Site iconSite icon Fit Aur Happy

जलजीरा पानी पीने के 14 बेहतरीन फायदे: ताजगी और सेहत के लिए क्यों है खास

Jaljeera Pani Pine Ke FaydeJaljeera Pani Pine Ke Fayde

Jaljeera Pani Pine Ke Fayde: जलजीरा पानी पीने में जितना चटपटा और स्वादिष्ट लगता है उससे भी ज्यादा यह सेहत के लिए लाभदायक होता है, रोज एक गिलास जलजीरा पानी पीने से शरीर की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, जलजीरा पाचन को स्वस्थ बनाने से लेकर वजन कम करने तक कई तरह से लाभदायक है|

Contents hide

जलजीरा पानी पीने के फायदे (Jaljeera Pani Pine Ke Fayde)

जलजीरा पुदीना, अदरक, भुना जीरा, कालीमिर्च, हींग, काला नमक, आमचूर जैसे अन्य मसालों से बनता है जिसे पीने से शरीर को ठंडक, ताजगी, पाचन को ठीक रखने में और भूख बढ़ाने में मदद करता है, जलजीरा को ज्यादातर लोग गर्मियों में पीना पसंद करते हैं जो गर्मी में लू लगने से होने वाली बीमारियों जैसे- उल्टी, दस्त, घबराहट, पेट और सीने में जलन, भूख न लगना और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है|

इसे भी पढ़ें- स्वस्थ रहने के लिए रोज पीयें 1 गिलास छाछ जाने खट्टी छाछ पीने के स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

जलजीरा एक पारंपरिक डिटॉक्स देसी ड्रिंक है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए जलजीरा पानी पीने से पाचन अच्छा होता है, शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन कम करने में भी मदद करता है|

तो चलिए जानते हैं जलजीरा पानी पीने के फायदे, जलजीरा कब पीना चाहिए, गर्मियों में जलजीरा पानी पीने के फायदे, क्या जलजीरा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, प्रेगनेंसी में जलजीरा पानी पीना चाहिए और त्वचा के लिए जलजीरा के फायदे-

1. शरीर को डिटॉक्स करता है

जलजीरा पानी पीने से शरीर के अनावश्क विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है, क्योंकि जलजीरा में पुदीना, काला नमक, हींग और जीरा होता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है, इसलिए अपनी दिनचर्या में रोज जीरा पानी पीयें|

2. भूख बढ़ाता है

जलजीरा पानी भूख बढ़ाने में मदद करता है खासकर गर्मियों में ज्यादा गर्मी होने से भूख कम लगती है, जलजीरा में नीबू, अदरक, काला नमक, अमचुर, जीरा और हींग पेट की गर्मी को दूर करके पाचन को अच्छा बनाता है जिससे भूख भी लगती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है|

इसे भी पढ़ें- रोज छाछ पीने से डिहाइड्रेशन, हाई कोलेस्ट्रॉल होगा दूर और करेगा पूरी बॉडी को डिटॉक्स जाने रोज छाछ पीने के 15 बड़े फायदे

3. पाचन अच्छा होता है

जलजीरा में मौजूद जीरा, काला नमक, पुदीना और हींग पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाते हैं जिससे गैस, एसिडिटी, अपच, बदहजमी और कब्ज की समस्या दूर होती है| खासकर गर्मियों में पेट की समस्या ज्यादा होती है इसलिए रोज जलजीरा पानी से पेट की समस्या दूर होती है|

4. शरीर में पानी की कमी को दूर होती है

जलजीरा स्वादिष्ट और ताजगी देने के साथ साथ शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है, जलजीरा में ज्यादा पानी के साथ पुदीना, नीबू और काला नमक होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड, ठंडक और ताजगी देता है|

5. शरीर को एनर्जी देता है

जलजीरा पानी पीने से शरीर को तुरंत ताजगी और उर्जा मिलती है क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ और एनेर्गिटिक बनाता है, खासकर गर्मियों में डिहाइड्रेशन और लू लगने से होने वाली बीमारियों से बचाव करता है|

