Site iconSite icon Fit Aur Happy

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और हिट स्ट्रोक से बचना है जो खाने पीने में जरुर शामिल करें ये चीजें जाने गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana ChahiyeGarmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye

Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye: गर्मियों का मौसम चल रहा है, और धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रचंड रूप भी दिखाना शुरु कर देगी, इसलिए शरीर को भयंकर गर्मी और लू से बचाने के लिए गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए के बारे में जानेगें जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा|

Contents hide

गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए(Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye)

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन भर चाहे जितना भी पानी पी लें और चाहे कितनी भी कोशिश कर लें हाइड्रेटेड रहने की, पर फिर भी किसी न किसी को डिहाइड्रेशन, विटामिन और मिनरल्स की कमी हो ही जाती है,

इसलिए आपको गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए जिससे शरीर में पानी को कमी भी न हो और गर्मी में होने वाली वायरल बीमारियों से भी बचाव हो सके तो आइए जानते हैं 11 Summer Foods के बारे में जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगें और इम्युनिटी को भी स्ट्रोंग करेगें|

आप इनके बारे में पूरी जानकारी लें और अपनी दिनचर्या के खानपान में इन्हें जरुर शामिल करें|

ये भी पढ़ें: अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

आइए जाने-

गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए (Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye) इस सवाल के जवाब में सबसे पहला नाम जो आता है वो है लस्सी| जी हां, गर्मियों में छाछ मतलब लस्सी, सबसे अच्छा और हर घर में मिलने वाला शीतल पेय है,

जो आपके शरीर को तरोताजा और ठंडक देता है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स, और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही इसमें कम फैट और कम कैलोरी भी होता है, जो वजन को नियंत्रित  करता है|

छाछ या लस्सी दूध से बनता है और इसमें भरपूर प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन D, विटामिन A, विटामिन C और कैल्सियम होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों, मासपेशियों, स्किन और बालों  के साथ और भी कई तरह के लाभ स्वास्थ्य को प्रदान करता है|

2. एक कटोरी दहीं रोज लें

दहीं में कैल्सियम, प्रोटीन, फोलिक एसिड, और विटामिन बी, बी12 बी2 और भी कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है|

दहीं में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जैसे कि लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया जो पाचन में सुधार करते हैं और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं|

3. नारियल पानी जरुर पीयें

सबका पसंदीदा नारियल पानी, जी हां, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे- पोटेशियम, नाट्रियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है और यह शरीर में हाइड्रेशन को बनाए रखते हैं| बहुत ज्यादा गर्मी होने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और डिहाइड्रेशन की कमी हो जाती है, इसलिए नारियल पानी जो की एक मैजिक ड्रिंक है, शरीर को ठंडक और ऊर्जा देगा|

4. खीरा जरुर खायें

गर्मियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए, उसमें एक नाम खीरा भी है, यह सस्ता और आसानी से मिल जाता है क्योंकि इसमें 95% पानी की मात्रा पाई जाती है और फाइबर भी होता है जो पाचन को तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है| यह शरीर में होने वाली गर्मी और पानी की कमी को पूरा करता है, साथ ही साथ इसमें विटामिन C और विटामिन A भी होता है जो स्किन के लिए लाभदायक है|

ये भी पढ़ें: 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है?

इसे डाइट में जरुर शामिल करें और आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खायें हैं या फिर जैसे मैं लेना पसंद करती हूं हरी मिर्च और नमक को साथ पीस कर, खीरे को कट कर उसके ऊपर इस नमक मिर्च के पेस्ट को लगा कर खायें और बस enjoy करें|

5. नीबू पानी में गोंद कतीरा मिलाकर पीयें

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाने के लिए नीबू सबसे महवपूर्ण भूमिका निभाता है| नीबू विटामिन C कूट-कूट के भरा होता है, जो शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर रखता|

ज्यादा  गर्मी होने से कई बार बी पी लो हो जाता है और धुप में जाते ही चकर आने लगते हैं, इसलिए उस समय पर आप नीबू पानी में थोडा सा गोंद कतीरा डालकर दिन में 4-5 बार जरुर पियें, जिससे शरीर को ठंडक मिलेगी और इन समस्याओं से राहत भी|

