Site iconSite icon Fit Aur Happy

भुने चने में कितनी कैलोरी होती है? जाने 1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए, सही समय, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Bhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti HaiBhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti Hai

Bhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti Hai: भुने चने सेहत का खजाना है जिन्हें खाने से कई स्वास्थ्य सम्बंधी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और आप स्वस्थ और दंदुरुस्त रह सकते हैं|

Contents hide
भुने चने खाना सेहत के लिए बेहत लाभदायक है

Roasted Chana: भुने चने कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जैसे- फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, आयरन, कैल्सियम, कैलोरी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट| ज्यादातर भुने चने हर भारतीय घरों में स्नैकस के रूप में इस्तेमाल किये जाते है, तो कई इसे तरह-तरह की मिठाई या लड्डू बनाने में इस्तेमाल करते हैं|

भुने चने शरीर की हर तरह की कमजोरी को दूर करता है| वजन कम करने, पेट को देर तक भरा रखना, पाचन में सुधार करने, कब्ज से छुटकारा दिलाने, आयरन को कमी को दूर करना, हिमोग्लोबिन का निर्माण, स्किन, इम्युनिटी स्ट्रोंग करना, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने, बल्कि ये कहना गलत नहीं होगा की भुने चने शरीर को फिट और हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|

इसे भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

भुने चने के इतने सारे स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही ये जानकारी होना भी जरुरी है की भुने चने में कितनी कैलोरी होती है, एक दिन में कितने भुने चने खाने चाहिए, सही समय, इसके क्या नुकसान होते हैं और भी कई सारे सवालों का जवाब इस लेख में जानेंगे, तो चलिए जानते हैं-

भुने चने में कितनी कैलोरी होती है (Bhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti Hai)

भुने चने में कैलोरी की मात्रा थोड़ी कम ही होती है और प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्सियम की मात्रा ज्यादा मात्रा होती है, तो आइए जानते हैं 50 ग्राम भुने चने और 100 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका क्या है-

1. 50 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है- 50 Gram Bhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti Hai 

2. 100 ग्राम भुने चने में कितनी कैलोरी होती है- 100 Gram Bhune Chane Mein Kitni Calorie Hoti Hai

आइए जानते हैं-

50 ग्राम भुने चने में लगभग 175 से 200 कैलोरी होती है| यह कैलोरी शरीर को ऊर्जा देती है, मेटाबोलिज्म में सुधार करती है और हर तरह के शारीरिक कार्यों को करने के लिए शरीर को उर्जावान बनाती है| हेल्दी डाइट के साथ सही मात्रा में कैलोरी लेने से शरीर स्वस्थ रहता है| भुने चने हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए भुने चने को अपनी दिनचर्या के बीच-बीच में खाते रहें|

100 ग्राम भुने चने में लगभग 350 से 400 कैलोरी होती है| यह कैलोरी शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| भुने चने में मौजूद कैलोरी के साथ-साथ और भी पोषक तत्व होते हैं जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरुरी हैं|

इसे भी पढ़ें- रोज छाछ पीने के फायदे: जाने 15 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए? (Ek Din Me Kitne Bhune Chane Khane Chahiye)

एक दिन में 50 ग्राम या 100 ग्राम तक भुने चने खा सकते हैं लेकिन अगर ये आप खुद (बड़े लोग) खा रहे हो तब| अगर छोटे बच्चों को आप भुने चने दे रहें हैं तो उनके लिए एक दिन में आधा कटोरी पर्याप्त है, क्योंकि ज्यादा भुने चने खाने से दस्त भी लग सकते हैं|

भुने चने खाने का सही समय (Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay)

भुने चने खाने कोई निर्धारित समय नहीं है लेकिन इन्हें अलग-अलग समय एक उचित मात्रा में खाने पर शरीर को कई लाभ मिलते हैं|

इसलिए भुने चने को किसी भी समय खाया जा सकता है, जो शरीर को आवश्यक ऊर्जा और भरपूर पोषण देता है|

इसे भी पढ़ें- जलजीरा पानी पीने के 14 बेहतरीन फायदे: ताजगी और सेहत के लिए क्यों है खास

भुने चने के क्या फायदे हैं? (What Are the Benefits of Roasted Chana in Hindi)

भुने चने के क्या फायदे हैं आइए जानते हैं-

भुने चने के क्या नुकसान हैं? (Side Effects of Roasted Chana in Hindi)

