Site iconSite icon Fit Aur Happy

शारीरिक और मानसिक दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं सुपरफ़ूड शकरकंद जाने कच्चा शकरकंद खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

Kacha Shakarkand Khane Ke FaydeKacha Shakarkand Khane Ke Fayde

कच्चा शकरकंद जिसे अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं खाने में जितना स्वादिष्ट उससे भी ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर है| कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde जबरदस्त हैं उन्हीं में से 7 बड़े फायदे उनके बारे में जानेगे,

Contents hide

जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं| स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर, मजबूत हड्डियाँ और वजन कम करने तक जाने इसके कमाल के फायदे|

कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde

कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde: कच्चा शकरकंद खाने के जबरदस्त फायदे हैं| यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है|

कच्चे शकरकंद में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं|

इसका सेवन त्वचा में निखार लाता है, पाचन को सुधारता है, वजन नियंत्रण में मदद करता है, मस्तिष्क को मजबूत बनाता है, हृदय स्वास्थ्य को और बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

इसे भी पढ़े: गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

इसके अलावा, इसमें अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई, बी6, आयरन, कैल्सियम, फोलेट, बीटा-कैरोटीन, पोटैशियम और मैगनीशियम भी होते हैं जो आपको हर मौसम में होने वाली वायरल बीमारियों के संक्रमण से बचाते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं|

इसलिए कच्चे शकरकंद को आप अपने खानपान में जरुर शामिल करें और अपने स्वास्थ्य को संतुलित और मजबूत बनायें| तो चलिए जानते हैं कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde और नुकसान पूरी जानकारी के साथ-

कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde

  1. पोषण से भरपूर

कच्चा शकरकंद पोषण से भरपूर होता है इसमें आयरन, कैल्सियम, फोलेट, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, सी, ई, और विटामिन बी6 आपके शरीर को मजबूत बनता है और हर तरह की मौसमी बीमारियों के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है|

  1. फाइबर का स्त्रोत

कच्चे शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पाचन को बेहतर बनता है और कब्ज, एसिडिटी, बवासीर और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

  1. शुगर कंट्रोल

मधुमेंह के मरीजों को शकरकंद का सेवन करना अच्छा है जो शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पाया जाना वाला ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर, विटामिन सी, ई और कैंटेन्ट्स अपने मात्रा में शरीर के अंदर शर्करा को बदलते हैं जिससे रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रहता है|

  1. ग्लोइंग हेल्दी स्किन

कच्चा शकरकंद खाने से स्किन नेचुरली रूप से ग्लोइंग और हेल्दी बनती है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी6, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को गोरा और उसमें होने वाले कील-मुहासे, दाग धब्बे और झुरियों को दूर करके स्किन को जवां और सुंदर बनाने में में मदद करता है|

  1. वजन नियंत्रण

कच्चे शकरकंद में कम कैलोरी होती है और फाइबर से भरपूर होता है जिससे पेट भरा रहता है और भूख भी कम लगती है और आप ओवरइटिंग से भी दूर होने लगते हैं जिससे वजन कंट्रोल में रहता है| अगर आप रोज सुबह खाली पेट या नाश्ते में उबले हुए शकरकंद खाते हैं तो इससे जल्दी ही आपका वजन कम होने लगेगा|

  1. स्वस्थ ह्र्दय

कच्चे शकरकंद में विटामिन सी, पोटैशियम और मैगनीशियम के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो ह्र्दय की किशिकायों को मजबूत बनाता है जो ह्र्दय के स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद है|

  1. मजबूत हड्डियाँ

कच्चे शकरकंद में मौजूद मैगनीशियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखनें में मदद करता है और हड्डियों में होने वाली सुजन और दर्द को दूर करके मांसपेशियों के ठीक से काम करने में सहायता करता है|

इसे भी पढ़े: शकरकंद खाने के 12 फायदे 

कच्चा शकरकंद खाने के नुकसान 

कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde के बारे में तो आपने जान ही लिया तो चलिए अब इसके नुकसान के बारे में भी जान लें-

  1. अधिक सेवन न करें

कच्चे शकरकंद का अधिक सेवन करने से बचें यदि आप इसका ज्यादा सेवन कर लेंगें तो इससे पेट में गैस, एसिडिटी, बोल्टिंग, और कब्ज की समस्या भी हो सकती है|

  1. एलर्जी होने पर न खायें

कुछ लोगों को कच्चा शकरकंद खाने से एलर्जी जैसे की शरीर पर खुजली, चक्कर या फिर पुरे शरीर पर लाल दाने हो जाते हैं ऐसा होने पर इसका सेवन न करें|

  1. शुगर मरीज सावधानी बरतें

कच्चे शकरकंद में प्राकृतिक रूप से मिठास होती है ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो शुगर लेवल बढ़ भी सकता है|

इसे भी पढ़े: खाली पेट सत्तू पीने के फायदे 

मैं एक दिन में कितना शकरकंद खा सकता हूं?