6. सबके पसंदीदा तरबूज और खरबूजा 

गर्मियां आते ही Market में सबसे ज्यादा और सबसे सस्ता बिकने वाला, हम सबका पसंदीदा, तरबूज और खरबूजा जिनमें पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, रसीले, मीठे और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं|

सच कहें तो, तरबूज और खरबूजे ही सबके गर्मियों के साथी होते हैं, जो गर्मियां के इन लंबे दिनों को निकालें में मदद करते हैं| इनमें विटामिन बी, सी, ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में सहायक होते हैं|

7. आम जरुर खायें

आम जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है, इसमें उच्च मात्रा में पानी, फाइबर और विटामिन C होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी से होने वाले मानसिक तनाव और थकान को कम करता है| यह शरीर की उर्जा को बढ़ता है और पाचन को ठीक रखता है, इसलिए गर्मियों में आम जरुर खाएं और स्वस्थ रहें|

8. कच्चे टमाटर खायें

टमाटर में लगभग 95% पानी की मात्रा होती है, इसमें विटामिन सी, पोटैशियम और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाली क्षति से बचाता है और गर्मी के कारण त्वचा में होने वाली बीमारियों से बचाता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने में मदद करता है|

टमाटर कैंसर, हृदय रोग, हार्मोन्स बैलेंस करने और अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है|

9. पुदीने का पानी पीयें

गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए पुदीना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, इसका जूस बनाकर, चटनी या फिर पानी में भिगो कर किसी भी तरह लेने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है|

ज्यादा गर्मी होने से शरीर में गर्मीं बढ़ जाती है और चक्कर, उल्टी, दस्त, भूख न लगने जैसी कई तरह की प्रोब्लेम्स हो जाती है, इसलिए गर्मियों में पुदीने को किसी न किसी रूप में जरुर लें, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और पानी की भरपूर मात्रा होती है|

10. ग्रीन टी को ठंडा करके पीना फायदेमंद है

गर्मियों में ग्रीन टी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है इसमें विटामिन A, C, D, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कैंसर, दिल को स्वस्थ, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और मेटाबॉलिज्म को ठीक करने में मदद करता है|

11. सत्तू का शरबत बनाकर पीयें

सत्तू का शरबत सदियों से हर घर में गर्मियों में शरीर को लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसके अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है|

गर्मियों में सत्तू का शरबत बनाकर पुरे परिवार को दें और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचें|

ये भी पढ़ें: भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

गर्मियों में सबसे ज्यादा इन समर फूड्स को खाने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी और गर्मी में होने वाली बीमारियों से भी आप बचेगें|

उमीद है, की आप Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye इस बारे में जान गये होगें, पर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हैं जिनके बारे में भी आपको पता होना चाहिए जैसे की-

गर्मी में सुबह क्या पीना चाहिए? (Garmi Me Kya Pina Chahiye)

गर्मी में सुबह की शुरुवात आप 1-2 गिलास नार्मल पानी पी कर करते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छा है| इसके अलावा फलों का जूस, नारियल पानी, नीबू पानी, छाछ या पुदीने का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहेगी| जो गर्मी में लू लगाने से और शरीर में पानी की कमी होने नहीं देगा|

गर्मियों में सुबह-सुबह क्या खाना चाहिए

गर्मियों में सुबह सुबह आप सबसे पहले तो 1-2 गिलास नार्मल पानी, नीबू पानी या छाछ के पियें और उसके बाद खाने में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों के जूस, शेक, स्मूदी, सलाद, सब्जियों का सूप और ओट्स खाते हैं, तो इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी और पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगें|

गर्मी में दोपहर को क्या खाना चाहिए?

गर्मी का मौसम आते ही सबके मन ये सवाल आता है आखिर Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye जिससे भरपूर पोषण भी मिले और गर्मी में फिट और हेल्दी भी रह सकें, इसलिए गर्मी में दोपहर को हल्का और पोषण से भरपूर भोजन करना चाहिए जिसमें सलाद, दहीं, दाल, रोटी, चावल और हरी सब्जियां होनी चाहिए और गर्मी में मिलने वाले तरह तरह के फलों को खाना चाहिए|

गर्मी में रात को क्या खाना चाहिए?

