Site iconSite icon Fit Aur Happy

रोज छाछ पीने के फायदे: जाने 15 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Roj Chach Pine Ke FaydeRoj Chach Pine Ke Fayde

Roj Chach Pine Ke Fayde: हर मौसम में छाछ पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है जो शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट और सेहतमंद रखने में मदद करता है|

Contents hide

रोज छाछ पीने के फायदे (Roj Chach Pine Ke Fayde)

रोज 1 या 2 गिलास छाछ के पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिल जाता है, कई लोग छाछ को केवल गर्मियों में ही पीना पसंद करते हैं पर ऐसा नहीं है, छाछ एक सुपरड्रिंक है जिससे हर मौसम में पीना लाभदायक है, छाछ में प्रोबायोटिक्स गुण होने के साथ साथ कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज भी होते हैं जिसे पीने से शरीर स्वस्थ रहता है|

इसे भी पढ़ें- रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए

 जो लोग वेजीटेरियन हैं उनके लिए छाछ कैल्सियम और प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है इसके साथ ही छाछ में कम कैलोरी, कम फैट और कम वसा होता है जिससे वजन कम करने और वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है|

1 गिलास छाछ में लगभग 30 से 40 कैलोरी होती है, ऐसे तो रोज छाछ पीने के अनगिनत फायदे होते हैं पर उन्हीं में से कुछ बड़े फायदों के बारें में इस लेख में जाने, तो चलिए जानते हैं रोज छाछ पीने के फायदे (Roj Chach Pine Ke Fayde) क्या हैं पूरी जानकारी के साथ-

1. शरीर से अनावश्क विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है

रोज छाछ पीने से शरीर के अनावश्क विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे पेट और आँतों की अच्छे से सफाई हो जाती है और डायजेशन अच्छा होता है|

2. शरीर में पानी की कमी दूर करता है

रोज छाछ पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है क्योंकि छाछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, खासकर गर्मियों में लू लगने से बचने के लिए रोज दिन में 2 से 3 बार छाछ जरुर पीना चाहिए|

इसे भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

 3. छाछ में भरपूर पोषण होता है

छाछ में कैल्सियम, प्रोटीन, विटामिन B काम्प्लेक्स, आयरन, जिंक, पोटैशियम, फोलिक एसिड के साथ साथ और भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है|

4. हिमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है

जिन लोगों में खून की कमी की समस्या रहती है उन्हें रोजाना छाछ का 1 गिलास पीना चाहिए, क्योंकि छाछ में प्रोटीन, विटामिन B 12, फोलेट, विटामिन C के साथ कुछ मात्रा आयरन की भी होती है जो हिमोग्लोबिन और रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है|

5. शरीर में बढ़ी हुई गर्मी दूर करता है

कई बार तली भुनी, मसालेदार चीजें खाने से और ज्यादा गर्मीं के कारण भी शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिससे दस्त, उल्टी, चक्कर, पेशाब करते समय जलन होना और स्किन पर दाने दाने निकल आते हैं, ऐसा होने पर छाछ पीने से राहत मिलती है क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है जो शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को दूर करता है|

6. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है

छाछ में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है, इसलिए नियमित रूप से 1 या 2 गिलास छाछ के रोज पीयें|

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें चिया सीड्स का उपयोग, 15 दिन में दिखने लगेगा रिजल्ट

7. पाचन को स्वस्थ रखता है

रोज छाछ पीने से पाचन ठीक रहता है क्योंकि चच के अंदर अच्छे बैक्टीरिया, प्रोबायोटिक्स और लैटिक एसिड होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है जिससे खाना अच्छे से पचता है और गैस, एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती|    

8. शरीर को ऊर्जा देता है

छाछ की तासीर ठंडी होती है जिसे पीने से शरीर को ताजगी और ठंडक मिलती है और साथ ही इसमें विटामिन B, विटामिन D और पोटैशियम भी होता है जो शरीर को उर्जावान बनाते हैं, इसलिए अपनी डाइट में रोज 1 गिलास छाछ तो जरुर ही पीयें|

