Site iconSite icon Fit Aur Happy

रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए जाने सही जानकारी

Raat Ko Khana Khane Ke Baad Kitne Kadam Chalna ChahiyeRaat Ko Khana Khane Ke Baad Kitne Kadam Chalna Chahiye

स्वस्थ रहने के लिए जितना जरुरी खाना खाना है उतना ही जरुरी उसके बाद चलना भी है, जिससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, पर कई लोगों के मन में यह सवाल भी होगा की आखिर रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए? (Raat Ko Khana Khane Ke Baad Kitne Kadam Chalna Chahiye)

अधिकतर लोग पूरा दिन घर से बाहर काम करने के बाद जब स्ट्रेस और थकावट के साथ रात को घर आते हैं तो खाना खाने के बाद बस सीधा बैड पर जाकर लेट जाते हैं, पर ऐसा करना सही नहीं है, इससे आप खुद ही अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे होते हैं और आपको पता भी नहीं चलता की कब मोटापे के साथ साथ और बीमारियाँ के लक्षण शरीर में दिखाई देने लगते हैं

इसे भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के 11 बड़े फायदे

इसलिए रात को खाना खाने के बाद अगर आप चलते हैं तो शरीर में बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, तो आइए जानते हैं रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए, खाना खाने के बाद टहलने के फायदे, खाना खाने के बाद टहलने के फायदे, रात को खाने में क्या खाना चाहिए,

रात को खाने में क्या खाना चाहिए, खाना खाने के बाद बैठना चाहिए या नहीं, खाना खाने के कितनी देर बाद घूमना चाहिए सही जानकारी के साथ-

रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए (Raat Ko Khana Khane Ke Baad Kitne Kadam Chalna Chahiye)

रात को खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम से ज्यादा चलना चाहिए या फिर यूं कहें तो रात को खाना खाने के 10 या 15 मिनट के बाद 25 से 30 मिनट के लिए जरुर चलना चाहिए, जब भी आप टहलने निकलें तो तेज चाल में या दौड़ लगाकर न चले बल्कि अपनी नार्मल चाल में ही चलें|

खाना खाने के बाद चलने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद टहलने के फायदे-

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें चिया सीड्स का उपयोग, 15 दिन में दिखने लगेगा रिजल्ट

खाना खाने के बाद टहलने के फायदे (Khana Khane Ke Baad Tahalne Ke Fayde)

  1. खाना खाने के बाद चलने से मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है जिससे पाचन प्रक्रिया स्वस्थ होती है, जिससे खाना अच्छे से पचने में मदद मिलती है और गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है|
  2. रात को खाना खाने के बाद चलने से पुरे दिनभर का स्ट्रेस कम होता है और नींद अच्छे से आती है|
  3. रात को खाना खाने के बाद टहलने से शरीर में खून का सर्कुलेशन अच्छे से होता है और शरीर स्वस्थ रहता है|
  4. खाना खाने के बाद टहलने या चलने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है|
  5. खाना खाने के बाद टहलने से शरीर में जो सुस्ती और भारीपन जैसा लगने की समस्या से भी राहत मिलती है|
  6. रोजाना खाना खाने के बाद 25 से 30 मिनट के लिए टहलने से फुर्तीला और हष्टपुष्ट रहता है|
  7. खाना खाने के बाद टहलने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है|

रात को खाने में क्या खाना चाहिए? (Raat Ko Khane Mein Kya Khana Chahiye)

रात का खाना हल्का और पोषण से भरपूर होना चाहिए जैसे दलिया, मुंग दाल, हरे पत्तेदार सब्जियां, सब्जियों का सूप, सालद, पालक का सूप, दाल रोटी और इन सबको बनाते समय इनमें थोडा सा लहुसन और कालीमिर्च जरुर डालें जो आपके डाजेशन में मदद करेगा|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है

खाना खाने के बाद क्या पीना चाहिए? (Khana Khane Ke Baad Kya Pina Chahiye)