गर्मियों में रात को हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करना चाहिए जैसे की दलिये की खिचड़ी, हरी सब्जियां, दाल, रोटी, धनिया और पुदीने की चटनी और अच्छे प्रकार की सलाद होनी चाहिए|

निष्कर्ष

जितना हो सके, Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye ऊपर दी गई जानकारी में से किसी एक को ही रोज खाएं जो शरीर को गर्मी में होने वाली बीमारियों बचायेगा, अपनी डाइट में इन्हें जरुर शमिल करें और स्वस्थ रहें|

अगर आप रोज एक या दो गिलास छाछ पीते हैं तो ये आपके शरीर के लिए एक अमृत की तरह काम करता है, पर कोशिश करें की आप इसे खुद ही घर पर बनाये|

गांव में तो ये एक दम प्योर और ताजा मिलता है, पर शहरों में जो बाजार में मिलता है उन थैलियों के अंदर आधे से ज्यादा तो पानी ही होता है और उसमें पोषक तत्व तो नाम के ही होते हैं, इसलिए कोशिश करें की खुद घर पर ही छाछ बना लें|

गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए(Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye) इसके साथ ही आप सबके लिए कुछ सुझाव जो आपको इन गर्मियों में बहुत काम आयेंगें-

चिलचिलाती गर्मी से खुद को बचाने के लिए कुछ सुझाव (Garmi Se Bachne Ke Upay)

FAQ

Ques.1 पेट को ठंडा रखने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

Ans: ज्यादा गर्मी होने की वजह से गर्मियों में, पेट में गर्मी बढ़ जाती है, जिसके कारण चक्कर, उल्टी, दस्त, बीपी लो जाता है तो कभी हाई हो जाता है बल्कि और भी कई समस्याओं का सामना करना पढ़ता है| इस समय ये समझ ही नहीं आता की Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye और पीना, जिससे पेट को ठंडा रखने में मदद मिले|

इसलिए पेट की ठंडा रखने के लिए सुबह नीबू पानी में 1/2 चम्मच गोंद कतीरा डालकर 1-2 गिलास पीयें या नारियल पानी और फलों का जूस जरुर पीयें इससे पेट की गर्मी बाहर निकलने में मदद होगी|

Ques.2 ज्यादा गर्मी होने पर क्या खाना चाहिए?

Ans: ज्यादा गर्मी होने पर हरी सब्जियों, सलाद, दहीं, दलिया और मुंग दाल की खिचड़ी और घर पर बने भोजन का ही सेवन करना चाहिए| बाहर की तली भुनी चीजों से परहेज करें और मौसमी फलों को भी जरुर खायें|

Ques.3 लू लगने पर रोगी को पीने के लिए क्या देना चाहिए?

Ans: लू लगने पर रोगी को पीने के लिए सुबह छाछ, नारियल पानी या नीबू पानी में गोंद कतीरा मिलाकर दें, इससे शरीर में बढ़ी हुई गर्मी बाहर निकलेगी और शरीर को पर्याप्त उर्जा मिलेगी| इसके साथ ही मौसमी फलों को जरुर खायें|

Ques.4 कौन सा फल शरीर को ठंडा बनाता है?

Ans: गर्मियों में तरबूज शरीर को ताजगी और पोषण प्रदान करता है, पर और भी कुछ फल ऐसे होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और इनमें पानी की पर्याप्त मात्रा के साथ-साथ विटामिन सी भरपूर होता है जैसे की आम, खरबूजा, नारियल, खीरा, अनार, लीची, संतरा और सेब|

इस लेख में आपने गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए (Garmi Me Sabse Jayda Kya Khana Chahiye) गर्मी में सुबह क्या पीना चाहिए, गर्मियों में सुबह सुबह क्या खाना चाहिए, गर्मी में दोपहर को क्या खाना चाहिए और गर्मी में रात को क्या खाना चाहिए के बारे में पूरी जानकारी ले ली है इन्हें जरुर अपनायें और स्वस्थ रहें|

Read Next- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए 

Read Next- कच्चा शकरकंद खाने के फायदे 

Read Next- जाने 6 जबरदस्त खाली पेट सत्तू पीने के फायदे

Read Next- सर्दियों में अमरुद खाने के फायदे

 

Exit mobile version