Site iconSite icon Fit Aur Happy

क्या होगा अगर हम रोजाना अमरूद खाएं? जाने हैरान कर देने वाले 10 अद्भुत फायदे और रखें कुछ सावधानियां

What Happens if We Eat Guava Daily in HindiWhat Happens if We Eat Guava Daily in Hindi

रोजाना अमरुद खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है

What Happens if We Eat Guava Daily in Hindi: अमरुद में सेहत का खजाना है जिसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और कई शारीरिक समस्याओं से राहत भी मिलती है| अमरुद तो सभी खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की अगर हम रोज एक अमरुद खाते हैं तो इसका हमारे शरीर पर क्या असर होगा, तो आज इस लेख में जानेंगे की आखिर रोज अमरुद खाने से क्या होता है|

Contents hide
अमरुद खाना सेहत के लिए अच्छा होता है जो कई बीमारियों से राहत दिलाता है|

Roj Amrud Khane Ke Fayde: अमरुद खाने में जितना मीठा और स्वादिष्ट लगता है, उतने ही बेहतरीन इसके स्वास्थ्य लाभ हैं|

जिसे अंग्रेजी में गुवा (Guava) भी कहते हैं| खाने में जितना मीठा और स्वादिष्ट है, उतना ही इसकी पतियाँ भी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हैं|

अमरुद में मौजूद कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे- आयरन, फाइबर, विटामिन C, विटामिन E, कैल्सियम, पोटैशियम और फॉलेट शरीर की हर तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं| खासकर, सर्दियों में किसी न किसी को कब्ज की समस्या रहती ही है, ऐसे में, अमरुद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है|

अमरुद को हर मौसम में खाना सेहत के अच्छा होता है| सर्दियों में ज्यादा ठंड होने की वजह से लोग कम पानी पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन (Dehydration) होने के साथ साथ और भी अन्य कई बीमारियाँ का खतरा बढ़ जाता है| ऐसे में, मौसमी फलों को जरुर खायें क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और उन्हीं फलों में से एक है अमरुद जिसके बारे में जानेगे की अगर हम रोज अमरुद खाते हैं तो इसे शरीर पर क्या असर होता है|

यह भी पढ़ें- मूंगफली का तेल खाने के फायदे और नुकसान, जाने अन्य तेलों के मुकाबले इसके विशेष लाभ

क्या होगा अगर हम रोजाना अमरूद खाएं? What Happens if We Eat Guava Daily in Hindi

अमरुद हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और उतना महंगा भी नहीं होता जितना की हम सोचते हैं| आप अमरुद को अपने खानपान में जरुर शामिल करें, क्योंकि यह कब्ज से राहत दिलाने, स्किन को हेल्दी और जवां रखने, इम्युनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों में बचाता है| अमरुद को हर मौसम में खायें और स्वस्थ रहें|

तो चलिए जानते हैं- क्या होगा अगर हम रोजाना अमरूद खाएं?

अमरुद में उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है| अगर आप नियमित रूप से अमरुद खातें हैं, तो इससे पेट की कई बीमारियाँ जैसे- गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है|

अमरुद खाना सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उन्तनी ही फायदेमंद अमरुद की पतियाँ भी होती हैं| डायरिया (दस्त) की समस्या होने पर, अगर आप अमरुद की पतियों को पीस कर उसका रस निकालकर पीते हैं, तो कुछ ही घंटों बाद डायरिया (दस्त) से छुटकारा मिलता है|

अमरुद पाचन प्रक्रिया में सुधार करके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है, क्योंकि यह विटामिन C से भरपूर है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलाव के कारण इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाता है, इसलिए रोजाना एक अमरुद खाएं और बीमारियों से दूर रहें|

अमरुद में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और त्वचा में होने वाले दाग- धब्बों, झुरियों और उम्र से पहले दिखने वाले एजिंग शाइन को दूर करता है और त्वचा में निखार वापिस लेकर आता है| इसके अलावा, अमरुद की पत्तियों की अगर चाय बनाकर पी जाये, तो यह भी स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है और शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है|

अमरुद फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन में सुधार करता है

अमरुद खाने का एक बड़ा फायदा वजन कंट्रोल करना भी है, क्योंकि अमरुद में फाइबर भरपूर होता है, जो वजन नियंत्रण में सहायक होता है, इसलिए अगर आप सुबह या नाश्ते में अमरुद खाते हैं, तो आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप बार-बार खाते नहीं रहेंगें और इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी|

हालांकि, जिन लोगों को खाली पेट अमरुद खाने से पेट दर्द होता है, उन्हें खाली पेट अमरुद नहीं खाना चाहिए| सुबह खाली पेट अमरुद की पतियों की चाय बनाकर पीना भी वजन कम करने में मदद कर सकता है|

कई महिलायों को पीरियड के समय पेट के निचले हिस्से में बहुत दर्द होता हैं, इसलिए अमरुद या अमरुद की पतियों को उबालकर सौंफ और अदरक के साथ चाय बनाकर पीना चाहिए, जिससे आपको राहत मिलेगी|

