टी को भी लेने से कुछ ही दिनों में पेट अंदर होने लगेगा|

Read Next: सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए हिंदी में

Read Next: कच्चा शकरकंद खाने के फायदे

Read Next: भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

Read Next: खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

Leave a Comment