Site iconSite icon Fit Aur Happy

50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है? जाने हाई कोलेस्ट्रॉल को कम से लेकर वजन कम करने तक चने खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai

50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai: चने खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं जो लोग Vegetarian हैं उनके लिए तो चने प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है, चने में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है|

Contents hide

 

50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है (50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai)

अगर आप काले चने में कितनी कैलोरी होती है ये जाना चाहते हैं, तो 50 ग्राम काले चने में लगभग 160 से 180 कैलोरी होती है और अगर भुने चने में कितनी कैलोरी है ये जाना चाहते है, तो 50 ग्राम भुने चने में 175 से 200 कैलोरी होती है और 50 ग्राम काबुली (सफ़ेद) चने में 82 कैलोरी होती है|

चने को चाहे भिगोकर, उबालकर, अंकुरित करके या फिर भुने चने खाना सेहत के लिए बेहत फायदेमंद हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, फोलेट, मैग्नीशियम के साथ और भी कर तरह के पोषक तत्व हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं|

यह भी पढ़ें- भुने हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

चने खाने से कब्ज दूर होती है, डायजेशन अच्छा होता है, हड्डियाँ मजबूत बनती है, दिल और दिमाग स्वस्थ होता है, शरीर को ऊर्जावान बनाता है, वजन कम करने में मदद करता है और स्किन के लिए भी लाभदायक है| स्वस्थ रहने के लिए सभी को चने खाने चाहिए और खासकर भुने चने तो रोज एक मुठी या 50 ग्राम भुने चने खाने ही चाहिए|

50 ग्राम चने में कितना प्रोटीन होता है (50 Gram Chane Mein Kitna Protein Hota Hai)  

50 ग्राम काले चने में 10-12 ग्राम प्रोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, शाकाहारी लोगों के लिए काले चने प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है|

50 ग्राम काबुली चने में कितना प्रोटीन होता है

50 ग्राम काबुली (सफ़ेद) चने में 9-10 ग्राम प्रोटीन होता है इसका सेवन करना भी सेहत के लिए बेहत फायदेमंद है जो शरीर को उर्जा देता है और पाचन को ठीक करने में भी मदद करता है|

50 ग्राम भुने चने में कितना प्रोटीन होता है

50 ग्राम भुने चने में 12-15 ग्राम प्रोटीन होता है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने, वजन कम करने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है (50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai) ये जानने के साथ ही चने खाने के फायदे क्या हैं उनके बारे में जाने-

यह भी पढ़ें- अंजीर कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

 चने खाने के फायदे (Chane Khane Ke Fayde)

1. चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं

चने में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है, इसमें प्रोटीन भरपूर होने के साथ ही विटामिन्स, जिंक, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्सियम और मैग्नीशियम होता है|

2. पाचन को ठीक रखता है

चने में फाइबर भरपूर होता है जो डायजेशन में सुधार करके कब्ज को दूर करता है| अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में आज से ही भुने चने या उबले हुए काले या काबुली चने जरुर शामिल करें|

3. हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

चने में फाइबर भरपूर होता है और सेलेनियम नामक एक अच्छा वाला एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित में रखता है|

4. डायबिटीज में चने खाना फायदेमंद है

चने में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है इसलिए शुगर के मरीजों को चने खाना लाभदायक होता है  साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और जिंक होता है जो डायबटीज रोगियों के लिए अच्छे है|

5. वजन कम करने में मदद करता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज भुने चने या उबले हुए चने खाना शुरू कर दें क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है जिसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है|

6. दिल की बीमारियों से सुरक्षित रखता है

चने का सेवन ह्र्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसमें फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं जो दिल में ब्लड सर्कुलेशन को सही और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है|

यह भी पढ़ें- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

7. हड्डियों को मजूबत बनाता है

चने में मौजूद कैल्सियम, प्रोटीन और विटामिन D हड्डियों को मजूबत बनाता है रोजाना भुने चने खाने से मसल्स मजबूत बनते हैं, अगर आप भुने चने के साथ गुड भी खाते हैं तो इसके फायदे आपको दोगुना मिलते हैं|