  1. खाना खाने के 25 या 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए जो डायजेशन के लिए अच्छा है|
  2. दिन में खाना खाने के थोड़ी देर बाद फलों का जूस और लस्सी पीना अच्छा विकल्प है|
  3. रात को खाना खाने के बाद हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए बेहत फायदेमंद है|
  4. सौंफ,अजवाइन और जीरा पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर खाना खाने के थोड़ी देर बाद पी सकते हैं|
  5. खाना खाने के बाद अश्वगंधा और शतावरी को दूध में मिलाकर पीना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है
  6. खाना खाने के बाद 8 से 10 भीगे बादाम खाना भी अच्छा होता है|
  7. रात को खाना खाने के बाद दूध में भीगे हुए चिया सीड्स खाना कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है|

खाना खाने के बाद बैठना चाहिए या नहीं? (Is it Good to Sit After Eating)

खाना खाने के बाद 5 या 10 मिनट के लिए आराम से बैठे रहना चाहिए और फिर उसके 10 या 15 मिनट के बाद 30 से 40 मिनट तक पैदल चलना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती|

खाना खाने के बाद एकदम से लेट जाना अच्छा नहीं होता इससे शरीर में मोटापा, सुस्ती के साथ और कई तरह की बीमारयां लग जाती हैं इसलिए रोजाना खाना खाने के 10 या 15 मिनट बाद जरुर टहलने जायें और स्वस्थ रहें|

इसे भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

खाना खाने के कितनी देर बाद घूमना चाहिए? (Khana Khane Ke Kitni Der Baad Ghumna Chahiye)

अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद बैड पर जाकर लेट जाते हैं तो इससे आप खुद ही अपने स्वास्थ्य को खराब कर रहे हैं इसलिए खाना खाने के 10 या 15 मिनट बाद घुमने जरुर जायें इससे पाचन ठीक रहता है और गैस, एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होती|

खाना खाने के बाद घुमने जाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है और शरीर फिट और हेल्दी रहता है|

निष्कर्ष

रात को खाना खाने के बाद 25 से 30 मिनट के लिए पैदल चलना या टहलना बहुत जरूरी है इससे शरीर चुस्त दुरुस्त और जल्दी बीमार भी नहीं पड़ता, इसलिए रोजाना समय निकालकर खाना खाने के बाद जरुर टहलें और स्वस्थ रहें|

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

FAQ

Ques.1 रात का खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

Ans:  रात का खाना खाने के 10 या 15 मिनट बाद टहलने जाना चाहिए जिससे खाना अच्छे से पचेगा और पेट फूलना, गैस और एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होगी और वजन भी कंट्रोल में रहेगा|

Ques.2 भोजन के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए?

Ans:  भोजन करने के तुरंत बाद सीधा लेट जाना, कोई भारी व्यायाम, चाय कॉफ़ी, स्मोकिंग नहीं करना चाहिए ऐसा करने से शरीर में मोटापा और कई अन्य बीमारियों का घर बन जाता है|

Ques.3 रात का खाना कितने बजे तक खा लेना चाहिए?

Ans: रात का खाना 7 बजे से 9 बजे के बीच में खा लेना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है इससे खाना अच्छे से पचने के लिए समय मिल जाता है क्योंकि रात का खाना खाने के 10 मिनट बाद टहलना भी जरुरी है जिससे शरीर फिट और हेल्दी रहता है|

Ques.4 1 दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए?

Ans: 1 दिन में तीन बार भोजन करना चाहिए जो प्रोटीन, फाइबर और कम कैलोरी और पोषण से भरपूर हो, जैसे सुबह नाश्ते में ओट्स मिल, बेसन मुंगदाल या बेसन का चिला या ओम्लेट लेना चाहिए| मिड मोर्निंग में फ्रूट्स और जूस लेना चाहिए|

दोपहर में दाल रोटी या चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही, छाछ और सलाद खाना चाहिए| शाम को स्नेक्स में भुने चने, हर्बल टी, ग्रीन टी या सौंफ की चाय पीना अच्छा होता है और रात को सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, रोटी, दलिया और मूंगदाल की खिचड़ी खाना|

इस विडियो में जाने रोज पैदल चलने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

रोज पैदल चलने के फायदे-

Read Next- 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

Read Next- गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

Read Next- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

Read Next- अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

Exit mobile version