Site iconSite icon Fit Aur Happy

रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाने से ही सेहत को मिलेगें हैरान कर देने वाले फायदे, जाने वजन कम करने से लेकर इनफर्टिलिटी में कैसे करता है मदद

Bhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota HaiBhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota Hai

भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्वों का एक खजाना है अगर आप रोज एक मुठी भुने हुए चने खायेंगें तो ये डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और शरीर की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ साथ आपका वजन कम करने में भी मदद करेगा|

Contents hide
2 भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है-Bhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota Hai

भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है-Bhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota Hai

भुने चने जिनको अंग्रेजी में Roasted Chickpeas कहते है ये प्रोटीन, फाइबर, आयरन कई तरह के विटामिन्स, फोलेट, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम, कैल्सियम और खनिज से भरपूर होता है जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है| कब्ज दूर करने, खून साफ करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है| हर घर में भुने हुए चने को एक स्नेक्स की तरह लिया जाता है पर अगर आप सुबह खाली पेट या ब्रेकफास्ट में भुने हुए चने खाते हैं तो इससे भुने हुए चने खाने के जो फायदे हैं वो डबल और जल्दी मिलते हैं|

50 ग्राम भुने हुए चने में कितना प्रोटीन पाया जाता है?

50 ग्राम भुने हुए चने में 12-15 ग्राम प्रोटीन होता है और 175-200 कैलोरी होती है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने, हेल्दी हार्ट, स्वस्थ फर्टिलिटी, बीपी कंट्रोल, वजन कम करने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

क्या हम रोजाना भूना चना खा सकते हैं?

कई बार लोगों को ये कन्फयूजन रहता है की क्या हम रोजाना भुना चना खा सकते हैं तो उनके इस कन्फयूजन का जवाब है की जी हां, रोजाना 50-100 ग्राम (1 कटोरी) भुने चने खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है इसमें मौजूद फाइबर खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और कब्ज होने नहीं देता और भी कई बीमारियों में लाभदायक होता है|

जानेंगे भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है-Bhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota Hai, 1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए, भुने हुए चने की तासीर क्या होती है, भुना चना और गुड़ खाने के फायदे, सुबह खाली पेट भुने चने खाने के फायदे, और इसके नुक्सान पूरी जानकारी के साथ-

भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है-Bhuna Chana Khane Se Kya Fayda Hota Hai

  1. वेट लोस में फायदेमंद

भुने हुए चने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है जिसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है साथ ही आपको बार बार कुछ न कुछ खाने की जरूरत भी नहीं पडती और आपका वजन कंट्रोल में रहता है|

  1. डायबिटीज में फायदेमंद

डायबटीज में भुने हुए चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और जिंक होता है जो डायबटीज रोगियों के लिए अच्छे है|

  1. दिल को रखे स्वस्थ

भुने हुए चने का सेवन ह्र्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसमें मौजूद फाइबर दिल में ब्लड सर्कुलेशन को सही और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और खनिज भी होते हैं जो आपके ह्र्दय की कोशिकायों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं|

  1. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

भुने हुए चने में फाइबर भरपूर होता है और सेलेनियम नामक एक अच्छा वाला एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में फायदेमंद है|

  1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखता है

फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम से भरपूर भुने हुए चने खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और साथ ही आपके ह्र्दय और दिमाग को भी हेल्दी बनाये रखने में भी मदद करता है|

  1. कब्ज की छुटी कर दे

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में आज से ही भुने हुए चने को शामिल कर लें क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है जिससे पाचन ठीक रहता है और कब्ज नहीं होता और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव करता है|

  1. हड्डियों को मजूबत बनाता है

हड्डियों को मजूबत बनाने के लिए भुने हुए चने खाना बहुत ही अच्छा है इसमें कैल्सियम, प्रोटीन और विटामिन डी भी होता है जो हडियों को स्वस्थ और मसल्स मजबूत बनाने में मदद करता है| अगर आप भुने हुए चने के साथ गुड को भी खाते हैं तो इसके फायदे आपको डबल मिलते हैं|

  1. खून की कमी दूर करे

भुने हुए चने में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन के निर्माण और रक्त में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है| खून की कमी होने नहीं देता और साथ ही इसमें प्रोटीन, फॉलेट और विटामिन B12 भी होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं|