इसे भी पढ़ें- रात को खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए

6. शरीर में बढ़ी हुई गर्मीं को दूर करता है

कई बार ज्यादा मसालेदार खाना, तली भुनी चीजें खाने से और ज्यादा गर्मी होने से शरीर में गर्मीं बढ़ जाती है जिस वजह से चक्कर, उल्टी, घबराहट, भूख न लगना और पेशाब करते समय जलन होने की समस्या हो जाती है ऐसा होने पर पुरे दिन में 2 या 3 बार जलजीरा पानी पीने से राहत मिलती है|

7. इम्युनिटी को बढ़ाता है

जलजीरा में आमचूर और नीबू जिसमें विटामिन C होता है इम्युनिटी को बढ़ाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे मौसमी बीमारियों के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और जल्दी बीमार भी नहीं होते|

8. स्किन के लिए अच्छा है

जलजीरा में नीबू, अदरक, आमचूर, हींग, सेंधा नमक, कालीमिर्च, भुना जीरा जैसे और भी कई तरह सामग्री इस्तेमाल होती है जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को स्वस्थ बनाता है|

इसे भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक जाने इस सुपरफूड शकरकंद खाने के फायदे

9. वजन कम करने में मदद करता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज जलजीरा पानी पीना शुरू कर दें क्योंकि जलजीरा में जितने भी सामग्री (Ingredients) इस्तेमाल होते हैं उनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, एक गिलास जिसमें (लगभग 250 ml हो) उसमें 15 से 30 कैलोरी होती है|

10. डायरिया से राहत दिलाता है

मौसम बदलने के कारण या ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना खाने से कई बार दस्त की समस्या हो जाती है और शरीर में पानी की कमी होने से कमजोरी आ जाती है, ऐसा होने पर पुरे दिन में 2 या 3 बार जलजीरा पानी पीने से राहत मिलती है|

11. गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है

गर्भावस्था में जलजीरा पानी पीने से महिलाओं को सुबह सुबह कमजोरी, थकान और उल्टी की समस्या से राहत मिलती है और साथ की शरीर को अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं|

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें चिया सीड्स का उपयोग, 15 दिन में दिखने लगेगा रिजल्ट

12. हड्डियाँ स्वस्थ और मजबूत बनती है

जलजीरा में नीबू, अदरक, जीरा और धनिया इनमें विटामिन C, कैल्सियम, मैग्नीशियम और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हड्डियों और जोड़ों की सुजन को कम करता है और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है|

13. लीवर और दिल को स्वस्थ रखता है

जलजीरा पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन को स्वस्थ बनाता है, जलजीरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लीवर और दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक है, नियमित रूप से जलजीरा पानी पीने से ब्लड प्रेसर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है|

14. खून की कमी दूर करता है

जलजीरा में जीरा का इस्तेमाल होता है जिसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है 100 ग्राम जीरे में लगभग 66.4 मिलीग्राम आयरन होता है और जलजीरा में विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है इसलिए अपनी दिनचर्या में जलजीरा पानी जरुर पीना चाहिए|

इसे भी पढ़ें- 50 ग्राम चने में कितनी कैलोरी होती है जाने इसके स्वास्थ्य लाभ

जलजीरा कब पीना चाहिए? (When to Drink Jaljeera in Hindi)

जलजीरा पानी पीने का कोई  निर्धारित समय नहीं है, जलजीरा को आप सुबह खाली पेट, नाश्ते के बाद या फिर दिन के किसी ही समय पर पी सकते हैं, जलजीरा पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और इसमें नीबू, इमली और आमचूर जैसी खट्टी चीजें इस्तेमाल होती हैं तो बेहतर होगा की रात को इसे पीने से परहेज करें, जलजीरा एक हेल्दी ड्रिंक है जो शरीर को स्वस्थ और एनेर्गिटिक रखने में मदद करता है|

गर्मियों में जलजीरा पानी पीने के फायदे (Garmiyon Mein Jaljeera Pani Peene Ke Fayde)

