Site iconSite icon Fit Aur Happy

शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है सफेद पेठे का जूस जाने गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के 10 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और इसे बनाने की विधि

Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke faydeGarmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde

Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde: गर्मियों में सफ़ेद पेठे का जूस पीना सेहत के लिए अमृत के समान है, जो शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट और गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाता है|

Contents hide

गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे -Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde

गर्मियों में सफ़ेद पेठे का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है, जो शरीर के लिए किसी अमृत की तरह काम करता है, इस जूस को पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और शरीर को ठंडक और ताजगी देता है| इस जूस को पीने से वजन कम होता है, डायजेशन में सुधार होता है, दिमाग तेज होता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालकर स्वस्थ रखने में मदद करता है|

Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde क्या हैं, सफेद पेठा कैसा होता है या सफ़ेद पेठा क्या है, सफ़ेद पेठे का जूस कैसे बनाएं, वजन घटाने के लिए सफेद पेठे का जूस

इन सबके बारे में जाने-

इसे भी पढ़ें: 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?

इसे भी पढ़ें: गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

तो चलिए जानते हैं गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे- Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde

सफ़ेद पेठे में लगभग 95% पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है| ज्यादा गर्मी होने पर शरीर में पानी की कमी, सिर दर्द, उल्टी, दस्त और लू लगने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए गर्मियों में पेठे का जूस पीना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है|

सफ़ेद पेठे में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और बहुत ही कम कैलोरी होती है जो डायजेशन में सुधार करता है| पेठे में सोल्यूबल फाइबर अधिक होता है जो पेट में जाकर एक जेल के रूप में बदल जाता है जिस वजह से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती जो वजन कम करने में सहायक होता है|

पेठे के अंदर विटामिन B2, विटामिन A और विटामिन C होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है और इम्युनिटी सिस्टम को और अधिक स्वस्थ बनाता है, जिससे शरीर में होने वाले वायरल इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है|

पेठे के अंदर पानी अधिक होता है और डायोरेटिक गुण होते हैं जो शरीर से अनावश्क विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और इसके साथ ही यह एल्कलाइन नेचर का होता है जो शरीर के ph स्तर को बैलेंस करके रखता है और पाचन में सुधार करता है|

इसे भी पढ़ें: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

पेठे के अंदर फाइबर और सोल्यूबल फाइबर बहुत अधिक होता है जो शरीर में फैट को कम करके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है|  अगर आप नियमित रूप से इसका जूस पीते हैं तो बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होना शुरू होगा|

ज्यादा गर्मी होने की वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिससे मुंह में छाले, पेट में जलन और अपच की समस्या रहती है, इसलिए पेठे का जूस पीने से इन सब समस्याओं से राहत मिलती है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती जो शरीर को ठंडक देता है|

पेठे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लीवर से अनावशक विषैले पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है और लीवर की कोशिकाओं स्वस्थ बनाता है और शरीर में पित्त में बढ़ी हुई गर्मी को कम करता है|

सफ़ेद पेठे का जूस पीने से दिल का स्वास्थ्य और बेहतर होता है क्योंकि पेठे में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है और दिल को स्वस्थ बनाये रखता है|

सफ़ेद पेठा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे विटामिन्स, फाइबर, फोलेट, थायमिन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट जो गर्मी में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखता है|

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें चिया सीड्स का उपयोग, 15 दिन में दिखने लगेगा रिजल्ट

सफ़ेद पेठे का जूस पीने से पाचन अच्छा होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करके कब्ज को दूर करता है|

गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे (Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde) शरीर के लिए एक मैजिक की तरह काम करता है और शरीर में थकान, तनाव और कमजोरी होने नहीं देता|

सफेद पेठा कैसा होता है या सफ़ेद पेठा क्या है (Safed Petha Kaisa Hota Hai)

सफ़ेद पेठा जिसे अंग्रेजी में एश गार्ड (Ash Gourd) कहा जाता है, यह लोकी, कद्दू और खीरे की तरह बेल में लगता है, बाहर से इसका रंग हल्का हरा और सफ़ेद होता है, अंदर से सफ़ेद और बीज होते हैं| पेठा अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde तो बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है और गर्मियों में इसका जूस पीना मतलब सेहत का खजाना है, जो गर्मीं में डिहाइड्रेशन और लू लगने से बचाव करता है|

सफेद पेठे का जूस कैसे बनाएं (Safed Pethe Ka Juice Kaise Banaye)

Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde क्या हैं इसके बारे में तो आपने जान ही लिया अब सफ़ेद पेठे का जूस कैसे बनाएं आइए जानते हैं-

अगर आप पेठे के भरपूर पोषक तत्वों की लेना चाहते हैं, तो इसको लेने का सबसे अच्छा तरीका इसका जूस बनाकर पीना है| पेठे की सब्जी बनाकर या किसी और रूप में इसे लेने से इसके पोषक तत्व (Nutrition) कम हो जाते हैं| सफ़ेद पेठे का जूस बनाने के लिए पेठे को छिल कर छोटे छोटे पीस में काट कर ब्लेंडर में थोडा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें, अब इसे एक सूती कपड़े से छान कर इसका सारा जूस निकाल लें|

इसे भी पढ़ें: सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

अब इस जूस में आप काला नमक और थोड़ी सी कालीमर्च का पाउडर डालकर पीयें, इससे आपको पेठे के सारे पोषक तत्व मिलेगें|

वजन घटाने के लिए सफेद पेठे का जूस (White Petha Juice for Weight Loss in Hindi)

अगर आप भी जल्दी से अपना वजन घटाना  चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास सफ़ेद पेठे का जूस पीना शुरू कर दें, क्योंकि इसमें फाइबर और सोल्यूबल फाइबर की मात्रा अधिक होती है और जब इस जूस को आप खाली पेट पीते हैं, तो सोल्यूबल फाइबर पेट में जाकर जेल के रूप में बदल जाता है, जिससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है, जो वजन कम करने में सहायक होता है|

इस जूस को पीने से शरीर के अंदर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और धीरे धीरे करके वजन कम होने लगता है|

निष्कर्ष

गर्मियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, गैस, अपच, उल्टी, दस्त और सबसे अधिक तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए इन सब समस्याओं से बचने के लिए हर दिन 1 गिलास सफ़ेद पेठे का जूस पीयें, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है|

इसे भी पढ़ें: पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

सुझाव

सफ़ेद पेठे का जूस एक शक्तिशाली ड्रिंक है जो वजन कम करने, शुगर कंट्रोल करने, पेट से जुड़ी हर तरह की समस्याओं को दूर करने के साथ साथ आपकी स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में सहायक है|

अगर इस जूस को पीने से कोई भी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो तो आप इस जूस को न पीयें|

Garmiyon Main Safed Pethe Ka Juice Peene Ke fayde जितने शरीर के लिए हैं उतने ही चेहरे पर चमक, दाग धबों को मिटाने और स्किन को जवां रखने के लिए भी हैं इसके साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हड्डियों को स्वस्थ और शरीर को उर्जावान बनाता है|

FAQ

Ques.1 पेठा की तासीर क्या है?

Ans: पेठा की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को ठंडक और ताजगी देता है, खासकर गर्मियों में पेठे का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद है जो शरीर में पानी की कमी होने नहीं देता|

Ques.2 सफेद पेठे का जूस कब पीना चाहिए?

Ans: सफ़ेद पेठे का जूस पीने का कोई निर्धारित समय नहीं है आप इसे सुबह खाली पेट, नाश्ते के बाद, लंच या शाम को भी ले सकते हैं| अगर गर्मी में लू लगने से डिहाइड्रेशन, सिर दर्द और दस्त हो रहा हो, तो पेठे का जूस पीने जूस पीने से राहत मिलती है|

Ques.3 क्या व्रत में पेठा खा सकते हैं?

Ans: जी हां, व्रत में पेठा खा सकते हैं क्योंकि यह एक फल या सब्जी की तरह ही होता है और इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देता है और व्रत में सिरदर्द, कमजोरी और थकान होने नहीं देता|

Ques.4 रोज कौन सा जूस पीना चाहिए?

Ans: मौसम के हिसाब से आप रोज ऐसा जूस पीयें जो शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाते हो जैसे अनार का जूस, तरबूज का जूस, आंवला, गाजर और पालक का जूस और मौसमी फलों का जूस ये सब शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं|

आगे पढ़ें: कच्चा शकरकंद खाने के फायदे

आगे पढ़ें: अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

आगे पढ़ें: भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

इस विडियो में जाने Dr Saleem Zaidi जी से सफ़ेद पेठे का जूस पीने के जबरदस्त फायदे

 सफ़ेद पेठे का जूस पीने के जबरदस्त फायदे-  

Exit mobile version