  1. गर्भवती महिलायों के लिए फायदेमंद

गर्भावस्था में भुने हुए चने खाना बहुत ही अच्छा होता है इसके अंदर फाइबर होने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी और आयरन जो खून की कमी होने नहीं देता साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फोलेट, हेल्दी फैट्स, खनिज, पोटेशियम और  कैल्सियम भी हैं जो माँ और स्वस्थ बच्चे के विकास में मदद मदद करता हैं पर ध्यान रखें की ज्यादा न खायें|

  1. इम्युनिटी को बढ़ाता है

भुने हुए चने को अगर आप रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी इम्युनिटी बढती है| इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व जैसे की आयरन, कैल्सियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी, विटामिन ए जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और इम्युनिटी स्ट्रोंग करते हैं|

  1. दिमाग को तेज करे

दिमाग और याददाश्त तेज करने में भी भुने हुए चने खाने से फायदा होता है| इसमें विटामिन बी6, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद हैं जो मानसिकता को स्वस्थ और शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं|

  1. स्किन बनाये हेल्दी और ग्लोइंग

भुने हुए चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन इ, विटामिन बी6, जिंक, आयरन और फॉस्फोरस स्किन से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाये रखने में भी मदद करता है और साथ ही आपके बालों और दांतों को भी स्वस्थ बनाता है तो भुने हुए चने को अपनी डाइट में आप जरुर शामिल करें|

1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए?

1 दिन में 50-100 ग्राम भुने चने खाना व्यस्क (बड़े लोगों के लिए) पर्याप्त है पर अगर आप अपने बच्चों को भुने चने दे रहे हैं तो उनके लिए 1/4 कप (लगभग 15 से 30 ग्राम) उचित है|

भुने हुए चने की तासीर क्या होती है?

भुने हुए चने की तासीर गर्म होती है और शरीर को गर्माहट देता है खासकर सर्दियों में इसे कई अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर कई तरीकों से खाया जाता है जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाता है| भुने हुए चने के अंदर प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई तरह के विटामिन्स, फोलेट, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम, कैल्सियम और खनिज भरपूर होता है|

कई बार लोगों के मन में ये सवाल आ ही जाता है की आखिर भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है| भुने हुए चने पाचन ठीक रखने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूत और ह्र्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है| भुने हुए चने को आप हर मौसम में खा सकते हैं क्योंकि शरीर को ताकत देने और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है|

भुने हुए चने और गुड़ कब खाना चाहिए?

सर्दियों के मौसम में अगर आप भुने हुए चने और गुड़ को एक साथ खाते हैं तो इसके फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं क्योंकि इन दोनों में ही फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्सियम, जिंक बल्कि और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत और कमजोरी दूर करने में मदद करता है|

गुड के अंदर कार्बोहाइड्रेट होते है जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी और उर्जा देते हैं और शरीर को हष्ट पुष्ट रखते है तो चलिए जानते है भुने हुए चने और गुड़ खाने के फायदे-

  1. हड्डियां और मसल्स मजबूत बनता है
  2. खून की कमी करता है दूर
  3. इम्युनिटी करे मजबूत
  4. ह्र्दय रखे स्वस्थ
  5. कब्ज से दिलाता है राहत
  6. शारीरिक कमजोरी दूर करे
  7. लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है
  8. वजन कम करने में सहायक है
  9. दिमाग करे तेज
  10. स्किन से एक्ने, डार्क स्पॉट, फाइन लाइन्स और अन्य समस्यायों को भी कम करता है|

भुने हुए चने और गुड खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है पर फिर भी इसको खाने से अगर आपको एलर्जी होती है तो आप न खायें और अपने डॉक्टर से मिलें|

नियमित रूप से आप भुने हुए चने का इस्तेमाल कर रहे होते हैं पर कई बार कोई न कोई आपको ये सलाह देता है की क्यों न आप रोज सुबह खाली पेट भुने चने खाया करो तो और भी अच्छा होगा और आप कंफ्यूज हो जाते हैं की आखिर सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है तो चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने के फायदे

सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने के फायदे

सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने के फायदे जबरदस्त हैं ऐसे तो दिन में कभी भी आप इसको खा सकते हैं पर अगर आप सुबह खाली पेट भुने चने खाते हैं तो इसके फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं भुने चने खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में वो सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चाहिए| वजन कंट्रोल कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने और इन्फर्टिलिटी में भी सहायक है आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भुने चने खाने के फायदे-