9. हड्डियां मजबूत होती हैं

छाछ में कैल्सियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों और मासपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है जिससे हड्डियों के रोग का खतरा कम हो जाता है और साथ ही छाछ पीना दांतों, बालों और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है| 1 गिलास (240 मिलीलीटर)  छाछ में 300 मिलीग्राम से 400 मिलीग्राम तक कैल्सियम होता है जो आपके पुरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है

10. छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है

छाछ में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसकी तासीर ठंडी होता है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है, खासकर गर्मियों के मौसम में भयंकर गर्मीं में पेट और सिने में जलन होना और लू लगने से होने वाली बीमारियों से बचाता है|

11. स्किन को अच्छा बनाता है

छाछ में मौजूद लैटिक एसिड स्किन के लिए अच्छा होता हैं, जो स्किन में नमी को बनाये रखता है, छाछ में प्रोबायोटिक्स गुण होने से पाचन को स्वस्थ बनाता हैं और अगर पाचन ठीक होगा तो स्किन भी स्वस्थ और नेचुरल तरीके से ग्लो करगी, इसलिए रोज छाछ जरुर पीयें|

12. इम्युनिटी को बढ़ाता है

छाछ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो इम्युनिटी और शरीर की सोगों से लड़ने की क्षमता को और अधिक बढ़ता है, इसलिए रोज 1 या 2 गिलास छाछ जरुर पीयें|

इसे भी पढ़ें-12 बड़े फायदे: स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने से लेकर खून की कमी को दूर करने में बेहत फायदेमंद है दूध और अखरोट

13. वजन कम करने में मदद करता है

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में रोज 1 गिलास छाछ में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगोकर खाने चाहिए, छाछ और चिया सीड्स दोनों ही वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं इन दोनों में ही कम कैलोरी, कम वसा के साथ कई तरह के विटामिन्स, मिराल्स और खनिज होते हैं|

14. ब्लड प्रेसर कम करने में सहायक है

रोजाना छाछ का सेवन करने से ब्लड प्रेसर कंट्रोल में रहता है क्योंकि छाछ में पोटैशियम, कैल्सियम और प्रोटीन होता है, इसलिए दिन में एक गिलास छाछ का इस्तेमाल करें और स्वस्थ रहें|

15. कब्ज से राहत दिलाता है

छाछ में हेल्दी बैक्टरिया और प्रोबायोटिक्स होने से पाचन तंत्र स्वस्थ होता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है जिससे खाना अच्छे से पचता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है साथ ही गैस, एसिडिटी से भी राहत दिलाता है|

इसे भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

खाली पेट छाछ पीने से क्या होता है (Khali Pet Chach Peene Se Kya Hota Hai)

रोज छाछ पीने के फायदे कितने जबरदस्त हैं इसकी जानकारी तो आपने ले ली पर आप जानते हैं खाली पेट छाछ पीने से क्या होता है? खाली पेट छाछ पीना सेहत के लिए अच्छा है क्योंकि छाछ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में पोषण की कमी को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है तो आइए जानते हैं खाली पेट छाछ पीने से क्या होता है-

छाछ में कौन सा विटामिन होता है

छाछ में सबसे अधिक विटामिन B१२ होता है जिसे रोजाना पीने से शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर किया जा सकता है, साथ ही छाछ में और भी कई तरह के विटामिन्स जैसे विटामिन C, विटामिन D, विटामिन B काम्प्लेक्स, विटामिन B6 और B5 होता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है|

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

छाछ में क्या मिलाकर पीना चाहिए

छाछ एक देसी सुपर ड्रिंक है जो शरीर से अनावश्क विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए लोग अपनी-अपनी पसंद के अनुसार इसे लेना पसंद करते हैं, छाछ में काला नमक, जीरा पाउडर, पुदीना, चिया सीड्स और सब्जा सीड्स को मिलाकर भी लिया जा सकता है जो पाचन को स्वस्थ बनाता है|

छाछ कब पीना चाहिए (Chach Kab Pina Chahiye)