गर्मियों के मौसम में जलजीरा पानी पीना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, गर्मी आते ही शरीर में पानी की कमी, चक्कर, घबराहट, भूख न लगना, उल्टी, गैस, एसिडिटी, दस्त जैसी अन्य कई समस्याएँ होने लगती हैं, इसलिए गर्मी में बाहर की कोल्ड ड्रिंक्स की जगह हेल्दी और तुरंत ताजगी देने वाले जलजीरा का पानी पीयें जिसे पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं

क्योंकि जलजीरा में पुदीना, नीबू, अदरक, जीरा, आमचूर, हींग, कालीमिर्च, काला नमक और धनिया होता है जो शरीर को गर्मियों में स्वस्थ, अंदर से ठंडा और एनेर्गिटिक रखता है, तो आइए जाने गर्मियों में जलजीरा पानी पीने के फायदे-

  1. जलजीरा में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना जैसे ठंडी तासीर वाली सामग्री इस्तेमाल होती है जो गर्मी में शरीर को ठंडक और तुरंत ताजगी देता है|
  2. गर्मियों में जलजीरा पानी पीने से डिहाइड्रेशन दूर होता है और लू लगने से बचाव करता है|
  3. गर्मियों में जलजीरा पानी पीने से गैस, अपच, पेट में जलन, एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होती है|
  4. गर्मियों में जलजीरा पानी पीने से डायजेशन अच्छा होता है और पाचन तंत्र स्वस्थ होता है|
  5. गर्मियों में जलजीरा पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, खाना अच्छे से पचता है और मेटाबोलिज्म में सुधार होता है|
  6. जलजीरा पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है|
  7. जलजीरा में कैलोरी की मात्रा कम होती है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वजन कम करने में भी मदद होती है|
  8. जलजीरा में विटामिन C होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाता है|
  9. जलजीरा में आयरन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो खून की कमी को भी दूर करता है|
  10. जलजीरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है|
  11. गर्मियों में ज्यादा गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त और पेशाब करते वक्त जलन को समस्या होने पर जलजीरा पानी पीना लाभदायक है|
  12. गर्मियों में थकान, कमजोरी, भूख न लगने जैसी समस्या में जलजीरा पानी पीने से राहत मिलती है|

इसे भी पढ़ें-12 बड़े फायदे: स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने से लेकर खून की कमी को दूर करने में बेहत फायदेमंद है दूध और अखरोट

क्या जलजीरा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है? (Jaljeera Is Good for Health in hindi)

जी हां, जलजीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि जलजीरा में पुदीना, भुना जीरा, अदरक, काला नमक, आमचूर, कालीमिर्च, नीबू जैसे और भी कई मसाले इस्तेमाल होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है, जलजीरा पानी पीने से पाचन अच्छा होता है, शरीर को ठंडक, तुरंत ताजगी और ऊर्जा देता है|

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है, लीवर और दिल को स्वस्थ रखता है, वजन कंट्रोल में और इम्युनिटी को बढ़ाता है, इसलिए अपनी दिनचर्या में 1 या 2 गिलास जलजीरा पानी जरुर पीयें और स्वस्थ रहें|

प्रेगनेंसी में जलजीरा पानी पीना चाहिए? (Pregnancy Me Jaljeera Pani Pina Chahiye)

प्रेगनेंसी में जलजीरा पानी पीना सुरक्षित और लाभदायक है लेकिन एक उचित मात्रा में| जलजीरा में आमचूर, नीबू और पुदीना होता है जो प्रेगनेंसी में पाचन को अच्छा रखता है, सुबह की कमजोरी और उल्टी से राहत दिलाता है, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है| प्रेगनेंसी में पुरे दिन में 1 या 2 बार जलजीरा पानी पीना पर्याप्त है|

इसे भी पढ़ें- पेट की गर्मी दूर करने के घरेलू उपाय जो 1 दिन में ही रिजल्ट दे

त्वचा के लिए जलजीरा के फायदे (Jaljeera Benefits for Skin in Hindi)