  1. इम्युनिटी बढ़ाये– अगर आप रोज एक मुठी भुने हुए चने खाते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाता है और इम्युनिटी मजबूत करता है|
  2. इन्फर्टिलिटी में सहायक– सुबह खाली पेट दूध के साथ भुने हुए चने खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने और स्पर्म की गुणवता में सुधार होता है और महिलाओं में हार्मोन्स बैलेंस करने में भी मदद करते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्सियम, प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं|
  3. वजन कंट्रोल में रखे– अगर आप सुबह खाली पेट रोज एक मुठी भुने हुए चने खाते हैं तो इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा जिससे आप ओवरइटिंग से भी नहीं करेगें और वजन कंट्रोल में रहेगा|
  4. कब्ज से छुटकारा– लगातार कुछ दिनों तक सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से कब्ज से राहत मिलती है क्योकि इसमें फाइबर भरपूर होता है जो पेट की पाचन प्रक्रिया को ठीक रखता है और बवासीर जैसी बीमारियों से बचाव करता है|
  5. खून साफ करे– भुने हुए चने में आयरन होता है जो खून साफ करने में भी मदद करता हैं अगर आप रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाते हैं तो इससे शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं जिससे खून से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा में निखार भी आता है|
  6. डायबटीज में फायदेमंद– डायबटीज में भुने हुए चने का सेवन करना फायदेमंद है इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है क्योकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है और साथ ही मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और जिंक डायबिटीज कंट्रोल में रखने में हेल्प करते हैं|

भुने हुए चने खाने के नुकसान

भुने हुए चने खाना सेहत के अच्छा होता है क्योंकि इसे खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| पर अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं तो ये आपको नुक्सान भी करता है जिससे पेट में गैस, बदहजमी, लूस मोसन भी हो सकता है और जिनको चने खाने से एलर्जी होती है उन लोगों को भी भुने हुए चने का सेवन नहीं करना चाहिए|

निष्कर्ष

अगर आप अपनी डाइट में भुने हुए चने लेते हैं तो ये आपके लिए एक मैजिक की तरह काम करता है चाहे वो पाचन में सुधार करना, डायबटीज कंट्रोल करना, खून की कमी दूर करना या फिर वजन कम करना हो हर तरह से ये आपको लाभ देता है|

FAQ

Ques. 1 भुने चने खाने का सही समय?

Ans. भुने चने को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं पर अगर आप रोज सुबह एक मुठी भुने चने को अपने नाश्ते में या खाली पेट खाते हैं इसमें मौजूद फाइबर पाचन ठीक रखने, वजन कम करने, इन्फर्टिलिटी दूर करने बल्कि और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है|

Ques. 2 प्रेगनेंसी में भुने हुए चने खाने चाहिए या नहीं?

Ans. जी हां प्रेगनेंसी में भुने हुए चने खाना लाभदायक है क्योंकि इसमें वो सारे पोषक तत्व जैसे की फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फोलेट और विटामिंस जो गर्भवस्था में माँ और हेल्थी बच्चे के विकास में जरुरी होते है वो सब इसमें पाये जाते हैं और पाचन ठीक रखने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं| पर ध्यान रखें की आप अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें नहीं तो बदहजमी की समस्या भी हो सकती है|

Ques. 3 गुड़ और चना कब खाना चाहिए?

गुड़ और चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद है खासकर सर्दियों में| अगर आप गुड और चने का सेवन करते हैं तो इसे शरीर और मसल्स मजबूत होती है क्योंकि इन दोनों में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हीमोग्लोबिन की कमी दूर, हड्डियाँ मजबूत और पुरुषों और महिलायों की इन्फर्टिलिटी में भी सहायक है|

Ques. 4 बवासीर में भुने चने खा सकते हैं?

जी हां बवासीर में भुने चने खाना बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि भुने चने में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर होता है जो आपकी पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज या बवासीर की समस्या में स्टूल्स को सॉफ्ट करके इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है|

Ques. 5 100 ग्राम भुने हुए चने में कितना प्रोटीन पाया जाता है?

Ans: 100 ग्राम भुने हुए चने में 19-21 ग्राम प्रोटीन होता है और 164-180 कैलोरी पाया जाता है जो की आपके पुरे दिन भर में जितने प्रोटीन और कैलोरी शरीर को मिलनी चाहिए इससे मिल जाती है| रोज एक कटोरी भुने चने छिलके सहित खाना लाभदायक है|

Exit mobile version