कई लोगों को जोड़ों के दर्द और हाथ-पैरों की हड्डियों में सुजन की समस्या रहती है, उन्हें अमरुद का जरुर खाना चाहिए क्योंकि अमरुद जिसमें कैल्सियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसलिए अमरुद को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें और स्वस्थ रहें|

अमरुद में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करता है, क्योंकि यह खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और बवासीर जैसे रोगों से भी बचाता है| लगातार कुछ दिनों तक अगर आप सुबह अमरुद खाते हैं, तो इससे बवासीर ठीक हो सकती है|

अमरुद में काफी मात्रा में पोटैशियम और विटामिन C होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, इसलिए अपनी डाइट में अमरुद को जरुर से शामिल करें अगर आप चाहते है की आपका ह्र्दय स्वस्थ  और बीमारियों से बचे|

डायबिटीज रोगियों के लिए अमरुद खाना बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें लो ग्लाईसेमिक इंडेक्स, फाइबर और एंटीओक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड में शुगर को बढ़ने नहीं देते और शुगर को नियंत्रित रखते हैं| डायबिटीज रोगियों के लिए अमरुद की पत्तियों की चाय बनाकर पीना बहुत अच्छा है|

अमरुद खाने के फायदे जितने महत्वपूर्ण आपके शरीर के लिए हैं, उतने ही महत्वपूर्ण बालों और दांतों के लिए हैं| अमरुद में विटामिन C, कैल्सियम और एंटीऑक्सीडेंट होने से दांत मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना बंद होता है|

अगर आप अमरुद की पत्तियों को उबालकर इसके पानी से बाल धोते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके बाल झड़ने बंद हो जाते हैं| इसकी पत्तियों को उबालकर गरारे करने से मसूड़ों से खून आने, सुजन होने या दांतों में दर्द होने पर इससे राहत मिलती है|

अमरुद में एंटीओक्सीडेंट, लाइकोपीन, पोटैशियम और कई विटामिन्स होते हैं, जो ख़राब रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करतें हैं और शरीर को कैंसर के खतरे से बचाते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं|

अमरुद में विटामिन A, विटामिन  C, लूटीन और जीजैक्सैन्थिन (कैरोटीनोयड्स ) होते हैं, जो रेटिना को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, इसलिए आप अपनी आँखों के सेहत के लिए हर दिन अमरुद खायें|

अमरूद खाने के नुकसान-Disadvantages of Eating Guava Fruit in Hindi

ऐसे तो, अमरुद खाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों को जिन्हें अमरुद खाने से एलर्जी, पेट दर्द और पेट में गैस बनने को समस्या हो जाती है, उन्हें अमरुद का सेवन करने से परहेज करना चाहिए|

अमरूद की तासीर कैसी होती है? Amrud Ki Taseer Kaisi Hoti Hai

अमरूद की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और खासकर गर्मियों में पेट में होने वाली जलन और वाद, पित दोष को शांत करने में विशेष रूप से लाभकारी होता है।

अमरुद के साथ-साथ इसकी पतियाँ भी बहुत फायदेमंद हैं

अमरूद की पत्तियों के फायदे Amrud Ki Pattiyon Ke Fayde

अमरुद के साथ-साथ इसकी पतियाँ भी बहुत फायदेमंद हैं, अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होता है, जो की डायरिया में तुरंत फायदा सेता है  फायदेमंद होती हैं और सर्दी-जुकाम होने पर काढ़े में उबालकर पीने से लाभ मिलता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है|

जितने फायदे अमरुद खाने के खाने के हैं, उतने ही फायदे इसकी पतियों के हैं, इनके अंदर ऐसे कम्पाउंड होते है, जो वजन कम करने में मदद करती हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल में रखती हैं, पाचन में सुधार करती हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाती हैं, इसके अलावा, इसकी पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाना दांतों और पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

यह भी पढ़ें- जामुन फल के फायदे और नुकसान: शुगर मरीजों के लिए है वरदान, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जानें पूरी जानकारी

पर हां, पहली बार चबाने पर पतियों स्वाद थोड़ा मीठा और कड़वा लगेगा, पर जब आप इसे रोज लेना शुरू करेंगें तो इसका स्वाद अच्छा लगने लगेगा| यह आपके पाचन को सही रखता है, बीपी को नियंत्रित करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता हैं| इसलिए, अगर आपका पेट ठीक तो शरीर भी ठीक रहेगा |

अमरूद खाने का सही तरीका Amrud Kaise Khana Chahie

अमरुद फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसे सही तरीके से खाना चाहिए| अगर आप सर्दियों में अमरुद खाने के फायदे और भी ज्यादा मात्रा में लेना चाहते हैं, तो अमरुद को सादा नमक या काला नमक लगा कर खायें, इससे इसके पौष्टिक गुण और भी बढ़ जाते हैं, जो आपकी पाचन क्रिया को तेज करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है|

यह भी पढ़ें- खाली पेट गोंद कतीरा खाना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका, समय , स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

