Site iconSite icon Fit Aur Happy

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

Shakarkand Khane Se Kya Hota HaiShakarkand Khane Se Kya Hota Hai

Shakarkand Khane Se Kya Hota Hai: – शकरकंद खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ट, उतने ही बड़े इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं, इसे खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है और आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है|

Contents hide

शकरकंद एक ऐसा सुपर फ़ूड है जिसे खाने से कई तरह की बिमारियों से राहत मिलती है, शकरकंद सेहत का खजाना है इसे स्वीट पोटैटो, मीठा आलू और शकरकंदी भी कहते हैं, पर शकरकंद आलू से कहीं ज्यादा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है|

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का उपयोग कैसे करें

शकरकंद में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो वजन नियंत्रित करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, हड्डियों में दर्द और सुजन को दूर करने, इम्युनिटी मजबूत करने, दिल को स्वस्थ रखने, स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है| तो चलिए जानते हैं शकरकंद खाने से क्या होता है पूरी जानकारी के साथ-

शकरकंद खाने से क्या होता है-Shakarkand Khane Se Kya Hota Hai

1. शकरकंद खाने से आँखे स्वस्थ होती हैं

शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है क्योंकि इसमें विटामिन C और बीटा कैरोटीन जो की एक तरह का विटामिन A है, रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसलिए अगर आप चाहते हैं की एक लंबे समय तक आपकी आंखे स्वस्थ और बिना चश्मे के रहें तो अपनी डाइट में शकरकंद को जरुर शामिल करें|

2. शकरकंद खाने से पाचन ठीक रहता है

शकरकंद खाने से पाचन मजबूत होता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर खाना पचाने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ बनाता है जिससे कब्ज, एसिडिटी, गैस, बोल्टिंग बल्कि पेट से जुड़ी और भी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है|

इसे भी पढ़ें-12 बड़े फायदे दूध में अखरोट मिलाकर पीने से मिलते हैं

3. शकरकंद खाने से खून की कमी दूर होती है

शकरकंद में आयरन, फोलेट और विटामिन्स की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में हिमोग्लोबिन बनने में मदद करता है और खून में ऑक्सीजन को अच्छे से पहुंचता है, इसलिए नियमित रूप से शकरकंद खाने से ब्लड सेल्स बनते हैं और खून की कमी दूर होती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है|

4. शकरकंद खाने से बैड (हाई) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता मिलती है

शकरकंद में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं जो बैड (LDL) कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छा (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और दिल से जुड़ी हर तरह की बीमारियों के खतरे को कम करता है|

5. शकरकंद खाने से वजन कंट्रोल में रहता है

शकरकंद खाने से वजन कंट्रोल में रहता है क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर, पोटैशियम, कम वसा और लो फैट होता है जो क्रेविंग को कम करता है और ज्यादा समय तक पेट को भरा भरा रखता है जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है|

इसे भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

6. शकरकंद खाने से ब्लड प्रेसर नार्मल रहता है

शकरकंद खाने से बढ़ा हुआ बीपी नार्मल होने में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं जो ब्लड प्रेसर को कंट्रोल में रखता है, इसलिए अगर आपका बीपी बढ़ा रहता है तो अपनी डाइट में 1 या 2 उबले हुए शकरकंद को जरुर लें|

7. शकरकंद खाने से इम्युनिटी बढ़ती है

शकरकंद सभी तरह के पोषक तत्वों का भंडार है जिसे खाने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत और रोगों से लड़ने को क्षमता तेज होती है| शकरकंद खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और आप जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते|

8. शकरकंद खाने से हड्डियाँ स्वस्थ और मजबूत रहती है

शकरकंद खाने से से हड्डियों में होने वाला दर्द और जोड़ों में सुजन की समस्या भी राहत मिलती है, इसमें मौजूद कैल्सियम, विटामिन D, विटामिन C और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनता है|

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

9. शकरकंद खाने से स्किन स्वस्थ और ग्लोइंग बनती है

रोजाना शकरकंद खाने से स्किन पर होने वाले कील मुहासे, रूखापन, झुरियां और भी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है| शकरकंद में विटामिन C स्किन में कोलाजन को बनता है और विटामिन A, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हाइड्रेट और नेचुरल तरीके से चमकदार बनाता है|

10. शकरकंद खाना डायबिटीज लोगों के लिए अच्छा है  

शकरकंद खाना डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के साथ साथ फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्स और खनिज भरपूर है जो शुगर को कंट्रोल में रखता है पर शुगर के मरीजों को इसे खाते समय यह जरुर ध्यान रखना है की 1 या 2 उबले हुए शकरकंद से ज्यादा न खायें, नहीं तो यह आपको नुकसान भी कर सकता है|

11. शकरकंद खाना प्रेगनेंसी में बहुत अच्छा है

शकरकंद में आयरन, फोलेट, फाइबर, जिंक, विटामिन्स के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है इसलिए प्रेगनेंसी में 1 या 2 उबले हुए शकरकंद खाने से सभी तरह का पोषण माँ और बच्चे को मिल जाता है जो एक स्वस्थ बच्चे के विकास में जरुरी है|

इसे भी पढ़ें-1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?