जलजीरा में विटामिन C, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन में कोलाजन को बढ़ाता है और स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है| नियमित रूप से जलजीरा पानी पीने से स्किन में नमी बनी रहती है और पाचन अच्छा होता है और अगर पाचन अच्छा है तो स्किन के साथ साथ पूरा शरीर भी स्वस्थ रहेगा|

निष्कर्ष

जलजीरा न केवल स्वाद बल्कि स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है, नियमित रूप से जलजीरा पानी पीने से पाचन ठीक रहता है, शरीर में पानी की कमी दूर होती है, मौसमी बीमारियों से बचाता है या फिर यूं कहें तो जलजीरा पानी पीने से शरीर फीट और हेल्दी रहता है जिसे हर मौसम में पीना फायदेमंद है लेकिन एक उचित मात्रा में|

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

जरुरी सुझाव

जलजीरा पानी पीने से ऐसे तो कोई नुकसान नहीं होता पर कई बार कुछ लोगों को जलजीरा पानी पीने से एलर्जी और जुकाम की समस्या भी हो जाती है इसलिए ऐसा होने पर जलजीरा पानी पीने से परहेज करें और इस बारे में अपने डॉक्टर से जरुर बात करें|

FAQ

Ques. 1 क्या जलजीरा लिवर के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Liver in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा लीवर के लिए अच्छा होता है क्योंकि जलजीरा में पुदीना, नीबू, जीरा, अदरक और भी चीजें इस्तेमाल होती हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ साथ लीवर के अंदर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालकर लीवर को स्वस्थ बनाता है|

Ques. 2 क्या जलजीरा वजन घटाने के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Weight Loss in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा में कैलोरी की मात्रा कम होती है, एक गिलास जिसमें लगभग 250 ml हो उसमें 15 से 30 कैलोरी की मात्रा होती है इसलिए वजन घटाने के लिए बिना किसी चिंता के जलजीरा पानी पी सकते हैं, साथ ही जलजीरा पीने से मेटाबोलिज्म तेज और पाचन स्वस्थ होता है जिससे एक हेल्दी डाइट के साथ यह वजन कम करने में मदद करता है|  

Ques. 3 क्या जलजीरा लूज मोशन के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Loose Motion in Hindi)

Ans: जी हां, लूज मोशन में जलजीरा पानी पीना फायदेमंद होता है क्योंकि जलजीरा में पुदीना, काला नमक, नीबू, जीरा के साथ और भी कई चीजें होती हैं जो लूज मोशन के समय शरीर में पानी कमी को दूर करता है और शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है इसलिए लूज मोशन के समय जलजीरा पानी पीना अच्छा है|  

Ques. 4 क्या जलजीरा एसिड रिफ्लक्स के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Acid Reflux in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा एसिड रिफ्लक्स से राहत दिलाने में मदद करता है, एसिड रिफ्लक्स में पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, खट्टे डकार और मुंह में कड़वा या खट्टा पानी आना जैसी समस्या होती है, जलजीरा में नीबू, पुदीना, आमचूर, काला नमक और जीरा होता है जो इस समस्या से राहत देता है|

Ques. 5 क्या जलजीरा पेट के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Stomach in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या जैसे- एसिडिटी, गैस, कब्ज, बदहजमी और अपच को दूर करने में मदद करता है और पाचन को ठीक रखता है| जलजीरा पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है|

Ques. 6 क्या जलजीरा कब्ज के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Constipation in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा कब्ज से छुटकार दिलाने में मदद करता है क्योंकि जलजीरा में पुदीना, नीबू, अदरक, हींग, जीरा जैसे और भी कई पोषक तत्व हैं जो पाचन को स्वस्थ बनाता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी को दूर करता है|

Ques. 7 क्या जलजीरा पाचन के लिए अच्छा है? (Is Jaljeera Good for Digestion in Hindi)

Ans: जी हां, जलजीरा पाचन के लिए अच्छा होता है, क्योंकि जलजीरा में पुदीना, नीबू, अदरक, हींग, जीरा, कालीमिर्च, सेंधा नमक, और आमचूर होता है जो पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है|

Read Next- 1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें? 8 घरेलु नुस्खे

Read Next- गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए

Read Next- सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

 

Exit mobile version