इसे भी पढ़ें- कब्ज के लिए सूखे अंजीर कैसे खाएं? जाने सही तरीका, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा (Bhune Chane Nutrition Value in Hindi)

भुने चने में कौन-कौन से पोषक तत्व हैं और कितनी मात्रा में होते हैं, नीचे दिये गये 50 ग्राम भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा और 100 ग्राम भुने चने में पोषक तत्वों की मात्रा के चार्ट में विस्तार से जानेगें-

पोषक तत्व 50 ग्राम भुने चने 100 ग्राम भुने चने
फाइबर 7-10 ग्राम 15-20 ग्राम
प्रोटीन 9-10 ग्राम 18-20 ग्राम
कैलोरी 175-200 कैलोरी 350-400 कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 30-35 ग्राम 60-65 ग्राम
कैल्शियम 20-30 मिलीग्राम 55-60 मिलीग्राम
पोटैशियम 150-200 मिलीग्राम 300-400 मिलीग्राम
वसा 2-3 ग्राम 5-6 ग्राम
आयरन 2-3.5 मिलीग्राम 4-6 मिलीग्राम
जिंक 1.5-2 मिलीग्राम 3-4 मिलीग्राम
फोलेट 55-60 मिक्रोग्राम 100-125 मिक्रोग्राम

 

निष्कर्ष

50 ग्राम भुने चने में 175 से 200 कैलोरी और 100 ग्राम भुने चने में 355 से 400 कैलोरी होती है और साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, कैल्सियम, आयरन, और पोटैशियम जैसे और भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| भुने चने को अपनी डाइट में जरुरु शामिल करें और स्वस्थ रहें|

भुने चने खाने से पाचन स्वस्थ रहता है, वजन कम होने में मदद मिलती है, ब्लड प्र्सेर और शुगर कंट्रोल में रहता है, इम्युनिटी स्ट्रोंग होती है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रोज एक मुट्ठी या 50 या 100 ग्राम भुने चने खायें|

FAQ

Ques. 1 क्या हम रोजाना भुने हुए चने खा सकते हैं? (Can We Eat Roasted Chana Daily in Hindi)

Ans: जी हां, रोज भुने खा सकते हैं इससे पाचन अच्छा होगा और कब्ज की समस्या भी नहीं होगी, लेकिन एक उचित मात्रा में ही खायें|

Ques. 2 क्या भुना हुआ चना शुक्राणुओं की संख्या के लिए अच्छा है? (Is Roasted Chana Good for Sperm Count in Hindi)

Ans: जी हां, भुने चने शुक्राणुओं के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि भुने चने में विटामिन C, आयरन, प्रोटीन, जिंक और फोलेट जैसे पोषक तत्व हैं जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं|  

Ques. 3 कौन सा बेहतर है, भुना हुआ चना या भिगोया हुआ चना? (Which is Better Roasted Chana or Soaked Chana in Hindi)

Ans: भुना हुआ चना और भिगोया हुआ चना ये दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहत लाभदायक हैं और दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं| आप अपनी सुविधा और अपनी पसंद के अनुसार भुना हुआ चना या भिगोया हुआ चना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं|

Ques. 4 क्या भुने हुए चने खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं? (Does Roasted Chana Increase Cholesterol in Hindi)

Ans: नहीं, भुने चने खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है| भुने चने प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और खनिज से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है|

Ques. 5 रोजाना कितना भुना चना खाना चाहिए? (How Much Roasted Chana to Eat Daily in Hindi)

Ans: रोजाना 50 ग्राम या 100 ग्राम तक भुना चना खाना पर्याप्त है और वो भी पुरे दिन में|

Ques. 6 क्या भुना हुआ चना वजन घटाने के लिए अच्छा है? (Is Roasted Chana Good for Weight Loss in Hindi)

Ans: जी हां, भुना चना वजन घटाने के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और कम वसा होती है| भुने चने पेट को देर तक भरा रखते हैं और ओवरइटिंग से बचाता है|

Read Next- खाली पेट गोंद कतीरा लेना चाहिए या नहीं? जाने सही तरीका, समय , स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Read Next- वजन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन कैसे करें, जाने 5 तरीके

Read Next- गर्मियों में लू लगने से कैसे बचे? जाने 10 सरल उपाय

Exit mobile version