एक दिन में 2-3 से ज्यादा शकरकंद न खायें| यदि आप व्यस्क (बड़े लोग) खुद खा रहें है तो आपके लिए 2-3 शकरकंद (200-300 ग्राम) खाना पर्याप्त है पर अगर आप अपने छोटे बच्चों को शकरकंद दे रहें हैं तो उनके लिए 1/2 कप (50-100 ग्राम) शकरकंद की मात्रा पर्याप्त है|

शकरकंद कैसे खाया जाता है?

कई लोगों को कच्चा शकरकंद खाना पसंद नहीं होता तो आप इसे उबालकर, भुनकर, हलवा बनाकर या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं पर जब आप उबालकर शकरकंद खातें हैं तो इसके फायदे आपको डबल और जल्दी मिलते हैं|

निष्कर्ष

कच्चे शकरकंद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कर लेतें हैं तो ये आपको नुकसान भी कर सकता है| कच्चा शकरकंद खाने के फायदे-Kacha Shakarkand Khane Ke Fayde और नुकसान के बारे में आपने पूरी जानकारी ले ली है तो अब आप इसे अपने खानपान में जरुर शामिल करें और स्वस्थ रहें|

शकरकंद खाना सेहत लिए बहुत ही अच्छा होता है जो आपके बालों को मजबूत और झड़ने से भी रोकता है और साथ ही साथ आपके नाखूनों को मजबूत बनाता है| आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाता है| शकरकंद में आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारी से भी बचाता है|

FAQ

Ques.1 शकरकंद की तासीर ठंडी होती है या गर्म?

Ans: शकरकंद की तासीर गर्म होती है जो खासकर सर्दियों के मौसम में शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है पर आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं गर्मियों या बरसात में आप जब भी शकरकंद खायें तो नमक, कालीमिर्च और नींबू लगाकर चाट के रूप में खायें|

Ques.2 शकरकंद से शुगर बढ़ता है क्या?

Ans: नहीं, शकरकंद खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है पर जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेतें हैं तो हो सकता है की शुगर लेवल बढ़े ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें| इसमें विटामिन्स, खनिज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है पर जब आप एक उचित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तब|

Ques.3 प्रेगनेंसी में शकरकंद खाना चाहिए कि नहीं?

Ans: जी हां, प्रेगनेंसी में शकरकंद को उबालकर खाना बहुत ही अच्छा है| गर्भावस्था में माँ और स्वस्थ बच्चे के विकास ले लिए जिन पोषक तत्वों जैसे की आयरन, फोलेट, कैल्सियम, फाइबर विटामिन्स और भी कई तरह के पोषक तत्व वो सब इसमें पाये जाते हैं तो आप भी अपने गर्भावस्था में 2-3 उबले हुए शकरकंद को जरुर खायें और स्वस्थ रहें|

Ques.4 रतालू और शकरकंद में अंतर?

Ans: रतालू और शकरकंद दोनों ही पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जियाँ हैं, लेकिन उनमें कुछ अंतर हैं| रतालू में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और कैल्सियम होता है जबकि शकरकंद में अधिक विटामिन ए, सी, ई, और बी6 होता है| रतालू का रंग सफ़ेद हल्का पीला और मीठा होता है जबकि शकरकंद का रंग गुलाबी और गहरा नारंगीहै, ब्राउन और खाने में मीठा और थोडा सा खट्टा भी होता है|

Ques.5 वजन कम करने के लिए मुझे एक दिन में कितने शकरकंद खाने चाहिए?

Ans: वजन कम करने के लिए आपको एक दिन में केवल 1-2 उबले हुये शकरकंद, सुबह खाली पेट या नाश्ते में खाना एक बहुत ही बेहतर ऑप्शन है| इसमें फाइबर, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व हैं जो आपके मेटाबोलिज्म को स्वस्थ बनाते हैं|

Read Next: 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है?

Read Next: अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

Read Next: भुने चने खाने से क्या फायदा होता है? 

 

Exit mobile version