छाछ पीने का कोई निर्धारित समय नहीं है, इसे आप सुबह, दोपहर, शाम के समय या फिर रात में भी पी सकते हैं, पर कुछ लोगों को रात के समय छाछ पीने से जुकाम, छींके, बुखार हाथ पैरों में फुलावट और एलर्जी की समस्या हो जाती है, इसलिए उन लोगों को रात में छाछ पीने से परहेज करना चाहिए|

छाछ कब नहीं पीना चाहिए (Chach Kab Nahi Pina Chahiye)

छाछ की तासीर ठंडी होती है जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, छाछ सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भी छाछ नहीं पीना चाहिए, जिन लोगों को छाछ पीने से एलर्जी जैसे शरीर में खारिस और लाल दाने निकल आना, ये समस्या होने पर भी छाछ नहीं पीना चाहिए, पुरे दिन में 2 या 3 गिलास से ज्यादा छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए और एक साथ ज्यादा छाछ भी नहीं पीनी चाहिए|

ज्यादा छाछ पीने के नुकसान

छाछ पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है पर एक उचित मात्रा में| लेकिन अगर आप एक साथ ज्यादा छाछ पी जाते हैं तो यह नुकसान भी कर सकता है जैसे पेट में दर्द, हैजा, एसिडिटी, गैस, खट्टे टकार आना, उल्टी और दस्त भी लग सकते हैं

इसलिए जब भी छाछ पीयें तो ध्यान रखें एक समय पर 1 या 2 गिलास ही पीयें, रात को छाछ पीने से परहेज करें तो अच्छा होगा, क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती जिसे रात के समय पीने से कई लोगों को सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है|

इसे भी पढ़ें- 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

 निष्कर्ष

स्वस्थ रहने के लिए रोज 1 गिलास छाछ जरुर पीना चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन को स्वस्थ बनाता है और कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है, इसलिए अगर आप भी एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में 1 गिलास छाछ को जरुर शामिल करें|

सुझाव

पुराने समय में हमारे दादा, परदादा सुबह उठकर चाय या कॉफ़ी की जगह ताजा-ताजा छाछ का 1 या 2 गिलास पीते थे तभी तो वो इतने हेल्दी, एक्टिव और लंबी आयु का जीवन जीते थे, इसलिए हमें भी आजकल के बदलते समय में अपने खानापान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और बाहर की कोल्ड ड्रिंक्स, प्लास्टिक में पैक चीजों से परहेज करना चाहिए|

FAQ

Ques. 1 1 दिन में कितना छाछ पीना चाहिए?

Ans: 1 दिन में 2 या 3 गिलास छाछ के पीना पर्याप्त होता है और एक समय पर 1 या 2 गिलास से ज्यादा छाछ न पीयें|

Ques. 2 रात में छाछ पीने के नुकसान?

Ans: कई लोगों को रात में छाछ पीने से जुकाम, खांसी, हाथ पैरों और चेहरे पर फुलावट, जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए रात को छाछ पीने से उन्हें परहेज करना चाहिए|

Ques. 3 खाली पेट छाछ पीने के नुकसान?

Ans: खाली पेट छाछ से कई लोगों को पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी और खट्टे टकार आने लगते हैं ऐसा इसलिए होता है जब पाचन कमजोर होता है, इसलिए उन्हें सुबह पहले कुछ खा लेना चाहिए फिर उसके बाद छाछ पीनी चाहिए|

Ques. 5 छाछ पीने से क्या होता है?

Ans: रोज छाछ पीने से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, शरीर में चुस्ती-फुर्ती, हष्टपुष्ट, पाचन ठीक, वजन कंट्रोल में और बीमारियों के संक्रमण से बचाव करता है, इसलिए रोज 1 गिलास छाछ का दिन के किसी भी समय जरुर पीयें|

इस विडियो में जाने

छाछ बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन घटाने में कैसे मदद करता है- 

Read More- गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

Read More- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

Read More- अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है

Read More- रोजाना 50 ग्राम भुने चने खाने से ही सेहत को मिलेगें हैरान कर देने वाले फायदे, जाने वजन कम करने से लेकर इनफर्टिलिटी में कैसे करता है मदद

Exit mobile version