8. खून की कमी दूर करता है

चने में आयरन, फॉलेट और विटामिन B12 होता है जो हेमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है और खून में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है और खून की कमी होने नहीं देता|

9. गर्भवती महिलायों के लिए फायदेमंद है

गर्भावस्था में चने खाना बहुत ही अच्छा होता है इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या दूर करता है और आयरन खून की कमी होने नहीं देता, गर्भावस्था में माँ और स्वस्थ बच्चे के विकास के लिए जरूरी पोषण इसमें होता है पर ध्यान रखें की इसको ज्यादा न खायें|

10. स्किन को स्वस्थ और जवां रखने में मदद करता है

चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन E, विटामिन B6, जिंक और फॉस्फोरस स्किन से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके स्किन को नेचुरली तरीके से स्वस्थ और ग्लोइंग बनाता है|

11. चने खाने से इम्युनिटी बढ़ती है

चने में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और जल्दी बीमार नहीं होते, इसलिए रोज एक मुठी भुने चने या एक कटोरी उबले चने जरुर खायें|

12. चने खाने से याददाश्त तेज होती है

रोजाना चने खाने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग की कार्य क्षमता को और बेहतर बनाता है, इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B6 शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं|

इसके साथ ही रोजाना भुने चने या उबले हुए चने खाना आंखों और बालों के स्वाथ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है, इसलिए एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए चने को अपने आहार में जरुर लें और स्वस्थ रहें

यह भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे 

निष्कर्ष

चने खाना सेहत के बहुत अच्छा होता है जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है रोजाना 50 से 100 ग्राम भुने चने खाना और एक कटोरी उबले हुए चने खाना उचित है पर ये जरुर ध्यान रखें की चने को जरूरत से ज्यादा न खायें नहीं तो पेट खराब भी हो सकता है|

जरूरी सुझाव

50 Gram Chane Main Kitni Calorie hoti hai इसकी जानकारी तो आपने ले ली अब यह बताना भी जरुरी है की ऐसे तो चने खाने से कोई नुकसान नहीं होता पर कुछ लोगों को चने खाने से एलर्जी होती है वे चने खाने से परहेज करें|

FAQ

Ques.1 100 ग्राम भुने हुए चने में कितनी कैलोरी होती है?

Ans: 100 ग्राम भुने चने में 355 से 371 कैलोरी होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, पाचन को बेहतर बनाता है, मेटाबोलिज्म में सुधार, मसल्स मजबूत और शरीर को ताकत देता है|

Ques.2 100 ग्राम भुने हुए चने में कितना प्रोटीन होता है?

Ans: 100 ग्राम भुने हुए चने में 19-21 ग्राम प्रोटीन होता है, रोज 50 से 100 ग्राम भुने चने छिलके सहित खाना लाभदायक है, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होता है जो कब्ज को दूर करता है|

Ques.3 1 दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए?

Ans: 1 दिन में 50-100 ग्राम भुने चने खाना व्यस्क (बड़े लोगों के लिए) पर्याप्त है पर अगर आप अपने बच्चों को भुने चने दे रहे हैं तो उनके लिए 1/4 कप (लगभग 15 से 30 ग्राम) उचित मात्रा है|

Ques. 4 चने खाने के फायदे क्या हैं?         

 Ans: चने खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं यह कब्ज को दूर करता है, डायजेशन को अच्छा करता है, वजन नियंत्रित करता है, मसल्स मजबूत बनता है, दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है, बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और स्किन को स्वस्थ बनाता है| 

इस विडियो में डॉक्टर से जाने भुने चने खाने से शरीर को क्या क्या फायदा होता है और किन किन बीमारियों में फायदा करता है|

भुने चने खाने के फायदे-

 आगे भी पढ़ें- दूध में अखरोट मिलाकर पीने से मिलते हैं 12 बड़े फायदे

आगे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

आगे भी पढ़ें- 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

आगे भी पढ़ें- गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

 

Exit mobile version