शकरकंद को हर मौसम में खाया जा सकता हैं पर ध्यान रखें की जरूरत से ज्यादा न खायें, 1 या 2 उबले हुए शकरकंद खाना उचित है|

शकरकंद जड़ है या तना

शकरकंद खाने से क्या होता है इसकी जानकारी तो आपने ले ली अब बहुत से लोगों का यह भी सवाल होता है की शकरकंद एक जड़ है या तना? असल में, शकरकंद एक जड़ है जो जमीन के नीचे आलू, मुली और शलगम की तरह मिट्टी में जड़ पकड़कर तैयार होता है, यह कई तरह के रंगों में मिलता है जैसे की हल्का ब्राउन, बेंगनी, वाइन रेड रंग के और हल्की सी मिठास देने वाला भी होता है जिसे खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है|

मुझे एक दिन में कितना शकरकंद खाना चाहिए

एक दिन में 1 या 2 शकरकंद खाना उचित मात्रा है अगर आप शकरकंद को उबालकर खाते हैं तो और भी अच्छा है जो शरीर को भरपूर पोषण देता है और आपको स्वस्थ और फिट रखता हैं|  अगर आप खुद इसे खा रहें हैं तो 2 उबले हुए शकरकंद आपके लिए उचित हैं, पर जब आप इसे बच्चों को दे रहें हैं तो 1 या आधा शकरकंद उचित मात्रा है, इसलिए शकरकंद को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें|

शकरकंद का कौन सा भाग खाया जाता है

शकरकंद का छिलका निकालकर उसके अंदर का हिस्सा खाया जाता है| शकरकंद को कई तरीकों से बनाया और खाया जाता है जैसे कोई इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं तो कई इसका हलवा, सब्जी और सलाद में डालकर खाते हैं, पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद को आप अपने भोजन में जरुर शामिल करें और स्वस्थ रहें|

शकरकंद का बीज कैसा होता है

मार्किट में जो शकरकंद मिलता है वो कच्चा शकरकंद होता है, इसे जमीन से जल्दी ही निकाल लिया जाता है और जिसे हम अपने खानपान में इस्तेमाल करते हैं, पर शकरकंद का बीज तैयार करने के लिए शकरकंद को जमीन के नीचे ही अच्छे से पकने दिया जाता है जब तक की उसकी बेल सुख न जाये| शकरकंद के इस तैयार बीज को अरबी या आलू की तरह मिट्टी में दबा दिया जाता है|

इसे भी पढ़ें- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

शकरकंद कब नहीं खाना चाहिए

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसे सुपरफ़ूड भी कहा जाता है लेकिन शकरकंद कब नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना भी उतना ही जरुरी है जितना की शकरकंद खाने से क्या होता है-

शकरकंद का अधिक सेवन करने से डायबिटीज लोगों को परेशानी भी हो सकती है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम अधिक होता है जिससे ब्लड शुगर बढ़ भी सकता है| कुछ लोगों को शकरकंद खाने से एलर्जी भी जाती है ऐसे में शकरकंद खाने से परहेज करें| अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह आपके वजन को कंट्रोल करने की बजाय वजन बढ़ा भी सकता है|

शकरकंद में कौन सा विटामिन पाया जाता है

शकरकंद में विटामिन C और विटामिन A अधिक पाया जाता है और इसके साथ ही इसमें विटामिन B6, B5, विटामिन E और आयरन, जिंक, फोलेट, फाइबर जैसे भरपूर पोषक हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ता है, स्किन को स्वस्थ और जवां रखने में भी मदद करता है इसलिए तो शकरकंद को सुपर फ़ूड कहा जाता है|

निष्कर्ष

एक उचित मात्रा में शकरकंद खाना सेहत के लिए बेहत अच्छा है, जो शरीर की स्वस्थ रखने में मदद करता है इसलिए 1 या 2 उबले हुए शकरकंद को हर दिन खायें और स्वस्थ रहें| अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह एक हेल्दी और कम कैलोरी वाली डाइट के साथ नाश्ते में 1 या 2 उबले हुए शकरकंद खायें|

FAQ  

Ques. 1 शुगर में शकरकंद खा सकते हैं

Ans: शुगर में शकरकंद खाया जा सकता है लेकिन इसे खाने से पहले कुछ बातों का जरुर ध्यान रखें, आपको 1 या 2 उबले हुए शकरकंद से ज्यादा नहीं खाना है|

Ques. 2 क्या शकरकंद खाने से शुगर बढ़ता है

Ans: अगर डायबिटीक लोग अधिक मात्रा में शकरकंद का सेवन कर लेते हैं तो इससे शुगर बढ़ भी सकता है इसलिए जब भी आप शकरकंद खायें तो इसे केवल उबालकर और 1 या 2 से ज्यादा तो बिलकुल भी न खायें|   

Ques. 3 शकरकंद की तासीर ठंडी होती है या गर्म

Ans: शकरकंद की तासीर गर्म होती है जो खासकर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में मदद करता है इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी मजबूत करता है और शरीर को फ्लू और अन्य रोगों से बचाता है| गर्मियों में जब भी आप इसे खायें तो नीबू और काला नमक लगाकर चाट बनाकर ही खायें|    

Ques.4 क्या डायबिटीज के मरीज शकरकंद खा सकते हैं

Ans: हां, डायबिटीज के मरीज शकरकंद खा सकते हैं लेकिन उचित मात्रा और कुछ सावधानियां रखते हुए| इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है अगर आप जरूरत से ज्यादा शकरकंद खा लेते हैं तो इससे शुगर बढ़ भी सकता है इसलिए 1 या 2 उबले हुए शकरकंद ही खायें|

Ques.5 शकरकंद में कितनी कैलोरी होती है

Ans: शकरकंद में 120 से 150 कैलोरी होती है, इसके साथ ही इसमें फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और खनिज भरपूर होते हैं जो शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं|

इस वीडियो डॉक्टर से जाने शकरकंद खाने के जबरदस्त फायदे जो आपको हर तरह की बीमारियों से बचाता है|

शकरकंद खाने के फायदे-

आगे पढ़ें- कच्चा शकरकंद खाने के फायदे

आगे पढ़ें- 7 दिन तक चुकंदर खाने से क्या होता है

आगे पढ़ें- भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है

Exit mobile version