सर्दियों में, अमरुद को आप सुबह के नाश्ते के बाद ही लें क्योंकि अमरुद की तासीर ठंडी होती है और इसके बीज हार्ड होते हैं जो खाली पेट जल्दी नहीं पचते जिससे पेट दर्द भी हो सकता है| इसलिए, इसे धुप में बैठ कर फ्रूट चाट के साथ एन्जॉय करें, तो फिर मजा ही आ जाये|

पर गर्मियों में, आप इसे सुबह खाली पेट नमक लगा कर या दिन के किसी भी समय पर खा सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो आपको पेट को ठंडक देता है|

खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं Khali Pet Amrud Khana Chahie Ya Nahin

सुबह खाली पेट अमरुद खाने से आपका पेट दर्द भी हो सकता है क्योंकि अमरुद के बीज थोड़े सख्त होते हैं, जो खाली पेट में आसानी से नहीं पचते और इसी वजह में पेट दर्द होने लगता है| इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए बेहतर होगा की आप खाली पेट अमरुद न खायें, नाश्ते के बाद ही इसे खायें|

प्रेगनेंसी में अमरूद खाना माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है

प्रेगनेंसी में अमरूद खाना चाहिए कि नहीं Pregnancy Mein Amrud Kha Sakte Hain

प्रेगनेंसी के दौरान आपके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अमरुद खाना बहुत ही अच्छा है, क्योंकि अमरुद पोषक तत्वों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेसर को नियंत्रित रखने, एनीमिया से बचाव, पाचन ठीक रखने, इम्युनिटी को बढ़ाने और स्वस्थ बच्चे के विकास में सहायक है|

यह भी पढ़ें- भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? जाने 1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए, सही समय, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

निष्कर्ष

अमरुद, एक ऐसा फल है, जिसके अंदर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं| रोजाना अमरुद खाना सेहत के लिए अच्छा होता है जो पुरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है | अमरुद खाने के फायदे जबरदस्त हैं, यह आपको हेल्दी और फिट रखने मदद करता है, स्किन में ग्लो लेकर आता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है|

अमरुद खाने के जितने फायदे हैं उतने ही फायदेमंद अमरुद की पत्तियों का सेवन करने के हैं| हर मौसम में अमरुद को अपनी डाइट में जरुर से शामिल करें| फ्रूट चाट के साथ अमरुद का आनंद लें| स्वस्थ रहें और अपना ख्याल रखें|

उमीद है की अब इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा की क्या होगा अगर हम रोजना अमरुद खाएं|

FAQ

Ques 1. अमरूद खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? (What Disease Can Guava Cure in Hindi)

Ans. अमरुद के अंदर कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, जैसे की डायजेशन में सुधार करना, कब्ज और बवासीर होने से बचाव करता है, वजन कंट्औरोल में सहायक है और इम्युनिटी को बढ़ाता है, शुगर कंट्रोल करता है और मौसमी वायरल बीमारियों जैसे- इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से भी बचाता है|

Ques 2. क्या अमरूद खाने से पेट साफ होता है? (Does Guava Clean Your Stomach in Hindi)

Ans. जी हां, अमरुद खाने से पेट साफ रहता है क्योंकि अमरुद में फाइबर होता है, जो पाचन में सुधार, कब्ज और बवासीर जैसी बीमारी से बचाव करता है|

Ques 3. क्या अमरूद फैटी लिवर के लिए अच्छा है? (Is Guava Good for Fatty Liver in Hindi)

Ans. जी हां, अमरुद फैटी लीवर के लिए बहुत ही अच्छा है अमरुद में फाइबर, आयरन प्रोटीन, वसा, कैल्सियम, विटामिन्स, पोटैशियम और एंटीओक्सीडेंट होते हैं, जो फैटी लीवर की सुजन को कम करने और बेड कोलोस्ट्रोल को कम करने में सहायक है|

Ques 4. क्या हम बवासीर के दौरान अमरूद खा सकते हैं? (Can We Eat Guava During Piles in Hindi)

Ans. जी हां, बवासीर के दौरान अमरुद खाना तो बहुत ही अच्छा है इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट को साफ करता है और कब्ज होने नहीं देता और कुछ ही समय में बवासीर को भी ख़त्म करने में मदद करता है|

Ques 5. खांसी में अमरूद कैसे खाएं? (Can We Eat Guava During Cough in Hindi)

Ans. खांसी होने पर अमरुद को भुनकर उस पर काला नमक लगाकर खाने से पुरानी से पुरानी खांसी भी ठीक हो सकती है और सर्दी-जुकाम होने पर भी अमरुद को भुनकर खाने से या फिर इसकी पत्तियों को काढ़े के साथ उबालकर पीने से राहत मिलती है|

Ques. 6 क्या अमरूद कब्ज के लिए अच्छा है? (Is Guava Good for Constipation in Hindi)

Ans.  हां, अमरुद कब्ज के लिए अच्छा है, क्योंकि अमरुद में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन तंत्र में सुधार करता है और पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे- कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है|

इस विडियो में डॉक्टर से जाने

अमरुद खाने से कौन कौन सी बीमारियाँ दूर होती हैं-

Read Next- कब्ज में सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Read Next- गर्मियों में लू लगने से कैसे बचे? जाने 10 सरल उपाय

Exit mobile version